Posts

Showing posts from March, 2024

छह लोग आईपीएल में इन टीमों के मैच पर लगा रहे थे दांव, पहुंच गई पुलिस... फिर एक लेपटॉप, नौ एन्ड्रोयड मोबाइल के साथ दो चार्जर व कुल 1300 रुपए जप्त

Image
छह लोग आईपीएल में इन टीमों के मैच पर लगा रहे थे दांव, पहुंच गई पुलिस... फिर एक लेपटॉप, नौ एन्ड्रोयड मोबाइल के साथ दो चार्जर व कुल 1300 रुपए जप्त  जयपुर  राजस्‍थान में आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टे का कारोबार धडल्‍ले से चल रहा है। इस बीच, पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। यहां प्रतापनगर पुलिस थाना ने आईपीएल मैच के दौरान सट्टा खेलते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व काविन्द्र सागर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व आशाराम चौधरी की टीम ने अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार, आईपीएल के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा व खाईवाली सट्टा पर निगरानी और रोकथाम के तहत नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। सूचना मिलने पर सेक्टर 19 प्रताप नगर स्थिति एक होटल में दबिश दी। होटल से आईपीएल में आरसीबी बनाम केकेआर की टीम वाले मैच पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने दबिश देकर महाराज सिंह, जयसिंह कुन्तल, लव कुमार, धर्मेन्द्र सिंह उर्फ मोनू, कर्ण सिंह व वेदप्रकाश को गिरफ्तार कर किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लेपटॉप, नौ एन्ड्रो...

केन्द्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर का नहर दौरा पाक विस्थापितो के परिवारों के प्रमुख लोगों ने रखी अपनी समस्याएं

Image
बीकानेर केन्द्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर का नहर दौरा  पाक विस्थापितो के परिवारों के प्रमुख लोगों ने रखी अपनी समस्याएं  CAA कानुन लागु करने पर जताया आभार  पुगल तहसील के आरडी 682 पर पाक विस्थापितों ने खाजुवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल के नेतृत्व में ज्ञापन देकर पाकिस्तान से 1965 व 1971 में आये पाक विस्थापितों की पुनर्वास कमेटी में संशोधन कर पुर्व में एक राशन कार्ड को एक युनिट मानकर जमीन आवंटन किया था तब संयुक्त परिवारों मे एक राशन कार्ड था अब राशनकार्ड के प्रत्येक सदस्य को भुमि आवंटन करने व पुनर्वास आयोग गठित कर इसमें पाक विस्थापितों की समस्याओं के समाधान करने की रखी मांग  ज्ञापन देने सवाई सिंह तंवर देवीलाल मेघवाल कमलसिंह बच्चन सिंह राठौड़ किशनसिंह राजपुरोहित इन्द्रसिह चंदनसिंह सोढा शक्तिदान चारण नरेंद्र चौधरी ईश्वरदान चारण प्रभु सिंह भाटी सुरेश सुथार सहित प्रमुख लोग हुए शामिल

बीकानेर महानगर के प्रमुख उद्यमियों ने किया अर्जुन मेघवाल का अभिनन्दन सुरेन्द्र जैन बद्धानी, विनोद बाफना एवं मोहन सुराना ने रखा भव्य होली स्नेह मिलन समारोह

Image
बीकानेर महानगर के प्रमुख उद्यमियों ने किया अर्जुन मेघवाल का अभिनन्दन सुरेन्द्र जैन बद्धानी, विनोद बाफना एवं मोहन सुराना ने रखा भव्य होली स्नेह मिलन समारोह बीकानेर। महानगर के सुविख्यात समाजसेवी श्री सुरेन्द्र जैन बद्धानी, सुप्रसिद्ध उद्योगपति श्री विनोद बाफना एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मोहन सुराना ने होली स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन रखा। महानगर के कला मंदिर में हुए इस भव्य समारोह में श्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी शिरकत की, जिनका शानदार अभिनन्दन किया गया। बीकानेर उद्योग जगत की अनेक हस्तियां इस भव्य समारोह में सम्मिलित हुई। समारोह आयोजक श्री विनोद बाफना बीकानेर की प्रमुख जैन संस्था जैन महासभा के ऊर्जावान अध्यक्ष हैं, आयोजक श्री सुरेन्द्र जैन बद्धानी जैन महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला उद्योग संघ के उपाध्यक्ष हैं तथा आयोजक श्री मोहन सुराना भाजपा के शहर महामंत्री पद को सुशोभित कर रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री विजय बाफना ने विशेष प्रयास किए। महानगर में हुए इस भव्य समारोह में व्यापार जगत के साथ - साथ समाज के गणमान्य जनों...

जनसंपर्क में व्यस्त रहे मेघवाल, जीतो दौड़ और चर्च में भी पहुंचे

Image
जनसंपर्क में व्यस्त रहे मेघवाल, जीतो दौड़ और चर्च में भी पहुंचे बीकानेर। भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने दूसरे दिन शहरी क्षेत्र में चुनाव प्रचार करते हुए अनेक समाज के प्रबुद्वजनों से मुलाकात कर उनके साथ बैठक की।  इस दौरान समाज के लोगों द्वारा भाजपा प्रत्याशी का स्वागत सत्कार किया गया। मेघवाल का पंजाबी समाज, आचार्य समाज, कुम्हार समाज, गाडिया-लुहार समाज, पारीक चौक, पीपा क्षत्रिय समाज की ओर से सम्मान किया गया।    वरिष्ठ नागरिकों से संवाद, बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन, युवा सम्मेलन, आई व सोशल मीडिया मीट, हार्टफुलनेस संस्थान तथा जीतो दौड़ कार्यक्रमों में भी शिरकत की।  मेघवाल ने जयपुर रोड स्थित चर्च में ईस्टर स्नेह मिलन समारोह में आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लेकर ईसाई समुदाय से जुड़े लोगों से स्नेहशील भेंट की। इस मौके पर अपने संबोधन में मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में भारत में एक नये युग की शुरूआत हुई है। जहां न केवल भारत की वैश्विक शक्ति बढ़ी है। बल्कि जनता को भी अनेक योजनाओं का लाभ ...

जीतो की मैराथन में हजारों ने लगाई दौड़, जीओ और जीने दो का दिया संदेश

Image
जीतो की मैराथन में हजारों ने लगाई दौड़, जीओ और जीने दो का दिया संदेश जैन दर्शन ने सदैव शांति और अहिंसा का संदेश दिया : अर्जुनराम मेघवाल विधायक व्यास व सारस्वत और पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने सफेद गुब्बारे उड़ाकर मैराथन का किया शुभारम्भ बीकानेर। विश्व शांति की मंगलकामना के उद्देश्य से जैन दर्शन ने शांति और अहिंसा का संदेश दिया और आज जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) द्वारा मैराथन के माध्यम से जियो और जीने दो का संदेश देकर प्रेरणादायी कार्य किया गया है। यह उद्गार केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रविवार सुबह करीब 7:30 बजे गांधी पार्क में जीतो द्वारा आयोजित मैराथन में हजारों लोगों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।  अर्जुनराम मेघवाल ने जीतो की मैराथन को जैन पताका दिखाई व स्वयं दौड़ लगाकर तथा विधायक जेठानन्द व्यास, विधायक ताराचंद सारस्वत ने सफेद गुब्बारे उड़ाकर मैराथन का आगाज किया। जीतो के बीकानेर चैप्टर चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि विश्व शांति की मंगल कामना के संदेश के साथ हजारों लोगों ने गांधी पार्क से हल्दीराम प्याऊ त...

मतदाता जागरूकता अभियान: सोमवार को औद्योगिक इकाइयों, प्रतिष्ठानों और कारखानों में होगी शपथ

Image
मतदाता जागरूकता अभियान: सोमवार को औद्योगिक इकाइयों, प्रतिष्ठानों और कारखानों में होगी शपथ बीकानेर, 31 मार्च। लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर सोमवार को जिले के समस्त औद्योगिक क्षेत्रों, इकाइयों, प्रतिष्ठानों और कारखानों में मतदाता जागरूकता शपथ और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।     स्वीप प्रभारी और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों की अनुपालना में स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस श्रंखला में जिला उद्योग केंद्र कार्यालय के समन्वय से सोमवार को सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों, कारखानों, इकाइयों में शपथ सहित जिला स्तरीय बैठक होगी। इस दौरान बैनर एवं पोस्टर तैयार करवा मार्केट एरिया में लगवाए जाएंगे।  जिला स्तरीय कार्यक्रम मोदी डेयरी में होगा। जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा ने रविवार को इसकी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक स्थानों पर यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  इसी श्रंखला में कमांडिंग ऑफिसर्स स्काउट गाइड द...

भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, बूथ अध्यक्ष कोई साधारण कार्यकर्ता नहीं बल्कि आने वाले समय का बड़ा नेता है– अर्जुनराम मेघवाल

Image
भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, बूथ अध्यक्ष कोई साधारण कार्यकर्ता नहीं बल्कि आने वाले समय का बड़ा नेता है– अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर  भारतीय जनता पार्टी ने आज लोकसभा मुख्य कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में बीकानेर पूर्व व पश्चिम विधानसभा के बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का आयोजन किया गया बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अथवा बूथ अध्यक्ष कोई साधारण कार्यकर्ता नहीं बल्कि आने वाले समय का बड़ा नेता है।  वह कल का प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री है इस चुनाव में हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।  मेघवाल ने कहा आप बूथ अध्यक्ष जनता के बीच जाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं घर घर लेकर जाए बीकानेर में भी 15 सालो में हर क्षेत्र में हमने विकास किए है रेल विकास के माध्यम से देश के बड़े महानगरों का बीकानेर से सीधा विकास हुआ है, सड़क विकास से आज महानगरों के सड़को के जा...

आईजीएनपी कैनाल नहर में पर्यटन के लिए बोटिंग चलाने की है योजना

Image
केन्द्रीय बंदरगाह जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री शांतनु ठाकुर ने आईजीएनपी कैनाल नहर का किया दौरा  बीकानेर केन्द्रीय बंदरगाह जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री शांतनु ठाकुर ने आईजीएनपी कैनाल नहर का किया दौरा  आरडी 610 से 710 तक देखी नहर  केन्द्र की मोदी सरकार का आईजीएनपी कैनाल नहर में पर्यटन के लिए बोटिंग चलाने की है योजना खाजुवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल देवीलाल मेघवाल सवाई सिंह तंवर आनन्द सिंह भाटी राकेश सहोत्रा सागीलाल गहलोत रहे साथ

शराब एवं मादक पदार्थों के माफिया-गिरोह पर होगी कड़ी कार्रवाई राजस्थान और गुजरात के डीजीपी के बीच द्विपक्षीय बैठक

Image
शराब एवं मादक पदार्थों के माफिया-गिरोह पर होगी कड़ी कार्रवाई राजस्थान और गुजरात के डीजीपी के बीच द्विपक्षीय बैठक लोकसभा चुनाव—2024 पुलिस मुख्यालय में राजस्थान और गुजरात के डीजीपी के बीच द्विपक्षीय बैठक वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान—प्रदान शराब एवं मादक पदार्थों के माफिया-गिरोह पर होगी कड़ी कार्रवाई जयपुर, 30 मार्च। आगामी लोकसभा चुनाव की में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान की तैयारियों के सम्बंध में शनिवार को जयपुर में पुलिस मुख्यालय में गुजरात के महानिदेशक पुलिस श्री विकास सहाय एवं राजस्थान के महानिदेशक पुलिस श्री उत्कल रंजन साहू की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने लोकसभा चुनावों के मध्यनजर अपने-अपने राज्यों के वांछित अपराधियों की सूची साझा की, वहीं शराब एवं मादक पदार्थों के माफिया-गिरोह की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने पर विचार-विमर्श करते हुए इस सम्बंध में कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया।  बैठक के दौरान गुजरात के डी...

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपादित करने के लिए प्रतिबद्ध - वृष्णि

Image
संशोधित *उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण आयोजित* *निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपादित करने के लिए प्रतिबद्ध - वृष्णि* *लेवल प्लेयिंग फील्ड उपलब्ध करवाना किया जाएगा सुनिश्चित- भगत* बीकानेर, 30 मार्च। लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत अभ्यर्थी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव खर्च सीमा, आदर्श आचार संहिता, एमसीएमसी, होम वोटिंग सहित अन्य व्यावहारिक जानकारियां देने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने कहा कि निष्पक्ष और भय मुक्त चुनाव संपादित करवाने के लिए संबंधित एजेंसियों द्वारा समन्वित रूप से नजर रखी जा रही है। निर्वाचन आयोग द्वारा जो ज़िम्मेदारियां दी गई हैं उनका अक्षरशः पालन सुनिश्चित करवाया जाएगा।  संसदीय क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक सौरभ भगत ने कहा कि सभी उम्मीदवार प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए चुनाव प्रक्रिया में शामिल हों।‌ मतदाता भयमुक्त रहें तथा निष्पक्ष तरीके से चुनाव हो सके ...

चुनाव : 2 फेक न्यूज वीडियो हटाए

Image
लोकसभा आम चुनाव-2024 राजस्थान निर्वाचन विभाग की पहल पर 2 फेक न्यूज वीडियो हटाए राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय कमेटियों की सोशल मीडिया पर पैनी नजर जयपुर, 30 मार्च। राजस्थान में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के क्रम में निर्वाचन विभाग की ओर से सोशल मीडिया पर चुनाव संबंधी पोस्ट और वीडियो नजर रखी जा रही है। इस क्रम में राज्य स्तरीय मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी की अनुशंसा पर 2 फेक न्यूज वीडियो को यूट्यूब, व्हाट्सएप आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन विभाग को चुनाव प्रचार संबंधी 2 वीडियो के भ्रामक और छवि ख़राब करने वाले होने के कारण ’फेक’ होने की शिकायत प्राप्त हुई थी।  राज्य स्तरीय मीडिया मॉनिटरिंग द्वारा इन संदिग्ध वीडियो की संवीक्षा उपरांत इन्हें भ्रामक तथा प्रदेश के राजनैतिक लोगों और राजनैतिक दल विशेष के स्टार प्रचारकों की छवि के प्रति नकारात्मक पाया गया।  इस आधार मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से संबंधित व्यक्तियों को इन फेक व...

नवनियुक्त सेंटर नोटेरी-भारत सरकार ने किया मेघवाल का अभिनंदन भाजपा प्रत्याशी का सामाजिक संगठनों से विमर्श कुलदीप ने थामा भाजपा का दामन चार्टर्ड अकांउटेड, अधिवक्तागण, प्रंबंधन समुहों ने की विकास की चर्चा शाम को उद्योग व व्यापार जगत के साथ मिशन विकसित बीकानेर पर मंथन

Image
नवनियुक्त सेंटर नोटेरी-भारत सरकार ने किया मेघवाल का अभिनंदन भाजपा प्रत्याशी का सामाजिक संगठनों से विमर्श  कुलदीप ने थामा भाजपा का दामन चार्टर्ड अकांउटेड, अधिवक्तागण, प्रंबंधन समुहों ने की विकास की चर्चा शाम को उद्योग व व्यापार जगत के साथ मिशन विकसित बीकानेर पर मंथन  दिनांक 30 मार्च 2024 बीकानेर - आज केन्द्रीय विधि एवं न्याय, संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं बीकानेर लोकसभा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल ने चुनाव प्रचार के क्रम में सामाजिक संगठनों यथा स्वामी समाज, नाई समाज, स्वर्णकार समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ समूह चर्चा आयोजित कर मोदी के विकसित भारत के संकल्प में बीकानेर के योगदान पर विचार विमर्श किया।  नवनियुक्त सेंटर नोटेरी-भारत सरकार ने किया मेघवाल का अभिनंदन राजस्थान बार कांउसिल के सदस्य कुलदीप शर्मा ने थामा भाजपा का दामन  बीकानेर के अधिवक्ताओं ने एड. सुनिता हटीला की अगुवाई में स्थानीय मोहता भवन में कार्यक्रम आयोजित कर बीकानेर के अधिवक्ताओं को सेंटर नोटरी- भारत सरकार में ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए तथा भाजपा प्रत्याशी का साफा पहनाकार, शा...

उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण आयोजित निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपादित करने के लिए प्रतिबद्ध - वृष्णि लेवल प्लेयिंग फील्ड उपलब्ध करवाना किया जाएगा सुनिश्चित- भगत

Image
संशोधित  संशोधित *उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण आयोजित* *निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपादित करने के लिए प्रतिबद्ध - वृष्णि* *लेवल प्लेयिंग फील्ड उपलब्ध करवाना किया जाएगा सुनिश्चित- भगत* बीकानेर, 30 मार्च। लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत अभ्यर्थी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव खर्च  सीमा, आदर्श आचार संहिता, एमसीएमसी, होम वोटिंग सहित अन्य व्यावहारिक जानकारियां देने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने कहा  कि  निष्पक्ष और भय मुक्त चुनाव संपादित करवाने के लिए संबंधित एजेंसियों द्वारा समन्वित रूप से नजर रखी जा रही है। निर्वाचन आयोग द्वारा जो ज़िम्मेदारियां दी गई हैं उनका अक्षरशः पालन सुनिश्चित करवाया जाएगा।  संसदीय क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक सौरभ भगत ने कहा कि सभी उम्मीदवार प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए चुनाव प्रक्रिया में शामिल हों।‌ मतदाता भयमुक्त रहें तथा निष्पक्ष  तरीके से चुनाव  हो सके लिए चुनाव आयोग द...

बीकानेर : 9 प्रत्याशियों के ये हैं चुनाव चिन्ह नामांकन पत्र वापसी की अवधि समाप्त, किसी प्रत्याशी ने वापिस नहीं लिया नामांकन, चुनाव चिह्न आवंटित

Image
बीकानेर : 9 प्रत्याशियों के ये हैं चुनाव चिन्ह  नामांकन पत्र वापसी की अवधि समाप्त, किसी प्रत्याशी ने वापिस नहीं लिया नामांकन, चुनाव चिह्न आवंटित  *लोकसभा आम चुनाव 2024* *नामांकन पत्र वापसी की अवधि समाप्त, किसी प्रत्याशी ने वापिस नहीं लिया नामांकन, चुनाव चिह्न आवंटित* बीकानेर, 30 मार्च। लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए नामांकन पत्र वापसी की अवधि शनिवार दोपहर 3 बजे समाप्त हुई। इस अवधि तक किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापिस नहीं लिया। बीकानेर संसदीय क्षेत्र से लोक सभा चुनाव के लिए कुल 9 प्रत्याशी चुनाव में रहेंगे। मतदान 19 अप्रैल को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक होगा। नाम वापसी के तुरंत बाद शनिवार को सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दूलीचंद मीणा, वरिष्ठ आरएएस एमएल नेहरा, जेएलआर नटवर आचार्य और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के श्री अर्जुन राम मेघवाल को कमल, बहुजन समाज पार्टी के श्री खेताराम को हाथी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्री गोविंदराम मेघवाल को...

वीडियो : स्पॉट लाइट की ओर आयोजित होगा फैशन शो पोस्टर का विमोचन हुआ

Image
वीडियो : स्पॉट लाइट की ओर आयोजित होगा फैशन शो पोस्टर का विमोचन हुआ देखें वीडियो 👇 बीकानेर। हमारी संस्कृति हमारी पहचान उद्देश्य को लेकर स्पॉटलाइट की ओर से फैशन का आयोजन किया जा रहा है। जिसके पोस्टर का विमोचन आज हरि भवन पैलेस में किया गया।  इस मौके पर बतौर अतिथि सागर गारमेन्टस के संचालक राजू मूलचंदानी,गजकेसरी के सर्वेश सिंह,पीयूष,होटल हरि भवन पैलेस के दीपांशु टाक,रिद्धि सिद्धि इवेंट के पुनीत राजपुरोहित मौजूद रहे।  पत्रकारों को फैशन शो की जानकारी देते हुए संस्थापक आरव खत्री ने बताया कि स्टाइल सेंसेशन सीजन वन मिस्टर एंड मिस के लिए फैशन शो का ऑडिशन 13 अप्रैल को रिद्धि सिद्धि पैलेस रानी बाजार में होने जा रहा है।  यह बीकानेर में फैशन क्षेत्र को बढ़ावा देने के साथ-साथ बीकानेर और राजस्थान की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक शो है।  जिसमें पन्द्रह वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के अभ्यार्थी इसमें भाग ले सकेंगे। शो के मुख्य स्पॉन्सर सागर गारमेंट्स,पावर्ड बाई स्पॉन्सर रावजी भुजियावाला है। शो के को पावर्ड बाई स्पॉन्सर महिला मंडल स्कूल और होटल राज महल है।  शो के लिए प...