Posts

Showing posts from January, 2025

गैर IAS से IAS में पदोन्नति का रास्ता साफ राजस्थान हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट की भी मुहर

Image
खबरों में बीकानेर  गैर IAS से IAS में पदोन्नति का रास्ता साफ राजस्थान हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट की भी मुहर गैर IAS से IAS में पदोन्नति का रास्ता साफ राजस्थान हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट की भी मुहर सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की RAS एसोसिएशन की अपील,  राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने रखा बरकरार राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा था- 'सरकार RAS के अलावा दूसरी सेवाओं के भी विशेषज्ञों की ले सकती है सेवाएं,  ऐसे में गैर सेवा के अधिकारियों को IAS में पदोन्नति का मिलना चाहिए अवसर' वहीं RAS एसोसिएशन ने किया था सरकार के कदम का विरोध,  'अपवाद की स्थिति में ही राज्य सरकार कर सकती है ऐसा,  लेकिन सरकार ने अन्य सेवा के अफसरों से IAS में पदोन्नति की बना ली परंपरा' अब सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई मुहर RAS एसोसिएशन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी के साथ तनवीर अहमद ने की पैरवी, वहीं सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स की तरफ से वरिष्ठ वकील और हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस अशोक गौड़ ने की पैरवी

पीएम मोदी का प्रयागराज दौरा निर्धारित

Image
खबरों में बीकानेर  *पीएम मोदी का प्रयागराज दौरा निर्धारित* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे बम्हरौली हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से अरैल डीपीएस हेलीपैड जाएंगे। इसके बाद वे निषादराज क्रूज़ के माध्यम से गंगा स्नान और पूजन के लिए गंगा नदी पर जाएंगे* *गंगा स्नान और पूजा के बाद, प्रधानमंत्री सेक्टर 6 में बनाए गए स्टेट पवेलियन का अवलोकन करेंगे और वहां से नेत्र कुंभ कार्यक्रम के लिए जाएंगे नेत्र कुंभ प्रधानमंत्री के दौरे का मुख्य कार्यक्रम है*

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा रविवार को जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में देखी व्यवस्थाएं

Image
खबरों में बीकानेर  राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा रविवार को जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में देखी व्यवस्थाएं राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा रविवार को जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में देखी व्यवस्थाएं बीकानेर, 31 जनवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 2 फरवरी को दोपहर 12 से सायं 3 बजे तक जिले के 61 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि एवं पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने शुक्रवार को विभिन्न परीक्षा केन्द्रांे का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज, राजकीय डूंगर काॅलेज, रामपुरिया लाॅ काॅलेज और आरएसवी स्कूल के परीक्षा केन्द्रों का देखा। उन्होंने परीक्षार्थियों के प्रवेश, निकास, बैठक, सुरक्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा और परीक्षा का आयोजन पूर्ण पारदर्शिता और नियम सम्मत तरीके से हो। इसमें किसी प्रकार की ढ...

बीकानेर : ज्योतिष विद्या सीख रहे 15 बाल पंडित, शिविर के पहले दिन ज्योतिषाचार्य किराड़ू ने राशियों, वैदिक हिंदी अक्षरों और जन्म पत्रिका के मुख्य पांच अंगों के बारे में बताया

Image
बीकानेर : ज्योतिष विद्या सीख रहे 15 बाल पंडित, शिविर के पहले दिन ज्योतिषाचार्य किराड़ू ने राशियों, वैदिक हिंदी अक्षरों और जन्म पत्रिका के मुख्य पांच अंगों के बारे में बताया  खबरों में बीकानेर  बीकानेर : ज्योतिष विद्या सीख रहे 15 बाल पंडित, शिविर के पहले दिन ज्योतिषाचार्य  किराड़ू ने राशियों, वैदिक हिंदी अक्षरों और  जन्म पत्रिका के मुख्य पांच अंगों के बारे में बताया  राजस्थान संस्कृत अकादमी एवं मां सरस्वती वेदाश्रम की संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 30 जनवरी 2025 को ज्योतिष विद्या सीखने हेतु शिविर का शुभारंभ किया गया! प्रवक्ता राकेश बिस्सा ने बताया कि शिविर के प्रथम दिन ज्योतिषाचार्य पंडित उमेश किराड़ू ने 12 राशियों का ज्ञान, वैदिक हिंदी अक्षरों का ज्ञान के साथ जन्म पत्रिका के मुख्य पांच अंग तिथि वार नक्षत्र योग एवं करण के बारे में विस्तार से बताया! आज की कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नारायण दत्त किराडू एवं श्री लाल किराडू थे उन्होंने भी ज्योतिष विद्या के बारे में अपने अनुभव साझा करते हुए संस्थान के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया! पंडित मुरलीधर रोहित ने आए हुए अत...

विधान सभा : राज्यपाल का अभिभाषण हुआ, तीन बार हंगामा 2 अध्यादेश पेश बजट 19 फरवरी को सदन की कार्यवाही 3 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई

Image
खबरों में बीकानेर  विधान सभा : राज्यपाल का अभिभाषण हुआ, तीन बार हंगामा 2 अध्यादेश पेश बजट 19 फरवरी को  सदन की कार्यवाही 3 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई विधान सभा : राज्यपाल का अभिभाषण, तीन बार हंगामा 2 अध्यादेश पेश बजट 19 फरवरी को  सदन की कार्यवाही 3 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई 16वीं विधानसभा के तीसरे सत्र की शुक्रवार सुबह 11 बजे शुरुआत हो गई. पहले दिन राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का अभिभाषण हुआ. पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने आश्वासन दिया था कि कांग्रेस का कोई भी नेता इस दौरान सदन में हंगामा नहीं करेगा. हालांकि अभिभाषण पूरा होने तक विपक्ष के नेताओं ने तीन बार हंगामा किया. पहला बार हंगामा आदिवासी क्षेत्रों में पानी देने की मांग पर हुआ. दूसरी बार हंगामा पिछली सरकार में हुए पेपरलीक के जिक्र पर हुआ. तीसरी बार हंगामा महाकुंभ के जिक्र पर हुआ. हालांकि राज्यपाल का अभिभाषण खत्म होने के बाद सदन ने टेबल थपथपाकर स्वागत किया. *मुकेश भाकर का निलंबन रदद्* पहले दिन कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर का निलंबन हुआ रद्द मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने मुकेश ...

स्पोर्ट्स मीट 2025 उड़ान में सेकेंडरी और प्राइमरी विंग के 1550 विद्यार्थी दिखा रहे अपना दमखम

Image
खबरों में बीकानेर  स्पोर्ट्स मीट 2025 उड़ान में सेकेंडरी और प्राइमरी विंग के 1550 विद्यार्थी दिखा रहे अपना दमखम  स्पोर्ट्स मीट 2025 उड़ान में सेकेंडरी और प्राइमरी विंग के 1550 विद्यार्थी दिखा रहे अपना दमखम  स्पोर्ट्स मीट 2025 उड़ान का आयोजन स्वामी आर एन ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन करणी नगर स्थित स्वामी आरएन ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट उड़ान का आयोजन किया जा रहा है। स्पोर्ट्स मीट में मिडिल और सेकेंडरी विंग के लगभग 800 तथा प्राइमरी विंग के 750 विद्यार्थी अपना दमखम दिखा रहे हैं। कार्यक्रम का प्रारंभ मशाल प्रज्वलित कर प्रोफेसर डॉक्टर हेमंत दाधीच प्रो वाइस चांसलर राजूवास बीकानेर के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्य बिंदु बिश्नोई तथा रामलाल स्वामी कोऑर्डिनेटर हरि वर्मा ने किया। खेल प्रभारी ने बताया कि 2 दिन चलने वाली स्पोर्ट्स मीट में विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी भाग लेंगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के विद्यार्थियों ने कदमताल करते हुए मार्च पास्ट से सम्मोहित किया इसके पश्चात विद्यालय के बैंड ने अपनी स्वर लहरियां बिख...

रोजगार विभाग के दल ने किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित प्रार्थियों का बंद हुआ बेरोजगार भत्ता

Image
खबरों में बीकानेर  रोजगार विभाग के दल ने किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित प्रार्थियों का बंद हुआ बेरोजगार भत्ता बीकानेर, 31 जनवरी। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना के तहत बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए बेरोजगार प्रार्थियों को विभिन्न राजकीय विभागों में प्रतिदिन 4 घण्टे की इंटर्नशिप करने के लिए भेजा जाता है। इस सम्बन्ध में 27 से 30 जनवरी तक लूणकरणसर एवं श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक के रोझां, कालू, नौरंगदेसर, गुसाईसर, बेलासर, सूरतसिंहपुरा, सींथल एवं तेजरासर के राजकीय कार्यालय में इंटर्नशिप करने वाले आशार्थियों का मौके पर पहुंचकर उनकी उपस्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के उप निदेशक हरगोबिंद मित्तल ने बताया कि कार्यालय अध्यक्षों से योजनांतर्गत नियोजित प्रार्थियों का फीडबैक लिया गया। उन्होंने बताया कि कईं जगहों पर इंटर्नशिप कर रहे प्रार्थी अनुपस्थित मिले तथा कुछ अन्य अनियमितताएं पाई गई हैं।अनियमितता एवं अनुपस्थित पाए जाने पर प्रार्थना का बेरोजगार भत्ता विभाग द्वारा बंद करने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइ...

मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ी परिवेदनाओं का हो त्वरित निस्तारण संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की बैठक आयोजित

Image
खबरों में बीकानेर  मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ी परिवेदनाओं का हो त्वरित निस्तारण संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की बैठक आयोजित बीकानेर, 31 जनवरी। संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में बैठक शुक्रवार को हुई। अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) रमेश देव ने कहा कि मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ी आमजन की परिवदनाओं का त्वरित व गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। उन्होंने समस्त अधिकारियों को प्रतिदिन सम्पर्क पोर्टल पर लॉगिन कर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारी राहत दर बढ़ाने के उद्देश्य से जवाब जांच व पढ़कर अपलोड करवाएं। परिवादियों को फोन कर फीडबैक लें, जिससे संतुष्टि दर में वृद्धि लाई जा सकें।  अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर राजभवन और मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त लंबित प्रकरणों का निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नव पदस्थापित अधिकारी अपनी आईडी मैप करवाना सुनिश्चित करें। जिससे दर्ज प्रकरण संबंधित विभाग को प्राप्त हो और समयावधि में उनका निस्तारण किया जा सके। समीक्षा के दौरान पाया गया कि वित्त विभाग, स्थानीय निकाय, पंचायती राज, विद्युत विभाग, शिक्षा ...

संभाग स्तरीय आरोग्य मेला 8 से, तैयारी बैठक सोमवार को

Image
खबरों में बीकानेर  संभाग स्तरीय आरोग्य मेला 8 से, तैयारी बैठक सोमवार को बीकानेर, 31 जनवरी। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धतियों के चिकित्सकीय, शैक्षणिक, साहित्यिक एवं पर्यटन उपयोगी स्वरूप का वृहद स्तर पर प्रदर्शन करने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय आरोग्य मेला 8 से 11 फरवरी तक एमएम ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों के सम्बन्ध में 3 फरवरी को दोपहर 1.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक और सहायक नोडल अधिकारी डॉ. प्रभु दयाल जाट ने यह जानकारी दी।