Posts

Showing posts from July, 2022

फसलों के बीमा के नामांकन का सोमवार अंतिम दिन

Image
खबरों में बीकानेर औरों से हटकर सबसे मिलकर 👇 🙏 ✍️ *फसलों के बीमा के नामांकन का सोमवार अंतिम दिन* बीकानेर, 31 जुलाई। खरीफ 2022 में फसलों के बीमा के लिए नामांकन 1 अगस्त 2022 तक रहेगा।  कृषि विभाग के उपनिदेशक कैलाश चौधरी ने बताया कि सरकार द्वारा इसके मद्देनजर किसानों से आह्वान किया है कि जिन्होंने अभी तक अपनी फसलों का बीमा नहीं करवाया है, वे संबंधित वित्तीय संस्थानों एवं सीएससी के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अपनी फसलों का बीमा करवाएं, जिससे भविष्य में होने वाले अवांछित प्राकृतिक घटनाक्रम के कारण क्षति होती है, तो उनको योजना के प्रावधानों के अनुसार संबंधित बीमा कंपनी के माध्यम से बीमा का लाभ प्राप्त हो सकेगा। कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस संबंध में सूचना जारी की गई है।

प्रेमचंद रचनाकार संसार के अनूठे व बेजोड़ शिल्पीकार प्रेमचंद जयंती मनाई

Image
खबरों में बीकानेर औरों से हटकर सबसे मिलकर 👇 🙏 ✍️ प्रेमचंद रचनाकार संसार के अनूठे व बेजोड़ शिल्पीकार  प्रेमचंद जयंती मनाई श्रीडूंगरगढ़. प्रेमचंद का अनुभव संसार बेहद व्यापक है और यह व्यापकता ही किसी रचनाकार को सर्वकालीक, सर्वमान्य व सार्वजनीन बनाता है। किसी भी आलोचक या रचनाकार की प्रेमचंद से असहमति तो हो सकती है पर उन्हें सिरे से खारिज किए जाना कतई सम्भव नहीं है। यह विचार प्रेमचंद जयंती के अवसर पर रविवार को राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति द्वारा आयोजित "आधुनिक साहित्य सन्दर्भ और प्रेमचंद" विषयक संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ. मदन सैनी ने व्यक्त किए।  विशिष्ट अतिथि डॉ. चेतन स्वामी ने कहा कि हिंदी कहानियां खूब सारे काल, विषय, विमर्श, रुझान और मूल्यों के बदलाव के दौर से गुजर चुकी है परन्तु आज के कथा प्रसंग भी प्रेमचंद के कथा फलक से विलग नहीं हो पाएं है। अध्यक्षीय उद्बोधन करते हुए साहित्यकार श्याम महर्षि ने प्रेमचंद की रचना संसार के अनेक उदाहरण देते हुए उन्हें बेजोड़ व अनूठे शब्द शिल्पीकार बताया। चर्चा में भाग लेते हुए सत्यनारायण योगी ने प्रेमचंद के साहित्य में गांधीवाद, यथा...

प्रधानमंत्री ने मन की बात में किया व्हाट्सएप डीपी पर तिरंगा लगाने का आह्वान* *संभागीय आयुक्त के निर्देश पर बीकानेर में पहले ही हो चुकी शुरुआत*

Image
खबरों में बीकानेर औरों से हटकर सबसे मिलकर 👇 🙏 ✍️ *प्रधानमंत्री ने मन की बात में किया व्हाट्सएप डीपी पर तिरंगा लगाने का आह्वान*  *संभागीय आयुक्त के निर्देश पर बीकानेर में पहले ही हो चुकी शुरुआत* बीकानेर, 31 जुलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के दौरान देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने व्हाट्सएप की डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) पर तिरंगा लगाने की अपील की।  बीकानेर संभाग में संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन की पहल पर पूर्व में ही इसकी शुरुआत की जा चुकी है। संभागीय आयुक्त ने बताया कि इसके बाद संभाग के चारों जिलों में बड़ी संख्या में कार्मिकों और अधिकारियों ने अपने व्हाट्सएप की डीपी तिरंगे को लिया। उन्होंने अभियान से संबंधित पहली संभाग स्तरीय बैठक में इसके लिए निर्देश दिए थे। साथ ही कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल के प्रोफाइल पिक्चर पर भी तिरंगे झंडे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान की शुरुआत संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर ने अपनी व्हाट्सएप डीपी पर तिरंगा लगाकर की थी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद इसमें और अधिक गति लाई जाएगी।...

शिक्षा मंत्री ने किया 'अपना तिरंगा अपना स्वाभिमान' पोस्टर का विमोचन

Image
खबरों में बीकानेर औरों से हटकर सबसे मिलकर 👇 🙏 ✍️ *शिक्षा मंत्री ने किया 'अपना तिरंगा अपना स्वाभिमान' पोस्टर का विमोचन* बीकानेर, 31 जुलाई। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक होने वाले हर घर तिरंगा अभियान के पोस्टर 'अपना तिरंगा अपना स्वाभिमान' का रविवार को राजस्थान राज्य अभिलेखागार परिसर में विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में अनेक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक देशवासी में देश के प्रति सम्मान का भाव हो तथा अनेकता में एकता को साकार करे। इस दौरान उन्होंने 'स्वतंत्रता संग्राम में समाचार पत्रों की भूमिका' पुस्तक के कवर पेज का विमोचन भी किया। उन्होंने तिरंगे से जुड़े संस्मरण सुनाए। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के साक्षात्कार के अंश सुनाए गए। इस दौरान निदेशक महेंद्र खड़गावत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मंत्री कल्ला सहित 150 से अधिक लोगों ने हाथों में तिरंगा फहराकर हर घर...

‘सृजन कुंज’ के राजस्थानी कविता विशेषांक का लोकार्पण

Image
खबरों में बीकानेर औरों से हटकर सबसे मिलकर 👇 🙏 ✍️ ‘सृजन कुंज’ के राजस्थानी कविता विशेषांक का लोकार्पण - बीकानेर/ 31 जुलाई/ सुपरिचित कवि-आलोचक डॉ. नीरज दइया के अतिथि सम्पादन में प्रकाशित ‘सृजन कुंज’ के राजस्थानी कविता विशेषांक का लोकार्पण राजस्थान राज्य अभिलेखागार बीकानेर में किया गया। लोकार्पण पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग राजस्थान जयपुर तथा राजस्थान राज्य अभिलेखागार के निदेशक डॉ. महेंद्र खड़गावत, प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो. शिवकुमार भनोत, प्रख्यात साहित्यकार बुलाकी शर्मा ने किया। निदेशक डॉ. महेन्द्र खड़गावत आई.ए.एस. ने कहा कि राजस्थानी कविता का इतिहास बहुत उज्ज्वल रहा है और सृजन कुंज का यह अंक राजस्थानी की आधुनिक कविता का एक सम्यक दस्तावेज प्रस्तुत करता है। अतिथि संपादक कवि-आलोचक डॉ. नीरज दइया के संपादन में प्रकाशित इस अंक के माध्याम से हिंदी के विशाल पाठक वर्ग तक राजस्थानी कविता पहुंच सकेगी। प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो. शिवकुमार भनोत ने कहा कि वर्तमान के राजस्थान को जानने-समझने का यह राजस्थानी कवितांक एक झरोखा है, जिसमें विभिन्न कवियों की कविताओं और विद्वानों के आलेखों द्वारा ब...

मोहम्मद रफी की याद में गाये गीत, झूम उठे लोग

Image
खबरों में बीकानेर औरों से हटकर सबसे मिलकर 👇 🙏 ✍️ मोहम्मद रफी की याद में गाये गीत, झूम उठे लोग, हरजी नरजी तराने तराने क्लब का आयोजन  बीकानेर। हरजी नरजी जश्ने तराने क्लब के तत्वावधान में रफी साहब की याद में उनकी 42 वीं पुण्यतिथि पर रविवार की शाम को पूगल रोड स्थित शिवाय गेस्ट हाउस मे संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गायकों ने अपनी सुमधुर आवाज से रफी साहब के गीतों को गाकर समां बांधा। कलाकार हरीष शर्मा ने कहा कि पुराने गीतों के तराने आज भी लोगों के दिलों को सुकून देते हैं। पार्श्वगायक रफी साहब का पूरा जीवन संगीत को समर्पित था। उन्होंने बॉलीवुड में संगीत को एक नया आयाम दिया है। आज भी उनके द्वारा गाए हुए गीत लोगों की जुबां पर हैं। उन्होंने उभरते हुए गायकों को उनसे सीख लेने की बात कही, ताकि वह भी अपने जीवन में आगे बढ़ सके। कलाकार नरेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि संगीत शुरू की साधना का नाम है। जिस किसी ने भी सुर की साधना की उसने अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया। उन्होंने गायकों का मार्गदर्शन भी किया।इस अवसर नरेंद्र सिंह शेखावत ने वृक्षारोपण के लिए कार्यक्रम मे ...

अल्प संख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद सोमवार को बीकानेर में

Image
खबरों में बीकानेर औरों से हटकर सबसे मिलकर 👇 🙏 ✍️ अल्प संख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद सोमवार को बीकानेर में बीकानेर, 31 जुलाई। अल्प संख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग मंत्री शाले मोहम्मद 1 अगस्त सोमवार को दोपहर 2 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। अल्प संख्यक मामलात मंत्री दोपहर 2 बजे बड़ा बाजार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अपरान्ह 3 बजे सर्किट हाउस में उप निवेशन व सीएडी विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय प्रकरणों पर चर्चा करने के पश्चात शाम 4 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान  करेंगे। ----

पलाना की विद्युत वॉल्टेज समस्या का होगा समाधान-ऊर्जा मंत्री भाटी

Image
खबरों में बीकानेर औरों से हटकर सबसे मिलकर 👇 🙏 ✍️ *पलाना की विद्युत वॉल्टेज समस्या का होगा समाधान-ऊर्जा मंत्री भाटी* *सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए दिए 20 लाख रूपये पलाना में जलमंदिर का किया उद्घाटन* बीकानेर, 31 जुलाई। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने रविवार को गांव पलाना में जलमंदिर का उद्घाटन किया। यह जलमंदिर स्वर्गीय रेवंत राम भादू की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुगनी देवी एवं सुपुत्र प्रेम रतन, बजरंगलाल, सुपौत्र राजकुमार, ताराचंद, डॉ. दिनेश, महेन्द्र भादू ने निर्माण करवाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पलाना को समर्पित किया है। इस अवसर पर भाटी ने कहा कि भादू परिवार ने अनुकरणीय कार्य किया है। इससे अन्य लोगों को गांव का विकास करवाने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पलाना-नाल बाईपास रोड का टैण्डर हो चुका है। शीघ्र ही इस रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जायेगा। पलाना गांव में वॉल्टेज की समस्या का समाधान करने के लिए शीघ्र एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लग जायेगा। उन्होंने पलाना क्षेत्र में कृषि के लिए पूरी बिजली उपलब्ध करवाने के लिए विद्युत अभियंताओं को निर्देश दिए और कह...

ऊर्जा मंत्री भाटी की अनुशंषा पर देशनोक नगर पालिका क्षेत्र में 4.50 करोड़ की सड़कें हुई स्वीकृत

Image
खबरों में बीकानेर औरों से हटकर सबसे मिलकर 👇 🙏 ✍️ *ऊर्जा मंत्री भाटी की अनुशंषा पर देशनोक नगर पालिका क्षेत्र में 4.50 करोड़ की सड़कें हुई स्वीकृत* *11 कि.मी. लम्बाई में अनेक महत्वपूर्ण सी.सी. सड़कों से कई मोहल्ले होंगे लाभान्वित* *सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी* ’बीकानेर 31 जुलाई। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी की अनुशंषा पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा देशनोक नगर पालिका क्षेत्र में 4.50 करोड़ रुपये लागत की सी.सी. सड़कें स्वीकृत की गई हैं। 11 कि.मी. से अधिक लम्बाई में बनने वाली यह सड़कें देशनोक के विभिन्न मोहल्लों, महत्वपूर्ण केन्द्रों एवं लिंक रोड़ों को जोड़ने में बहुत उपयोगी साबित होंगी। ऊर्जा मंत्री भाटी ने बताया कि स्थानीय आमजन एवं जनप्रतिनिधियों की मांग के अनुसार सड़क की आवश्यकता एवं महत्व के अनुरूप 11 सी.सी. रोड़ स्वीकृत करवाई गई हैं। इनमें (1) सी.सी. सड़क का निर्माण कार्य नापासर रोड़ से सोवा मार्ग वाया केसरदेसर मार्ग रेगर श्मशान के अन्य लिंक रोड़ तक 81.35 लाख रुपये की लागत से 2.0 कि.मी., (2) सी.सी. सड़क पुलिस स्टेशन से नखत बन्ना मन्दिर तक वाया ...

ऊर्जा मंत्री भाटी ने बीकानेर में की जनसुनवाई, सुने अभाव-अभियोग

Image
खबरों में बीकानेर औरों से हटकर सबसे मिलकर 👇 🙏 ✍️ *ऊर्जा मंत्री भाटी ने बीकानेर में की जनसुनवाई, सुने अभाव-अभियोग*  *अधिकारियों को किया निर्देशित* *बड़ी संख्या में पहुंचे आमजन, अनेक की समस्याओं का मौके पर ही हुआ समाधान* बीकानेर 31 जुलाई । ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने आज बीकानेर आवास पर जन सुनवाई के माध्यम से बड़ी संख्या में पहुंचे आमजन के अभाव-अभियोग सुने तथा उनके समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में गणपत राम, पवन कुमार व अन्य ने बज्जू के मुख्य मार्ग में सड़क लेवल सही न होने से वर्षा के समय जल भराव की समस्या से निजात दिलवाने का आग्रह किया। ग्राम करमीसर के निवासियों ने करमीसर फांटे से मुरलीधर व्यास कॉलोनी होते हुये करमीसर उच्च माध्यमिक विद्यालय तक सड़क चौड़ाईकरण की मांग रखी। राईका, रेबारी, देवासी समाज उत्थान ट्रस्ट बीकानेर के पदाधिकारियों ने समाज के छात्रावास निर्माण हेतु भूमि आंवटन करवाये जाने का ज्ञापन प्रस्तुत किया। विजय सिंह राठौड़ ने ई-स्टाम्पिंग लाईसेंस दिलवाने आ रही समस्या समाधान करवाने का आग्रह किया, ग्राम मगनवाला के निवासियों ने ग्राम की ...

शिक्षा मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

Image
खबरों में बीकानेर औरों से हटकर सबसे मिलकर 👇 🙏 ✍️ शिक्षा मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण *शिक्षा मंत्री ने पूगल रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास नवनिर्मित सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण* बीकानेर, 31 जुलाई। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने रविवार को पूगल रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास कुम्हार समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। विधायक कोष से बने इस भवन पर 12 लाख रुपए व्यय किए गए हैं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुक्ता प्रसाद कॉलोनी में 6 करोड रुपए की लागत से शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करवाया जा रहा है। इस केंद्र के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा और चिकित्सा तंत्र सुदृढ़ीकरण के लिए संकल्पबद्ध रूप से कार्य कर रही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना संचालित की जा रही है, जो अपने आप में अनूठी योजना है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा विधायक निधि से प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य करवाने के प्रयास किए हैं। शहर में बने यह सामुदायिक भवन आमजन के लिए बेहद उपयोगी साबित ...

बर्मिंघम में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले पुरुष एथलीट बने युवा वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा, इतिहास रचा

Image
खबरों में बीकानेर औरों से हटकर सबसे मिलकर 👇 🙏 ✍️ बर्मिंघम में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले पुरुष एथलीट बने युवा वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा, इतिहास रचा कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 : भारत को मिला एक और गोल्‍ड मेडल, वेटलिफ्टर जेरेमी ने रचा इतिहास बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के पुरूषों के 67 किग्रा वजन वर्ग में भारत के युवा वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। वह बर्मिंघम में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले पुरुष एथलीट हैं। उनसे पहले महिलाओं में मीराबाई चानू ने स्वर्ण जीता था। वेटलिफ्टिंग में भारत का यह पांचवां पदक है। मीराबाई चानू और लालरिनुंगा के अलावा बिंदियारानी देवी ने रजत, संकेत सरगर ने रजत और गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक जीता है। वेटलिफ्टिंग के 67 किग्रा भारवर्ग स्पर्धा में स्नैच राउंड के मुकाबले समाप्त होने पर जेरेमी पहले स्थान पर थे। उन्होंने पहले प्रयास में 136 किलो वजन उठाया। दूसरे प्रयास में जेरेमी ने 140 किलो भार उठाया। तीसरे प्रयास में उन्होंने 143 किलो उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे। इस तरह स्नैच राउंड में ...

सिंचाई में स्मार्ट तकनीकों को शामिल करने के लिए लॉन्च किया उद्घोष

Image
खबरों में बीकानेर औरों से हटकर सबसे मिलकर 👇 🙏 ✍️ सिंचाई में स्मार्ट तकनीकों को शामिल करने के लिए लॉन्च किया उद्घोष बीकानेर, 31 जुलाई, 2022: सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर्स, फिल्टरेशन और फर्टिगेशन उपकरणों की अग्रणी निर्माता ऑटोमेट ने आज सबसे बड़ी पहल ‘उद्घोष’ में अपने आधुनिक प्रोडक्ट्स का लॉन्च किया। न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर के उभरते बाज़ारों पर ध्यान केन्द्रित करने वाली इस पहल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक और ऑटोमेशन को उन किसानों तक पहुंचाना है जो देश और दुनिया भर के सबसे बड़ा कामकाजी समुदाय हैं। ये प्रोडक्ट्स किसानों के लिए खेती को आसान बनाएंगे, चरम जलवायु में उनके काम करने की परिस्थितियों की मुश्किलों को कम करेंगे और इनके उपयोग से श्रम पर उनकी निर्भरता कम होगी। उद्घोष के दौरान विचार व्यक्त करते हुए तुषार जैन, सीईओ, ऑटोमेट ने कहा, ‘‘किसान देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य अवयव हैं। उद्घोष में लॉन्च की गई इस पहल के साथ हम उन्हें सशक्त बनाने के अपने नए संकल्प का अनावरण कर रहे हैं। इस पहल की अवधारणा, विकास और निर्माण पूरी तरह से भारत में किया गया है- राजस्थान सरकार ने इन स्मार्ट ऑटोमेशन ...