बीकानेर : सफाई में विरोध का टेंडर, टेंडर पर कड़ी आपत्ति ! आमजन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के सफाई कार्य के लिए कथित आने वाले टेंडर को "विरोध" का टेंडर करार देते हुए अपनी कड़ी आपत्ति जाहिर की है
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर : सफाई में विरोध का टेंडर, टेंडर पर कड़ी आपत्ति !
आमजन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के सफाई कार्य के लिए कथित आने वाले टेंडर को "विरोध" का टेंडर करार देते हुए अपनी कड़ी आपत्ति जाहिर की है
नगर निगम, बीकानेर पी पी पी मॉडल के अंतर्गत निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का टेंडर जारी कर रहा है, जिसमे सफाई के बदले आमजन,व्यापारिक, औद्योगिक प्रतिष्ठान से यूजर चार्ज के रूप में शुल्क वसूला जायेगा | इन सबके लिए कुछ कड़े प्रावधान है जो आमजन के लिए लागु होंगे,लेकिन प्रशासन और सरकार अपनी जिम्मेदारी यदि ना निभाए तो क्या प्रावधान होगा, यह हमेशा की तरह कही उल्लेखित नही है | साथ साथ टेंडर ऐसे समय में लाया गया है, जब निगम में कोई जन प्रतिनिधित्व नही है, एवं इसके अलावा भी क्षेत्र के सांसद, विधायक़ आदि से विमर्श और धरातलीय आंकलन कुछ नही हुआ है | इस प्रकार आर्थिक बोझ बढ़ाने वाले और अस्पष्ट प्रक्रिया वाले इस टेंडर से जनता में भारी रोष है |
इस सन्दर्भ में आमजन द्वारा मुख्यमंत्री भजनलालजी शर्मा, स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम जी मेघवाल, बीकानेर पूर्व क्षेत्र की विधायक सिद्धि कुमारी जी, बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद जी व्यास, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन जी छाजेड,और जिला कलेक्टर निशांत जी जैन को ईमेल और wattsup के माध्यम से जनहित ज्ञापन प्रेषित किया गया है, आमजन के सहमति हस्ताक्षर सहित |
समाज सेवी और भाजपा के सक्रिय कार्यकर्त्ता मनीष बाफना ने कहा की निगम प्रशासन की वर्तमान में लगभग सारी व्यवस्थाएं कुप्रबंध से ग्रसित है| हालांकि अच्छी सफाई व्यवस्था शहर के लिए नितांत अपेक्षित है, फिर भी बिना जनता और जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श किये और धरातलीय तैयारी के बिना, प्रशासन की जिम्मेदारी तय किये बिना जनता पर आर्थिक बोझ डालना गलत है, जिसका जनता विरोध करेगी |
भाजपा शहर कार्यकारिणी सदस्य मनोज पारख ने कहा की शहर सिवरेज और bkcl की गैर जिम्मेदाराना व्यवस्था से त्रस्त है | ऐसे अनेक बिंदु है, जिनमे जनता के हाथ कुछ नही वह सिर्फ प्रशासनिक नियमों और प्रशासकों के हठ के कारण सिर्फ असहाय ही बना रहता है |इसलिए पूर्व के अनुभवों से सीख लेते हुए सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी और जबाबदारी तय करके ही इस टेंडर की प्रक्रिया करनी चाहिए |
भाजपा गंगाशहर मण्डल के महामंत्री गोविन्द सारस्वत ने कहा की आम जन में यह आशंका है की इस प्रकार के टेंडर जनहित के लिए नही ठेकेदारों के आर्थिक हित और निगम प्रशासन द्वारा समस्याओं के निराकरण से पल्ला झाड़ने के लिए हैँ | जनप्रतिनिधि, सामाजिक सस्थाओं, व्यापारिक, औद्योगिक संगठनों के साथ मिलकर जनहित और प्रशासनिक जबाबदारी तय करने से ही इस समस्या का समाधान संभव है, अन्यथा यह टेंडर मात्र खानापूर्ति साबित होगा |
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...