चौबीस साल रहा ब्रेक... अब आयोजित होगी गुलाब और गार्डन प्रतियोगिता प्रदर्शनी
खबरों में बीकानेर *औरों से हटकर सबसे मिलकर* *बीकानेर डेली न्यूज* *बीकानेर डेली न्यूज* ✍🏻 चौबीस साल रहा ब्रेक... अब आयोजित होगी गुलाब और गार्डन प्रतियोगिता प्रदर्शनी *संभागीय आयुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा* बीकानेर, 31 जनवरी। बीकानेर में 24 साल बाद एक बार फिर गुलाब और गार्डन प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन होगा। संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने बताया कि आमजन में उद्यानिकी के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन 19 फरवरी को शार्दूल क्लब में होगा। इसके तहत छह श्रेणियों में प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसके विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आयोजन नगर विकास न्यास द्वारा किया जाएगा। इससे पूर्व वर्ष 1998 में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन निजी और सरकारी आवास के उद्यान, फैक्ट्री, इंस्टीट्यूट, प्राइवेट और सहकारी गार्डन, गुलाब के ...