Posts

Showing posts from November, 2023

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक महेशचन्द्र शर्मा को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

Image
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक महेशचन्द्र शर्मा को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई  30 नवम्बर 2023,  जयपुर, 30 नवम्‍बर। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक  महेशचन्द्र शर्मा को उनकी अधिवार्षिकी आयु पूरी होने पर गुरूवार को भावभीनी विदाई दी गई। विभाग के निदेशक  पुरूषोत्तम शर्मा ने  महेशचन्द्र शर्मा को साफा व माला पहनाकर और मोमेन्टो भेंट कर सम्मानित किया।  निदेशक  शर्मा ने  महेशचन्द्र शर्मा को अनुशासित और कार्यकुशल अधिकारी बताते हुए कहा कि वे राजकीय सेवा काल में सदैव मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के रहे।  समारोह को विभाग के वि​त्तीय सलाहकार  सुभाष दानोदिया, अतिरिक्त निदेशक श्रीमती अलका सक्सेना ने भी सबोधित करते हुए  शर्मा के कार्यो एवं व्यवहार की प्रशंसा की।  सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी  गजाधर भरत ने काव्य पाठ के माध्यम से  महेश शर्मा के सेवाकाल की जानकारी दी । यंग इन्टर्न सागर प्रजापत ने  शर्मा को स्केच पेन्टिग भेंट की।  कार्यक्रम का संचालन सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. सपना शाह ने ...

कृषि महाविद्यालय अधिष्ठाता का प्रभार डॉ शेखावत को

Image
कृषि महाविद्यालय अधिष्ठाता का प्रभार डॉ शेखावत को  बीकानेर, 30 नवम्बर: स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय बीकानेर के अधिष्ठाता ड़ॉ. आई.पी. सिंह के 30 नवम्बर को सेवानिवृत होने पर अधिष्ठाता का प्रभार निदेशक अनुसन्धान डॉ. प्रकाश सिंह शेखावत को दिया गया है। डॉ योगेश शर्मा को कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान के निदेशक और डॉ. ए. के. शर्मा को निदेशक, मानव संसाधन विकास निदेशालय का प्रभार दिया गया है।

एंटी करप्शन अभियान : विद्यार्थियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ, अभिव्यक्ति में ये रहे विजेता

Image
एंटी करप्शन अभियान : विद्यार्थियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ, अभिव्यक्ति में ये रहे विजेता एंटी करप्शन अभियान : विद्यार्थियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ, अभिव्यक्ति में ये रहे विजेता बीकानेर। सादुलगंज स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा सत्यनिष्ठा शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार मिटाओ देश बचाओ विषय पर विचार व्यक्त किए। जिसमें कोमल चौहान, गौरव मीणा, रिया रजवानिया, सिमरन, साक्षी पंवार, सीमा नायक विजेता रहे, इन्हें संस्थान द्वारा पुरस्कृत किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्ष स्टेट चेयरपर्सन डॉ. अर्पिता गुप्ता ने विद्यार्थियों को सच्चाई और ईमानदारी की सीख दी और सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। पदाधिकारियों और स्टाफ ने भी अपनी बात रखी।   

बीकानेर : बालक शाह पीर बाबा का उर्स, चादर चढ़ाकर दुआ मांगी

Image
 बालक शाह पीर बाबा का उर्स, चादर चढ़ाकर दुआ मांगी    बीकानेर 30 नवंबर ।  सय्यद कमाल शाह (बालक शाह पीर बाबा) का उर्स पर गुरुवार की शाम मदार चौक मोहल्ला चूनगरान में चादर की रस्म अदा कर सामूहिक दुआ की गई ।      दरगाह इंतजामिया कमेटी के सदर हाजी अहमद हसन कादरी ने बताया कि उर्स के तहत  कार्यक्रम में अली मोहम्मद, हाफिज शफीकुर्रहमान, मोहम्मद आशिक अनीक अहमद, बिशारत अली, अकील, फैजान इलियास, अफजल मोहम्मद हारून ने सामूहिक दुआ मांगी ।  दोपहर में कुरानखानी, रात्रि में मिलादखानी, मनकबतखानी का आयोजन किया गया । जो शुक्रवार को भी अपने निर्धारित समय पर होंगे । इस अवसर पर इफ्तेखार अहमद बाबू वल्द हाजी अब्दुल हमीद की ओर से देग चढ़ाई गई । शनिवार की शाम कुल की रस्म के साथ उर्स मुबारक संपन्न होंगे ।

डूंगर कॉलेज में हुई प्राचार्यों की बैठक प्राचार्य प्राचार्य ने आवश्यक निर्देश

Image
डूंगर कॉलेज में हुई प्राचार्यों की बैठक  प्राचार्य प्राचार्य ने आवश्यक निर्देश बीकानेर 30 नवम्बर। संभाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय में गुरुवार को जिले के विभिन्न राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्यों की बैठक संपन्न हुई। प्राचार्य प्रो. पुरोहित ने बताया कि आयुक्तालय की रेस योजना के तहत यह बैठक आयोजित की गई। इसी क्रम में आगामी विश्विद्यालयी मिड्टर्म परीक्षाओं के सफल संचालन एवं अन्य बिंदु यथा संसाधन आदि की सहायता उपलब्ध करवाने के क्रम में संभाग के सभी राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं उनके प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।   उपस्थित सभी प्राचार्यों ने आगामी विश्विद्यालयी परीक्षा के सफल संचालन में आ रही प्रशासनिक एवं अन्य मुश्किलों के बारे में विस्तार से प्रो राजेंद्र पुरोहित के सामने अपनी अपनी बात रखी ।  प्रो पुरोहित कहा कि आगामी विश्वविद्यालयी परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए विश्विद्यालय, आयुकालय एवम राज्य सरकार से संवाद कर परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की रुकावट का तुरंत निराकरण किया जाएगा।   उन्होंने सभी महाविद्यालयों के उपस्थित...

याद किया दिल ने कहा हो तुम में गूंजे तराने

Image
याद किया दिल ने कहा हो तुम में गूंजे तराने  अमन कला केंद्र द्वारा गुरुवार को टाउन हॉल में हिंदुस्तानी सिनेमा के महान कलाकारों को याद करते हुए रंगारंग फिल्मी गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया गया।  संस्था के अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ दीपचंद व मुकेश सिंघल थे।  अध्यक्षता संयुक्त रूप से एन डी रंगा समाजसेवी अध्यक्ष सखा संगम व डॉ प्रवीण चतुर्वेदी अधीक्षक जिला चिकित्सालय ने की।  विशिष्ट अतिथि डॉ राकेश रावत डॉ नवनीत सुथार डॉ हिमांशु दाधीच एम आर मुगल सैयद अख्तर अली यशपाल नागपाल डॉ भूपेंद्र तिवारी नेमचंद गहलोत समुद्र सिंह राठौड़ अशोक सोनी जसमतिया सुशील यादव थे।  संस्था के सचिव अनवर अजमेरी ने बताया कि कार्यक्रम में बीकानेर के जाने माने गायक कलाकार अहमद हारून कादरी एम रफीक कादरी ख्वाजा हसन कादरी कैलाश खरखोदिया सिराजुद्दीन खोखर रजनी नागपाल दीपिका प्रजापत रेखा चौधरी अनवर अजमेरी अशोक सोनी जसमतिया डॉ राकेश रावत डॉ प्रवीण चतुर्वेदी डॉ हिमांशु दाधीच समुद्र सिंह राठौड़ आदि कलाकारों ने पुराने फिल्मी गीत गीत प्रस्तुत किए ...

शहीद मेजर पूर्ण सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई

Image
शहीद मेजर पूर्ण सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई 30 नवंबर  बीकानेर   शहीद मेजर पूर्ण सिंह जी की 58 वीं पुण्यतिथि मूर्ति स्थल पर मनाई गई।  गौरव सेनानी एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम  संयोजक कर्नल हेम सिंह शेखावत महापौर सुशीला कंवर,  शहीद पूर्ण सिंह के पुत्र रणजीत सिंह   प्रदीप सिंह चौहान ने शहीद मेजर पूर्ण सिंह के जीवन काल और उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए अभूतपूर्व सैन्य पराक्रम की  जानकारी प्रदान की । इस अवसर पर 13 ग्रेनेडियर  की ओर से सूबेदार गजेंद्र सिंह राठौड़ ने 13 ग्रेनेडियर के सीओ के तरफ से मेजर साहब की मूर्ति पर पुष्प चक्र अर्पित किया । इस अवसर पर यश चौधरी आई ए एस,जगदीश प्रसाद गौड़ एडीएम सिटी, कर्नल बीके मजूमदार ,बीएसएफ के पूर्व कमांडेंटकमांडेंट भंवर सिंह उदट, शहीद मेजर उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल, कर्नल महेंद्र सिंह, क्षत्रिय सभा के संरक्षक बजरंग सिंह शेखावत आदि ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

एमजीएसयू : पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 2023 दिनांक 08.02.2024 को होगी आयोजित

Image
एमजीएसयू : पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 2023 दिनांक 08.02.2024 को होगी आयोजित  महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा 24 विषयों में 515 सीटों पर प्रवेश हेतु पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 2023 दिनांक 08.02.2024 को दोपहर 12.00 बजे से 02.00 बजे तक आयोजित होगी।  परीक्षा समन्वयक डाॅ. अभिषेक वशिष्ठ ने बताया कि उक्त परीक्षा हेतु दिनांक 02.12.2023 से दिनांक 16.12.2023 की अवधि में विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mgsubikaner.ac.in एवं univindia.net के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन किये जा सकते है। आवेदन पत्र की हार्ड काॅपी स्पीड पोस्ट अथवा स्वयं उपस्थित होकर दिनांक 22.12.2023 (सांय 05.00 बजे ) तक विश्वविद्यालय में जमा करवाई जा सकती है।   विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ॰ मेघना शर्मा ने अतिरिक्त जानकारी देते हुये बताया कि परीक्षा के प्रवेश पत्र दिनांक 31.01.2024 से विश्वविद्यालय वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। दो चरणों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के प्रथम चरण में 70 अंकों की रिसर्च मैथोडोलाॅजी एवं संबन्धित विषय पर आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा एवं द्वितीय चरण में 30 अंकों का साक्...

बीकानेर : 3 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में होगी मतगणना

Image
विधानसभा आम चुनाव 2023  3 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में होगी मतगणना जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त व्यवस्थाओं के संबंध में जारी किए निर्देश बीकानेर, 30 नवंबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए मतगणना 3 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समस्त व्यवस्थाएं की गई है।  राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के भूतल पर बीकानेर पश्चिम ,बीकानेर पूर्व विधानसभा के लिए तथा कोलायत, लूणकरणसर , डूंगरगढ़, खाजूवाला तथा नोखा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना महाविद्यालय के प्रथम तल पर संपादित करवाई जाएगी।   मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र हेतु दो-दो मतगणना हॉल बनाए गए हैं जिनमें रिटर्निंग अधिकारी तथा सहायक रिटर्निग अधिकारी की उपस्थिति में मतगणना करवाई जाएगी। ईटीपीबीएस तथा पोस्टल बैलट की गणना रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में की जाएगी। इसके लिए तीन टेबल लगाईं गई है। जबकि ईवीएम मतगणना के लिए 11 -11 टेबल ल...

मतगणना से पहले भाजपा का मतगणना एजेंटों को प्रशिक्षण

Image
मतगणना से पहले भाजपा का मतगणना एजेंटों को प्रशिक्षण बीकानेर  राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद अब तीन दिसंबर को होने जा रही मतगणना से चार दिन पहले भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर व देहात द्वारा मतगणना एजेंट को प्रशिक्षण देने के लिए कार्यशाला आयोजित की गयी।  इस कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बीकानेर की सातों विधानसभा के एजेंटों को पूर्व मंत्री व संभाग प्रभारी सीआर चौधरी ने अनुभव साझा किए।   मतगणना के दौरान कोई परेशानी ना हों उन्हें प्रशिक्षण देते हुए कहा एजेंटों को मतपत्र, इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन गणना, एवं संबंधित प्रकिया के बारे में विस्तार से बताया कि वे बिना किसी डर एवं दबाव ना रहे।  शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि इस बार चुनाव आयोग के क्या नियम है मतगणना में बैठने वाले एजेंट को क्या करना है यह सारी चीजें सीखने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है जिससे कि प्रत्याशी और एजेंट अपने कर्तव्यों को जान पाए और उसका अच्छी प्रकार से निर्वहन कर सकें।  विधि सलाहकार चतुर्भुज सारस्वत ने कहा कि यदि उन्हें मतगणना के ...

एक्जिट पोल और सर्वे रिपोर्ट पर भरोसा नहीं, बहुमत के लिए बाड़ाबंदी की तैयारियां...!!

Image
एक्जिट पोल और सर्वे रिपोर्ट पर भरोसा नहीं, बहुमत के लिए बाड़ाबंदी की तैयारियां...!! चुनाव : पर्दे के पीछे -  - मोहन थानवी अलहदा अहमियत रखने वाला राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 राजनीतिक हलकों की अंदरूनी जानकारी होने का दम भरने वालों के लिए भी मानो एक पहेली बना हुआ है। नेताओं के सिवाय तथा एक आध सर्वे और एक्जिट पोल को छोड़ कोई भी राजनीतिक विशेषज्ञ प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस के लिए स्पष्ट बहुमत को नहीं दर्शा रहा। लेकिन सट्टा बाजार इसे लेकर ऊहापोह में नहीं बल्कि भाजपा को आगे देख रहा है।   इस सब से अलग लोग कह रहे हैं कि दोनों दल अपनी बहुमत की वांछित संख्या को पाने पर आशंकाओं से घिरे हैं। इसीके मद्देनजर संभावित विजयी सेहरे वाले निर्दलियों व बागियों की ओर आशा और निगरानी भरी नजरें टिकाए हुए हैं।   राजनीतिक हलकों के जानकारों की पारखी नजरें सर्वे रिपोर्टों व एक्जिट पोल के आंकड़ों को भेदने में लगी हैं।   दबे स्वर यह भी बता रहे हैं मतगणना तिथि आते-आते राजनयिकों को माफिक आने वाले होटलों, रिसोर्ट और फार्म हाउस की बुकिंग फुल होने जा रही है। चुनाव परिणाम आते-आ...

मतगणना : जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती, यहां देखे जा सकेंगे परिणाम

Image
मतगणना : जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती, यहां देखे जा सकेंगे परिणाम  3 दिसम्बर को मतगणना समस्त जिला मुख्यालयों में स्थापित 36 मतगणना केन्द्रों में होगी जयपुर  मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राजस्थान विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए 25  नवम्बर को हुए मतदान की 3 दिसम्बर को मतगणना समस्त जिला मुख्यालयों में स्थापित 36 मतगणना केन्द्रों में होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना के राउन्ड-वाइज परिणाम प्रदर्शित किये जाएंगे।  सर्वप्रथम प्रात: 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गणना प्रारंभ होगी। 8.30 बजे ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2023 की मतगणना के परिणाम भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://results.eci.gov.in और वोटर हेल्पलाइन एप (VHA) पर देखे जा सकेंगे। वोटर हेल्पलाइन एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा https://ceorajasthan.nic.in पर भी मतगणना के परिणाम प्रदर्शित किये जाएंगे। गुरुवार को मतगणना दलों में नियुक्त सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्...

राजस्थान : पचास साल बाद "अंत्योदय"...!! 1993 के बाद नहीं बनी जोड़-तोड़ की सरकार

Image
राजस्थान : पचास साल बाद "अंत्योदय"...!!  1993 के बाद नहीं बनी जोड़-तोड़ की सरकार 1980 के चुनाव में जनता पार्टी के राज्य में शुरू हुई अंत्योदय योजना देश भर में चर्चा में रहीं। इस योजना के जनक भैरो सिंह शेखावत अपनी सरकार की वापसी नहीं करा पाए...  राजस्थान में वर्ष 1993 में भाजपा ने जनता दल और कुछ निर्दलियों के सहयोग से भैरो सिंह शेखावत के नेतृत्व में सरकार बनाई।  इस समय कांग्रेस की तरफ से नाथूराम मिर्धा, परस राम मदेरणा, पंडित नवल किशोर शर्मा मुख्यमंत्री की दौड़ में थे परंतु सबसे ज्यादा निर्दलीय यानी कांग्रेस के बागी नवल किशोर शर्मा के समर्थक ही जीत कर आए और नवल किशोर शर्मा के मुख्यमंत्री नहीं बनने की संभावना पर भाजपा के खेमे में शामिल हो गए।  डा. रोहिताश कुमार, ज्ञान सिंह चौधरी, शशि दत्ता, नसरू खां को सरकार में सम्मान मिला। भाजपा की सरकार में पुष्कर से से विधायक बने रमजान खान को मंत्री बनने का अवसर मिला। रमजान खान भैरो सिंह शेखावत के प्रबल समर्थक रहें है।  भाजपा की सरकार में जिस प्रकार से रमजान खान का दबदबा रहा उसी प्रकार महिला विधायकों में पाली की वि...

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मतगणना प्रशिक्षण आयोजित

Image
*भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मतगणना प्रशिक्षण आयोजित* *अधिकारी-कर्मचारी पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ संपन्न कराएं मतगणना- मुख्य निर्वाचन अधिकारी*   जयपुर, 29 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों, अतिरिक्त रिटर्निंग अधिकारियों एवं आईटी स्टाफ को बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतों की गणना के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों, नियम और अधिनियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। मध्यान्ह पूर्व तक ईटीपीबीएमस मतगणना, मध्यान्ह पश्चात पोस्टल बैलेट काउंटिंग एवं ईवीएम मतगणना को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग के उच्चाधिकारियों ने मतगणना से संबंधित व्यवस्थाओं के अलावा मतगणना संबंधी प्रावधानों व आयोग के ‍दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने सामान्य प्रेक्षक कक्ष, सीलिंग कक्षों, मीडिया रूम से संबंधित व्यवस्थाओं ...

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

Image
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि कर सकते हैं निगरानी बीकानेर, 29 नवंबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना स्थल का बुधवार को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सुरक्षा इंतजाम देखे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल पर संधारित किए गए आवक- जावक रजिस्टर में हस्ताक्षर कर मतगणना स्थल कोरिडोर में प्रवेश किया। उन्होंने प्रभारी अधिकारी और नगर विकास न्यास सचिव मुकेश बारहठ सहित अन्य अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।  जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद ने बताया कि जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम स्ट्रांग रूम में रखी गई है। सशस्त्र बलों द्वारा स्ट्रांग रूम की निगरानी की जा रही है। सभी स्ट्रांग रूम के दरवाजों के ऊपर तथा कॉरिडोर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं ।मतगणना स्थल पर ही बनाए गये निगरानी केंद्र में इन कैमरों की लाइव वेब कास्टिंग भी की जा रही है।  जिला निर्वाचन अ...