वायरल खुशी : एक क्लिक और खुशी से चहकती 5 वर्षीय बच्ची को मिल गया फ्लैट...
- *खबरों में बीकानेर* - फोटो विवरण - साभार सोशल मीडिया - वायरल खुशी : एक क्लिक और खुशी से चहकती 5 वर्षीय बच्ची को मिल गया फ्लैट... आपकी रुचि का कार्य अथवा प्रोफेशन कभी-कभी आपके किए गए कार्य से किसी को अपार खुशियां प्रदान कर देता है। इसका जीवंत उदाहरण एक नहीं अनेक आपके आसपास भरे पड़े होंगे। ऐसे ही उदाहरणों में से एक इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह फोटो है। इस बच्ची की किस्मत देखिए इसे मालूम भी नहीं था कि वह क्या कर रही है बस वह खुशी से चहक रही थी। इसी खुशी की चहक ने उसे एक फ्लैट दिलवा दिया। वायरल पोस्ट ज्यों की त्यों 👇 "दक्षिण अफ्रीका की एक पांच वर्षीय लड़की, जो एक अकेली मां की बेटी है। उसकी मां ने उसे रोटी खरीदने के लिए दुकान पर भेजा। वापस आते समय, एक अजनबी ने उसकी तस्वीर खींच ली। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें उसकी खुशी साफ झलक रही थी। लोगों के दबाव में, ब्रेड कंपनी ने उसे अपना ब्रांड एंबेसडर बना लिया। उसकी तस्वीर अब पूरे दक्षिण अफ्रीका में ब्रेड के विज्ञापन वाले बिलबोर्ड पर है। बदले में, मां-बेटी की जोड़ी को दो कमरों का घर मिला और ...