Posts

Showing posts from April, 2024

मेडिकल स्टोर्स पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की हो नियमित मॉनिटरिंग बाल कल्याण समिति की बैठक में जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश

Image
2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️ औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅  खबरों में बीकानेर 📰 हमने मतदान कर दिया। आप भी मतदान अवश्य करें। 🌹 मेडिकल स्टोर्स पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की हो नियमित मॉनिटरिंग बाल कल्याण समिति की बैठक में जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश बीकानेर, 30 अप्रैल। जिले के मेडिकल स्टोर्स पर बच्चों को नशीली दवाइयां विक्रय नहीं करने की मॉनिटरिंग के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों पर नियमित नजर रखी जाए। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बाल कल्याण समिति की बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों में नशाखोरी की प्रवृत्ति गंभीर समस्या है। जिले के बच्चे इस बुराई से दूर रहें, इसके लिए सतत और सामूहिक प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि लगभग 1400 मेडिकल स्टोर्स पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की नियमित पड़ताल हो। इसके लिए औषधि नियंत्रक और केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि आपसी समन्वय रखें। उन्होंने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति की रोकथाम के लिए भी मुस्तैद रहकर कार्य क...

बीकानेर : खानपान की दुकानों पर तगड़ा पोलमपोल पकड़ा, खराब पाइनएप्पल क्रश व शरबत करवाया नष्ट

Image
2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️ औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅  खबरों में बीकानेर 📰 हमने मतदान कर दिया। आप भी मतदान अवश्य करें। 🌹 बीकानेर : खानपान की दुकानों पर तगड़ा पोलमपोल पकड़ा, खराब पाइनएप्पल क्रश व शरबत करवाया नष्ट संभागीय आयुक्त के निर्देश पर पीबीएम अस्पताल परिसर के आसपास खाद्य सुरक्षा दल की कार्यवाही सात नमूने संग्रहित किए, खराब पाइनएप्पल क्रश व शरबत करवाया नष्ट बीकानेर, 30 अप्रैल। संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा दल द्वारा पीबीएम अस्पताल परिसर व आसपास के कुछ स्थाई - अस्थाई दुकानों व ठेले वालों पर निरीक्षण की कार्यवाही की गई। खाद्य सुरक्षा दल में शामिल भानु प्रताप सिंह गहलोत, श्रवण कुमार वर्मा तथा सुरेंद्र कुमार ने 7 दुकानों पर निरीक्षण की कार्यवाही की जिसमें मुख्यतः जूस कॉर्नर, चाय थड़ी व ढाबे शामिल रहे। यहां से खराब डेढ़ लीटर पाइनएप्पल क्रश, 5.25 लीटर शरबत, सड़े गले पपीता, अंगूर, मौसमी आदि फल को मौके पर नष्ट करवाया। विभिन्न दुकानों से पाइनएप्पल क्रश, शरबत, दूध, पपी...

7566 करोड़ कमाई, मिली बधाई महाप्रबंधक की संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक गर्मी के मौसम में गाड़ियों के सुरक्षित संचालन एवं आय बढ़ाने पर हुई चर्चा वित्तीय वर्ष 2023–24 में सर्वाधिक प्रारंभिक आय लगभग 7566 करोड़ प्राप्त करने पर दी बधाई

Image
2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️ औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅  खबरों में बीकानेर 📰 हमने मतदान कर दिया। आप भी मतदान अवश्य करें। 🌹 7566 करोड़ कमाई, मिली बधाई महाप्रबंधक की संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक गर्मी के मौसम में गाड़ियों के सुरक्षित संचालन एवं आय बढ़ाने पर हुई चर्चा वित्तीय वर्ष 2023–24 में सर्वाधिक प्रारंभिक आय लगभग 7566 करोड़ प्राप्त करने पर दी बधाई श्री अमिताभ, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे की अध्यक्षता में प्रधान कार्यालय में उत्तर पश्चिम रेलवे की संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। चारों मण्डलों के मण्डल रेल प्रबंधक वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे हुये थे।  उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार बैठक में श्री अमिताभ, महाप्रबंधक ने कहा कि रेलवे के लिए संरक्षा सर्वाेपरि है और गर्मी के मौसम के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां जैसे कि पेट्रोलिंग, खतरे के समय गाड़ियों के सुरक्षित सं...

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास कार्यों की प्रगति पर समन्वय बैठक आयोजित

Image
2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️ औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅  खबरों में बीकानेर 📰 हमने मतदान कर दिया। आप भी मतदान अवश्य करें। 🌹    *अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास कार्यों की प्रगति पर समन्वय बैठक आयोजित*  उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के मंडल कार्यालय स्थित सभा कक्ष में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने हेतु रेल अधिकारियों की कार्य निष्पादित करने वाले ठेकेदारों के साथ समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक में मंडल रेल प्रबंधक डॉ आशीष कुमार, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति इकाई) श्री पवन गुरावा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री अमित जैन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री महेश चंद जेवलिया तथा मंडल के अन्य अधिकारी एवं अमृत भारत स्टेशन योजना का कार्य करने वाले ठेकेदार सम्मिलित हुए। मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने कार्यस्थल पर संरक्षा पर जोर दिया और सभी को अनुबंध शर्तों और रेलवे द्वारा समय समय पर जारी दिशा निर्देशों के अनुस...

बीकानेर रेल मंडल पर कार्यरत मोनिका जाट ने साइक्लिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Image
2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️ औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅  खबरों में बीकानेर 📰 हमने मतदान कर दिया। आप भी मतदान अवश्य करें। 🌹  *बीकानेर रेल मंडल पर कार्यरत मोनिका जाट ने साइक्लिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक*  उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल पर सीसी ( कमर्शियल क्लर्क) के पद पर कार्यरत सुश्री मोनिका जाट ने खेलो इंडिया रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। बीकानेर मंडल के खेलकूद अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह बारहठ के अनुसार भारतीय साइकलिंग महासंघ एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में खेलो इंडिया रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन गोहाना (हरियाणा) में हो रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हो रहे इस प्रतियोगिता में सुश्री मोनिका जाट ने राजस्थान की ओर से खेलते हुए व्यक्तिगत टाइम ट्रायल 20 किलोमीटर में 26:41:668 मिनट का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर आगामी माह जून 2024 में आयोजित होने वाली एशिय...

पीबीएम :, संभागीय आयुक्त ने साफ-सफाई की स्थिति पर जताई नाराजगी, पांच मई तक दुरूस्त करनी होंगी सभी व्यवस्थाएं

Image
2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️ औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅  खबरों में बीकानेर 📰 हमने मतदान कर दिया। आप भी मतदान अवश्य करें। 🌹 *संभागीय आयुक्त ने किया पीबीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण* *साफ-सफाई की स्थिति पर जताई नाराजगी, पांच मई तक दुरूस्त करनी होंगी सभी व्यवस्थाएं* बीकानेर, 30 अप्रैल। संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने मंगलवार को पीबीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। साफ-सफाई की स्थिति पर नाराजगी जताई। अस्पताल अधीक्षक को निर्देश दिए कि 5 मई तक अस्पताल के सभी ब्लॉक्स एवं वार्ड्स सहित सम्पूर्ण अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद करें, अन्यथा संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। संभागीय आयुक्त ने मर्दाना विंग तथा आपातकालीन ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पूरा परिसर साफ-सुथरा रहे, इसके लिए पूर्ण गंभीरता रखें। टायलेट्स भी साफ रहें। बेडशीट्स रेगुलर बदली जाएं। अग्निशमन यंत्र दुरूस्त रहें तथा स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर्स भी पर्याप्त संख्या में रहें। मरीजों के परिजनों के बैठने की व्यवस्था ठ...

एसडीएम जिला अस्पताल में सर्जरी एमओटी का हुआ शुभारंभ

Image
2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️ औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅  खबरों में बीकानेर 📰 हमने मतदान कर दिया। आप भी मतदान अवश्य करें। 🌹 *एसडीएम जिला अस्पताल में सर्जरी एमओटी का हुआ शुभारंभ* बीकानेर, 30 अप्रैल। एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी बिल्डिंग में नवगठित माइनर सर्जरी ऑपरेशन थियेटर का शुभारंभ सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने मंगलवार को किया।  जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष ने बताया कि प्रधानाचार्य डॉ. सोनी के निर्देशों की पालना में अस्पताल में मरीजों को मिलने वाले इलाज और सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। इस क्रम में सर्जरी विभाग के नवगठित माइनर ऑपरेशन थियेटर का शुभारंभ किया गया है। पूर्व में सर्जरी विभाग के माइनर ऑपरेशन के लिए मरीजों को अस्पताल के मुख्य ऑपरेशन थियेटर में जाना पडता था। कसे मरीजों को असुविधा होती थी एवं मुख्य ऑपरेशन थियेटर में इंफेक्शन कंट्रोल में समस्या का सामना करना पड़ता था। माइनर ओटी से मरीजों को इमरजेंसी में ही...

राजस्थान : 239 स्थानों पर नाके और 481 सतर्कता दल सक्रिय 8 पिस्तौल, 21 कारतूस पकड़े— कुल 1,394 अवैध हथियार जब्त

Image
2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️ औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅  खबरों में बीकानेर 📰 हमने मतदान कर दिया। आप भी मतदान अवश्य करें। 🌹 राजस्थान : 239 स्थानों पर नाके और 481 सतर्कता दल सक्रिय  8 पिस्तौल, 21 कारतूस पकड़े— कुल 1,394 अवैध हथियार जब्त लोकसभा आम चुनाव-2024, अवैध हथियारों की धरपकड़ जारी, वोटिंग के बाद 8 पिस्तौल, 21 कारतूस पकड़े— राज्य में अब तक 1,394  अवैध हथियार जब्त जयपुर, 29 अप्रैल। राजस्थान में लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए आमतौर पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए कड़ी चौकसी बरती जा रही है. इस क्रम में मतदान के दो दिन बाद रविवार को राज्य पुलिस ने 8 अवैध हथियारों और 21 कारतूस की बरामदगी की है। राज्य में अब तक 1,394 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नजर रखने का परिणाम है कि राज्य में चुनाव से जुड़ी गतिविधियों के दौरान शांति रही है. पुलिस ने ...

राजस्थान : अब तक जब्ती 1000 करोड़

Image
2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️ औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅  खबरों में बीकानेर 📰 हमने मतदान कर दिया। आप भी मतदान अवश्य करें। 🌹 राजस्थान : अब तक जब्ती 1000 करोड़    लोकसभा आम चुनाव-2024, 1 मार्च से अब तक अवैध शराब, नकदी एवं अन्य सामग्री की जब्ती का आंकड़ा 1000 करोड़ रुपये के पास— आचार संहिता लागू होने के बाद से राजस्थान में रिकॉर्ड जब्ती— 5 जिलों में 40 करोड़ रुपये से अधिक, मूल्य की वस्तुएं, नकद राशि जब्त जालौर से सर्वाधिक 67.83 करोड़ रूपए की जब्ती  29 अप्रैल 2024,  जयपुर, 29 अप्रैल। राजस्थान में लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर अलग-अलग एनफोर्समेंट एजेंसियों ने मार्च महीने की शुरुआत से अब तक नशीली दवाओं, शराब, कीमती धातुओं, मुफ्त बांटी जाने वाली वस्तुओं (फ्रीबीज) और अवैध नकद राशि के रूप में लगभग 1000 करोड़ रूपए कीमत की जब्तियां की हैं।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से संदिग्ध वस्तुओं और धन के अवैध उपय...

राज्यपाल ने रेड क्रॉस जिला इकाई के पदाधिकारियो से संवाद किया

Image
2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️ औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅  खबरों में बीकानेर 📰 हमने मतदान कर दिया। आप भी मतदान अवश्य करें। 🌹 राज्यपाल ने रेड क्रॉस जिला इकाई के पदाधिकारियो से संवाद किया     जयपुर, 29 अप्रैल। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को बीकानेर में रेड क्रॉस जिला इकाई के पदाधिकारियो से संवाद कर उन्हें रेड क्रॉस से संबंधित आमजन को लाभान्वित किए जाने वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने जिला इकाई के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी ली।  उन्होंने रक्तदान, आम जन चिकित्सा सहायता आदि के लिए भी निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। रेडक्रॉस के विजय खत्री और राजेंद्र जोशी ने उन्हें रेडक्रॉस के कार्यों के बारे में जानकारी दी।

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह आयोजित- मानवीय मूल्यों का समावेश करते हुए तकनीकी शिक्षा का विकास हो - राज्यपाल

Image
2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️ औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅  खबरों में बीकानेर 📰 हमने मतदान कर दिया। आप भी मतदान अवश्य करें। 🌹 बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह आयोजित- मानवीय मूल्यों का समावेश करते हुए तकनीकी शिक्षा का विकास हो - राज्यपाल जयपुर, 29 अप्रैल। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने तकनीकी शिक्षा में मानवीय मूल्यों को जोड़ते हुए पारंपरिक भारतीय ज्ञान के आलोक में शोध की मौलिक संस्कृति को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया है। उन्होंने विश्वविद्यालयों तकनीकी शिक्षा के जरिए देश के संसाधनों से स्थानीय उत्पादों के निर्माण की संस्कृति निर्माण किए जाने का भी आह्वान किया है।  राज्यपाल श्री मिश्र सोमवार को बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में निहित अद्वितीय क्षमताओं को पहचानते हुए उन्हें भविष्य के अवसरों के लिए तैयार करना है।  राज्यपाल ने कहा कि प्रौद्योगि...