झूम उठी जैन दादाबाड़ी, बनी रही 4 घंटे तक मंत्रों-भजनों की गूंज
मनादर नगरी बनी जैन दादाबाड़ी, श्री विजयशान्ति सूरीश्वर भगवंत का 131 जोड़ों ने एक साथ किया दिव्य महापूजन चार घंटे मंत्रों व भजनों से गूंज उठी श्री पार्श्वचंद्र सूरी गच्छीय जैन दादाबाड़ी खबरों में बीकानेर / bikanerdailynews.com बीकानेर। श्री पार्श्वचंद्र सूरी गच्छीय जैन दादाबाड़ी में श्री शांतिविजय सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को आचार्य सम्राट 1008 श्री विजयशान्ति सूरीश्वर भगवंत का 131 जोड़ों ने एक साथ महापूजन किया। समिति अध्यक्ष ऋषभ सेठिया ने बताया कि सुबह 8:30 बजे प्रारंभ हुआ यह पूजन करीब चार घंटे तक अनवरत जारी रहा। भव्यरूप से सजे पांडाल में रंगोली व गहुली रचना से जैन धर्म के मंत्रों को उकेरा गया व इस पंडाल को मनादर नगरी नाम दिया गया। देसूरी से पधारे विधिकारक मोतीलाल नाहर व उनकी टीम ने से पूजन विधि पूर्ण करवाई। मंत्री जितेन्द्र भंसाली ने बताया कि नवकार महामन्त्र के साथ प्रारम्भ हुई विधि में सर्वप्रथम परमात्मा श्री शांतिनाथ भगवान का अभिषेक किया गया। महापूजन में आत्मरक्षा कवच के मंगल पाठ किए गए। सभी पूजन करने वालों को गुरुदेव की प्रतिमा और गुरुदेव के द्वारा सिद्ध य...