जैन पीजी कॉलेज, व्यापार उद्योग मंडल, स्वास्थ्य विभाग और इन्होंने हर्षोल्लास से मनाया 76 वां स्वतंत्रता दिवस
खबरों में बीकानेर द 🇮🇳 🙏 ✍️ जैन पीजी कॉलेज, व्यापार उद्योग मंडल, स्वास्थ्य विभाग और इन्होंने हर्षोल्लास से मनाया 76 वां स्वतंत्रता दिवस मरुधरा योग एवम पर्यावरण केन्द्र पर स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया इस अवसर पर झंडारोहण श नंदराम यादव ने किया मंच संचालन रफीक कादरी ने किया सभी ने राष्ट्रगान गाया। नागरिक विकास परिषद द्वारा रक्तदान शिविर सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद् के 35 वें स्थापना दिवस तथा स्व जगदीश प्रसाद छंगाणी की पुण्य स्मृति में स्वाधीनता दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तकोष टीम के प्रभारी चिकित्सक कुलदीप मेहरा पी बी एम् अस्पताल बीकानेर ने रक्तदान की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी रक्तदाताओं को दी। परिषद् अध्यक्ष जगदीश प्रसाद स्वामी ने अध्यक्षीय उदबोधन दिया । शिविर में कुल 203 रक्तदाताओं ने पंजीयन करवाया था लेकिन चिकित्सकीय जांच के बाद 176 रक्तदाताओं ने जोश,उत्साह के साथ रक्तदान किया। श्रीडूंगरगढ़ में जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा द्वारा ध्वजारोहण श्रीडूंगरगढ़ में जैन श्वेताम्बर...