Posts

Showing posts with the label #Diwali

दीपावली : एक स्वर में बोले बीकानेर के विद्वान - शास्त्र-सम्मत दीपावली 1 नवंबर को

Image
-दीपावली : एक स्वर में बोले बीकानेर के विद्वान - शास्त्र-सम्मत दीपावली 1 नवंबर को *खबरों में बीकानेर* - - दीपावली : एक स्वर में बोले बीकानेर के विद्वान - शास्त्र-सम्मत दीपावली 1 नवंबर को बीकानेर 20 अक्टूबर 2024  https://bahubhashi.blogspot.com   दीपावली त्यौहार मनाए जाने की तारीख को लेकर देश भर के साथ-साथ बीकानेर में बनी भ्रम स्थिति को दूर करने के सार्थक प्रयास करते हुए बीकानेर के विद्वानों ने एक स्वर में दीपावली एक नवंबर को मनाने की बात कही है। अपनी इस सम्मति के पक्ष में विद्वानों ने एक और जहां 60 - 70 वर्ष पुराने पंचांगों का संदर्भ रखा वहीं अयोध्या आदि नगरों में भी एक नवंबर को दीपावली मनाने की बात बताई । विदित रहे की बीते दिनों बीकानेर में विद्वानों ने एक सभा में एक नवम्बर को दीपावली मनाए जाने की बात कह दी थी लेकिन देश के कुछ अन्य शहरों में 31 अक्टूबर को दीपावली मनाने की बात भी सामने आने के बाद लोगों में भ्रम उत्पन्न होता जा रहा था।   इस स्थिति पर मंथन और विमर्श के दौर के चलते संभाग मुख्यालय के जाने-माने पंडितों, विद्वानों, पंचांगकर्ताओं के मत भी साम...

सधे हाथों से कुम्हार बना रहे दीये दीपावली पर झिलमिल के स्रोत हैं दीपक

Image
- *खबरों में बीकानेर* - - सधे हाथों से कुम्हार बना रहे दीये दीपावली पर झिलमिल के स्रोत हैं दीपक - मोहन थानवी  भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले माटी के दीयों को इन दिनों कुम्हार सधे हाथों से आकार देने में जुटे हुए हैं। कुछ ही दिनों में दीपावली की खरीदारी शुरू हो जाएगी तब बाजार में यह दीपक बिकेंगे । हालांकि  बिजली से की जाने वाली रोशनी की सजावट और मोमबत्ती (जिसे आजकल कैंडल के नाम से ख्याति मिली हुई है) का प्रचलन भी बढनता जा रहा है होने लगा है जो कि हमारी भारतीय संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में ठीक नहीं माना जा सकता दीयों की जगह दीये ही प्रज्वलित किए जाने चाहिए ।  दीपक बनाए तो जा रहे हैं माटी से लेकिन इनकी महत्ता सोने से भी अधिक होती है। भारतीय संस्कृति में हर पर्व त्यौहार पर दिए प्रज्वलित किए जाते हैं । दीपावली तो है ही दीपकों की झिलमिल का त्यौहार।  यूं सांस्कृतिक महत्व रखने वाले दीयों को लेकर कई फिल्मी गीत भी हिट हुए हैं । ऐसे गीतों से जरा हटकर भावनात्मक गीत भी प्रसिद्ध हुए हैं जिनमें एक है दीये जलते हैं फूल खिलते हैं बड़ी मुश्किल से मगर दुनि...