Posts

Showing posts from May, 2025

बीकानेर शहर में 15 मिनट का ब्लैक आउट आज शाम सायरन बजते ही सभी स्थानों व वाहनों की लाइटें बंद कर लें, सुरक्षित स्थान पर पहुंचें

Image
bahubhashi.blogspot.com   31 मई 2025 शनिवार    खबरों में बीकानेर  बीकानेर शहर में 15 मिनट का ब्लैक आउट आज शाम सायरन बजते ही सभी स्थानों व वाहनों की लाइटें बंद कर लें, सुरक्षित स्थान पर पहुंचें  केंद्रीय गृह मंत्रालय तथा राज्य सरकार के निर्देश अनुसार 'ऑपरेशन शील्ड' के तहत आज सायं बीकानेर शहर में 15 मिनट का ब्लैक आउट किया जाएगा। ब्लैक आउट, सायरन बजने के साथ शुरू होगा। इस दौरान आमजन से निम्न सहयोग की अपेक्षा की जाती है: 1. सायरन बजने के साथ ही सभी अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों की लाइटें पूर्णतया बंद कर लें और अतिशीघ्र किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं। इस दौरान कोई लाइट चालू नहीं रहे, यह सुनिश्चित किया जाए।  2. सड़कों पर वाहन चला रहे वाहन चालकों से अपील की जाती है कि सायरन बजने के साथ ही वे अपने वाहनों को बंद करके सड़क किनारे खड़े हो जाएं। वाहनों की हेड लाइट बंद कर वाहन किसी भी स्थिति में नहीं चलाएं।  3. सभी आपातकालीन सेवाओं यथा अस्पताल और रेल सेवाओं आदि को ब्लैक आउट से पृथक रखा जाएगा।  शहरी क्षेत्र में जिला प्रशासन, नगर निगम और बीकानेर व...

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन बीकानेर इकाई ने किया पंजाब राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का सम्मान ''वैश्य गौरव सम्मान” समारोह

Image
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन बीकानेर इकाई ने किया पंजाब राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का सम्मान  ''वैश्य गौरव सम्मान” समारोह  bahubhashi.blogspot.com   31 मई 2025 शनिवार    खबरों में बीकानेर  अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन बीकानेर इकाई ने किया पंजाब राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का सम्मान  ''वैश्य गौरव सम्मान” समारोह  अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में करेेगा 26 कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन बीकानेर, 30 मई। पंजाब राज्यपाल व प्रशासक चण्डीगढ गुलाबचंद कटारिया का शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन बीकानेर इकाई द्वारा रानी बाजार स्थित रिद्धि सिद्धि भवन में वैश्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। वैश्य समाज के विभिन्न घटकों के प्रतिनिधि संस्थाओं सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया।  वैश्य समाज सहित अन्य समाजों के गणमान्य लोगों ने स्मृति चिन्ह शॉल साफा देकर महामहिम एवं अन्य उपस्थित अतिथियों का अभिनंदन किया गया। सम्मान करने वाली सामाजिक संस्थाओं में मुख्यतः खण्डेलवाल समाज, विजयवर्गीय समाज...

मॉक ड्रिल की तैयारियां पूरी, मुख्य सचिव ने की “ऑपरेशन शील्ड” को लेकर तैयारियों की समीक्षा, कहा - सायरन प्रणाली को रखें दुरुस्त, अधिकारी मुस्तैदी से कार्य कर एक्शन रिस्पॉन्स टाइम को करें न्यूनतम

Image
bahubhashi.blogspot.com   31 मई 2025 शनिवार    खबरों में बीकानेर  मॉक ड्रिल की तैयारियां पूरी, मुख्य सचिव ने की “ऑपरेशन शील्ड” को लेकर तैयारियों की समीक्षा, कहा - सायरन प्रणाली को रखें दुरुस्त, अधिकारी मुस्तैदी से कार्य कर एक्शन रिस्पॉन्स टाइम को करें न्यूनतम बीकानेर, 30 मई। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत्त दिशा-निर्देशों की पालना में नागरिक सुरक्षा सुदृढ़ीकरण एवं क्रियाशीलता के आकलन हेतु शनिवार को आयोजित होने वाले द्वितीय नागरिक सुरक्षा अभ्यास “ऑपरेशन शील्ड” की तैयारियों को लेकर शासन सचिवालय में शुक्रवार को उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। वही वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों से जुड़ते हुए दिशा निर्देश प्रदान किए ।  पंत ने कहा कि अधिकारी सभी संचार माध्यमों एवं सायरनों को दुरुस्त कर संचार प्रणाली का सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित करें। साथ ही, पूर्व में आयोजित प्रथम मॉक ड्रिल से प्राप्त अनुभवों के आधार पर अधिकारी स्वयं को वॉर सिचुएशन से निपटने हेतु और अधिक सक्षम बनाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सिविल डिफेंस नियंत्रक अपनी परिस्थित...

जीवन जीना है तो ओमजी जैसा जीओ, यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी- गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल, पंजाब एवं प्रशासक चंडीगढ़ प्रसिद्ध विधिवेत्ता ओम आचार्य की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Image
जीवन जीना है तो ओमजी जैसा जीओ, यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी- गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल, पंजाब एवं प्रशासक चंडीगढ़ प्रसिद्ध विधिवेत्ता ओम आचार्य की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम bahubhashi.blogspot.com   29 मई 2025 गुरूवार    खबरों में बीकानेर  जीवन जीना है तो ओमजी जैसा जीओ, यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी- गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल, पंजाब एवं प्रशासक चंडीगढ़ प्रसिद्ध विधिवेत्ता ओम आचार्य की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम  बीकानेर, 30 जून। पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक चंडीगढ़ गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि जीवन जीना है तो ओमजी जैसा जीओ। यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कटारिया शुक्रवार शाम को रविन्द्र रंगमंच पर प्रसिद्ध विधिवेत्ता ओम आचार्य की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।  खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि ओम आचार्य जी राजस्व के टॉप वकील थे। वे हमेशा सच्ची बात कहते थे।  प्रसिद्ध विधिवेत्ता, पूर्व विधायक औऱ लोकतंत्र सेेनानी आर.के.दास गुप...

लूणकरणसर में तहसीलदार के नेतृत्व में हटाया अतिक्रमण

Image
लूणकरणसर में तहसीलदार के नेतृत्व में हटाया अतिक्रमण bahubhashi.blogspot.com   29 मई 2025 गुरूवार    खबरों में बीकानेर  लूणकरणसर में तहसीलदार के नेतृत्व में हटाया अतिक्रमण बीकानेर, 30 मई। लूनकरनसर कस्बे में भूमाफियाओं द्वारा बेशकीमती जमीन पर रातों-रात अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया। सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत की जानकारी मिलने पर तुरन्त मौके पर पहुंचकर तहसीलदार विनोद पूनियां ने अतिक्रमण हटवाया। पूनिया ने बताया कि नगरपालिका बनने के बाद कस्बे की खाली पड़ी सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा खाली सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का प्रयास किया गया। तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ लगभग कस्बे से लगती हुई लूणकरणसर पटवार हलके की खसरा न. 1729 की करोड़ों रुपए की लगभग 20 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया।इस दौरान पटवारी हनुमान बाना, महावीर तेतरवाल और राजस्व टीम मय पुलिस जाब्ता मौजूद रही। जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP — Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025 https://bahubhashi.blogspot.com

डॉ आचार्य की चेतावनी : पत्रकार भाषा से चूके, तो भरोसे से भी चूकेंगे

Image
डॉ आचार्य की चेतावनी : पत्रकार भाषा से चूके, तो भरोसे से भी चूकेंगे bahubhashi.blogspot.com   29 मई 2025 गुरूवार    खबरों में बीकानेर  डॉ आचार्य की चेतावनी : पत्रकार भाषा से चूके, तो भरोसे से भी चूकेंगे  बीकानेर, 30 मई 2025 शुक्रवार    जैसे हर व्यवसाय में नैतिकता आवश्यक होती है, वैसे ही पत्रकारिता में भी पेशेवर नैतिकता की अनिवार्यता और प्रासंगिकता सबसे अधिक है। पत्रकारिता केवल रोज़ी-रोटी का ज़रिया नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक जवाबदेही है, जिसमें सच को बेझिझक कहने का साहस और भाषा की मर्यादा दोनों आवश्यक हैं। पेशे के रूप में पत्रकारिता तभी सार्थक मानी जाएगी जब उसमें ज्ञान, संवेदना और ईमानदारी की नींव पर खड़ा नैतिक बोध मौजूद हो। यह उद्गार  डॉ नन्द किशोर आचार्य ने हिन्दी दिवस पर आयोजित "हमारा समय और हिन्दी पत्रकारिता" पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में बतौर अध्यक्ष व्यक्त किए। डॉ. आचार्य ने भाषा को पत्रकारिता का मूल माध्यम बताते हुए कहा कि आज अधिकांश पत्रकार भाषा की शुद्धता के प्रति असावधान हैं। उन्होंने कतिपय शब्दों के उदाहरण दिए। मुख्य अतिथि वरिष्ठ...

बीकानेर : युवक को अगवा करने का आरोप

Image
bahubhashi.blogspot.com   29 मई 2025 गुरूवार    खबरों में बीकानेर  बीकानेर : युवक को अगवा करने का आरोप  बीकानेर। एक युवक को अगवा करने का आरोप तीन जनों पर लगाया गया है। मामला शहर के गंगाशहर थाना इलाके का है। शिवा बस्ती निवासी अनिल मारू ने उदयरामसर निवासी नवरत्न,पवन और नानू यादव पर आरोप लगाया है कि इन लोगों ने घर आकर धमकी दी थी कि तेरे को मार देंगे या तेरे को उठाकर ले जाएंगे। इस धमकी के बाद 29 मई को उसका भाई अमित मारू रामदेव कॉलोनी से अपने घर पैदल आ रहा था कि कुछ लोग उसके भाई को उठाकर ले गये। घटना के बाद अमित ने कॉल करके बोला कि भाई मुझे बचा लो और रोते हुए बोल रहा था कि भाई ये लोग मुझे मार देंगे और फोन बंद हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक ताराचंद मीना को सौंपी है। जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP — Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025 https://bahubhashi.blogspot.com

रंगत ने रचा इतिहास: 45 कलाकारों को मिलेगा उत्कृष्ट कला सम्मान, देखें सूची

Image
रंगत ने रचा इतिहास: 45 कलाकारों को मिलेगा उत्कृष्ट कला सम्मान, देखें सूची ग्रीष्म उत्सव हुनर सीजन 2 में 155 हुनरमंदों को मिला मंच bahubhashi.blogspot.com   29 मई 2025 गुरूवार    खबरों में बीकानेर  रंगत ने रचा इतिहास:  45 कलाकारों को मिलेगा उत्कृष्ट कला सम्मान, देखें सूची ग्रीष्म उत्सव हुनर सीजन 2 में 155 हुनरमंदों को मिला मंच बीकानेर। रंगत फाउंडेशन द्वारा आयोजित हुनर सीजन 2 का 2 मिनट टैलेंट शो गुरूवार शाम जिला उद्योग संघ में आयोजित हुआ। शो में 129 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इससे पहले बुधवार को हुई नॉन स्टेज एक्टिविटी में 26 हुनरमंदों ने हिस्सा लिया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी डीपी पचीसिया ने की। मुख्य अतिथि कार्यक्रम की ब्रांड एम्बेसडर सांस्कृतिक आइकन व मिस मूमल 2023 गरिमा विजय थीं।   रंगत फाउंडेशन के संस्थापक रोशन बाफना ने बताया कि चार आयु वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 45 श्रेष्ठ प्रतियोगियों का चयन उत्कृष्ट कला सम्मान के लिए किया गया। संगीतज्ञ गौरीशंकर सोनी व कत्थक गुरू अमित सारस्वत ने निर्णायक की भूमिका निभाई।  रंगत क...

कोलकाता : आकाशवाणी के युवा संगीत कलाकारों में चमका उदीयमान अस्मित व्यास आडिशन में एकसाथ तीन श्रेणियों भजन, ठुमरी एवं भारतीय शास्त्रीय संगीत में चयन

Image
कोलकाता : आकाशवाणी के युवा संगीत कलाकारों में चमका उदीयमान अस्मित व्यास  आडिशन में एकसाथ तीन श्रेणियों भजन, ठुमरी एवं भारतीय शास्त्रीय संगीत में चयन bahubhashi.blogspot.com   29 मई 2025 गुरूवार    खबरों में बीकानेर  कोलकाता : आकाशवाणी के युवा संगीत कलाकारों में चमका उदीयमान अस्मित व्यास  आडिशन में एकसाथ तीन श्रेणियों भजन, ठुमरी एवं भारतीय शास्त्रीय संगीत में चयन अस्मित व्यास का युववाणी आकाशवाणी में चयन उदीयमान शास्त्रीय संगीत कलाकार अस्मित व्यास ने आकाशवाणी कोलकाता द्वारा हाल ही में आयोजित युवावाणी के ऑडिशन में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया एवं उनका चयन तीन श्रेणियो भजन, ठुमरी एवं भारतीय शास्त्रीय संगीत में हुआ। युववाणी में तीन श्रेणियो में चयन ये दर्शाता है अस्मित न केवल पारंपरिक शास्त्रीय संगीत में दक्ष है, बल्कि उनकी प्रस्तुति में भावपूर्ण अभिव्यक्ति एवं तकनिकी परिपक्वताभी निहित है। ये उपलब्धि न केवल उनके प्रतिभाशाली संगीत कौशल का प्रमाण है बल्कि उनकी साधना एवं समर्पण का भी प्रतीक है। अस्मित की सफलता से परिवार एवं चाहने वालों में हर्ष का माहौल...

राष्ट्रीय पब्लिक स्कूल में 65 वर्षों की परंपरा कायम

Image
राष्ट्रीय पब्लिक स्कूल में 65 वर्षों की परंपरा कायम bahubhashi.blogspot.com   30 मई 2025 शुक्रवार    खबरों में बीकानेर  राष्ट्रीय पब्लिक स्कूल में 65 वर्षों की परंपरा कायम बीकानेर शहर के हृदय स्थल पर गत 65 वर्षों से अधिक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान को कायम रखने की परंपरा राष्ट्रीय पब्लिक स्कूल ने एक बार पुनः सिद्ध की है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा घोषित दसवीं के 100% परीक्षा परिणाम के साथ विद्यार्थियों और अध्यापकों की मेहनत को प्रदर्शित किया है। छात्र मोहम्मद रमजान ने 93% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम, कनिष्का स्वामी 90.83% के साथ द्वितीय एवं मान्या जनागल ने 90.33% प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय की प्रभारी आराधना चौधरी और सुनीता सेवग ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के 10.71% विद्यार्थियों ने 90% एवं उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 42.85% विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं जबकि 53.57% विद्यार्थियों ने 75% से तथा 57.14% विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। विद्याल...

5वीं बोर्ड परिणाम जारी, यहां देखें 97% से अधिक रहा

Image
bahubhashi.blogspot.com   30 मई 2025 शुक्रवार   खबरों में बीकानेर  5वीं बोर्ड परिणाम जारी, यहां देखें 97% से अधिक रहा  जयपुर  शिक्षा संकुल में वीसी से जुड़े  शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 5वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी किया।  परीक्षा परिणाम 97% से अधिक रहा     करीब 13 लाख 190 स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा  97% से अधिक रहा परीक्षा परिणाम राजस्थान 5वीं बोर्ड (प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन) परीक्षा-2025 का परिणाम नीचे दिए गए लिंक्स से देखें   प्रकिया लिंक्स के नीचे दी गई है। Link 1 : https://rajpsp.nic.in/Class5th_8thExam/Home/Result.aspx* Link 2 : https://rajshaladarpan.rajasthan.gov.in/Class5th_8thExam/Home/Result.aspx  इन लिंक्स पर क्लिक कर "Roll Number" Fill कर "District" का चयन कर दिया गया "Captcha" Fill कर "Search" Option पर क्लिक कर देखें अपना परीक्षा परिणाम Internet media  जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP — Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025 ...

वीडियो : श्मशानी वैराग्य नहीं, राम रतन धन पाने के जतन कीजिए - गंगेनंदन जीॐ हरिशरणम परिवार द्वारा तीन दिवसीय आत्म ज्ञान सत्संग समारोह की पूर्णाहुति

Image
वीडियो : श्मशानी वैराग्य नहीं, राम रतन धन पाने के जतन कीजिए - गंगेनंदन जी दो वीडियो नीचे खबर के बीच में देखें 👇 ॐ हरिशरणम परिवार द्वारा तीन दिवसीय आत्म ज्ञान सत्संग समारोह की पूर्णाहुति  bahubhashi.blogspot.com   30 मई 2025 शुक्रवार    खबरों में बीकानेर  वीडियो : श्मशानी वैराग्य नहीं, राम रतन धन पाने के जतन कीजिए - गंगेनंदन जी ॐ हरिशरणम परिवार द्वारा तीन दिवसीय आत्म ज्ञान सत्संग समारोह की पूर्णाहुति  बीकानेर 30 मई 2025 शुक्रवार  मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरो न कोई..., पायो जी मैंने राम रतन धन पायो... भजनों और मीरा के पदों पर ॐ हरिशरणम परिवार सहित उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। आत्म ज्ञान सत्संग के तीसरे एवं अंतिम दिन शुक्रवार को शिव मंदिर व्यास कालोनी में हिमालय के परमहंस श्रीगंगेनंदन जी महाराज ने इन भजनों में निहित अध्यात्म की सूक्ष्म व्याख्या करते हुए कहा - श्मशानी वैराग्य नहीं, राम रतन धन पाने के जतन कीजिए। जानिए की कृष्ण के रंग में रंगी मीरा ने आखिरकार रामरतन धन पायो... क्यों गाया ।  सत्संग हाल 👇 महाराज ने विवेचना की - मीरा...

बीकानेर में ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल शनिवार को होगा

Image
bahubhashi.blogspot.com   30 मई 2025 शुक्रवार   खबरों में बीकानेर  बीकानेर में ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल शनिवार को होगा  पूरे राजस्थान सहित बीकानेर में भी 31 मई 2025 को ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल होगा। इससे संबंधित दिशा-निर्देश राजस्थान भर में नागरिक सुरक्षा विभाग ने सभी 7 संभागों के समस्त 41 जिला मजिस्ट्रेटों को जारी किए हैं।  Internet media 🙏 जयपुर, 29 मई। राज्य के नागरिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट को ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय, नागरिक सुरक्षा राजस्थान के निदेशक  जगजीत सिंह मोंगा के द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार शनिवार शाम राज्य के सभी 41 जिलों में मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट कराया जाना है।   मोंगा ने बताया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार पश्चिमी सीमा से लगे राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदशों के सभी जिलों में 31 मई को सिविल डिफेंस अभ्यास आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में राज्य के सभी 7 संभागों के 41 जिलों में द्वितीय सिविल डिफेंस ...