Posts

Showing posts with the label #dashhara

वीडियो बीकानेर : दर्शकों ने निर्विवाद जिले की इस दशहरा-शोभायात्रा को 'सर्वश्रेष्ठ' टैग दिया कमेटी ने जताया आभार

Image
-वीडियो बीकानेर : दर्शकों ने निर्विवाद जिले की इस दशहरा-शोभायात्रा को 'सर्वश्रेष्ठ' टैग दिया  कमेटी ने जताया आभार *खबरों में बीकानेर* - - वीडियो बीकानेर : दर्शकों ने निर्विवाद जिले की इस दशहरा-शोभायात्रा को 'सर्वश्रेष्ठ' टैग दिया  कमेटी ने जताया आभार बीकानेर 13 अक्टूबर 2024 रविवार  श्री राम लक्ष्मण कमेटी द्वारा लगातार 21वें वर्ष आयोजित दशहरा उत्सव की भव्य शोभायात्रा शनिवार को शहर के विभिन्न राजमार्गों पर पौराणिक भव्यता के साथ असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देती हुई प्रदर्शित हुई ।  30 वाहनों पर बड़ी संख्या में पात्रों व कार्यकर्ताओं का एक किलोमीटर लंबा यह अति विशाल काफिला लगभग 8-10 किलोमीटर की मनभावन व आकर्षक यात्रा में जहां-जहां से गुजरा जय श्री राम की अनुगूंज से वातावरण को राममय बनता गया ।  कमेटी के कोषाध्यक्ष गिरीश खत्री ने बताया कि शोभायात्रा में महिला पात्रों की भूमिका को नारी शक्ति द्वारा ही निभाया गया जो पूरे जिले में प्रशंसित हुई । बड़ी संख्या में दर्शकों ने निर्विवाद इस भव्य शोभा यात्रा को जिले की सर्वश्रेष्ठ शोभा यात्रा का टैग दिया । अध...

वीडियो : रेलवे फाटक को रावण बता फूंका पुतला

Image
- वीडियो : रेलवे फाटक को रावण बता फूंका पुतला *खबरों में बीकानेर* - - वीडियो : रेलवे फाटक को रावण बता फूंका पुतला बीकानेर 12 अक्टूबर 2024  आज बीकानेर के व्यापारियों कर्मचारी मजदूर व आमजन ने रेलवे फाटक की समस्या को लेकर kotagate पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद आज दशहरे के दिन प्रतीकात्मक रूप से रावण रूपी रेलवे फाटक का पुतला दहन किया गया।  वीडियो सोशल मीडिया  प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए योगेंद्र कुमार शर्मा योगी ने कहा कि 70 वर्ष में बीकानेर का प्रतिनिधित्व विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों में विधायकों ने किया। राज्य सरकार में मंत्री रहे। केंद्र सरकार में मंत्री हैं। किंतु बीकानेर के नासूर रेलवे फाटक का समाधान नहीं हो सकता।  योगी ने कहा कि अंडरपास सांखला फाटक पर किसी भी तरह से सफल नहीं हो सकता। हॉस्पिटल रोड का अंडरपास इसका ज्वलंत उदाहरण है। किसी भी नागरिक की दुकान या मकान की तोड़फोड़ के बिना यदि कोई समाधान है तो वह एकमात्र एलिवेटेड ट्रैक का ही है।  प्रदर्शनकारियों ने रेलवे फाटक हटाओ बीकानेर बचाओ, बीकानेर का रावण कौन रेलवे फाटक रेलवे फाटक, ...

जेब काबू करें, बाजार बुलाएगा - हम खर्चेंगे, आ रहा खर्चीला "अक्टूबर"

Image
-जेब काबू करें, बाजार बुलाएगा - हम खर्चेंगे, आ रहा खर्चीला "अक्टूबर" *खबरों में बीकानेर* - 👆यह चित्र मेटा ने उपलब्ध कराया Ai  - जेब काबू करें, बाजार बुलाएगा - हम खर्चेंगे, आ रहा खर्चीला "अक्टूबर" - मोहन थानवी  इस वर्ष अक्टूबर महीना खर्च का महीना कहा जाएगा। क्योंकि नवंबर के प्रथम सप्ताह तक पांच दिवसीय दीपोत्सव की धूम तो रहेगी ही बल्कि उससे पहले अक्टूबर के पूरे महीने में हम सभी लोग खुशियों भरे त्यौहार मनाते रहेंगे । और यह सर्वे विदित है कि त्योहार बिना खर्च किए मनाना लगभग नामुमकिन है। ऐसे में निम्न व मध्यम आय वर्ग को अपनी जेब संभाल कर रखना लाजिमी है।  इसके पीछे कारण यह भी है की बाजार आपको पैसा खर्च करने के लिए अपनी ओर बुलाएगा। आकर्षित करेगा। लुभावने ऑफर सामने आएंगे। जो सामर्थ्यवान होंगे वह तो कुछ अधिक सोच विचार किए बिना भी यदि जेब ढीली कर देते हैं तो उन्हें अधिक फर्क नहीं पड़ता। लेकिन निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के हम लोग जहां पाई पाई संभाल कर खर्च करते हैं वहां इस त्यौहारी सीजन के अक्टूबर महीने में आकर्षित करने वाली चीजों को बिना सोचे समझे खर्च करन...