हरि विष्णु देवानन्दन गिरी के सान्निध्य में विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ सम्पन्न
खबरों में बीकानेर *औरों से हटकर सबसे मिलकर* *अवश्य पढें - bikanerdailynews.com ये भी पढ़ें - https://seedhisatta.blogspot.com ✍🏻 हरि विष्णु देवानन्दन गिरी के सान्निध्य में विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ सम्पन्न बीकानेर। काशी विश्वनाथ मंदिर संसोलाव तालाब के किनारे विश्व कल्याण और समृद्धि की कामना को लेकर सोमवार को श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा,नासिक महाराष्ट्र के श्री हरि विष्णु देवानन्दन गिरी महाराज के द्वारा 'विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ' करवाया गया। पंचकुंडीय महायज्ञ में यज्ञाचार्य प.अशोक ओझा व उपाचार्य प.आशीष भादाणी ने पुरूष सुक्त, श्रीसूक्त,से आहुतियां दिलाई। आहुतियों मे गाय के दूध से बनी खीर व कमल गट्टों से भी आहुतियां दिलाई। पंडितों ने इससे पूर्व स्वस्ति वाचन व मंगलाचरण किया तथा पुण्यावचन किया व हरि विष्णु देवानन्दन गिरी महाराज का अमृतभिषेक किया। रमक झमक के प्रहलाद ओझा 'भैरु' ने यज्ञ मण्डप,यजमानों ...