मंत्री गोदारा ने नापासर में सुनी आमजन की समस्याएं, क्षेत्र को समर्पित किए विभिन्न विकास कार्य 1 अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के 20 विभिन्न विकास कार्यों का होगा लोकार्पण एवं शिलान्यास केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 1 व 2 अगस्त को रहेंगे बीकानेर दौरे पर


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

 मंत्री गोदारा ने नापासर में सुनी आमजन की समस्याएं, 
क्षेत्र को समर्पित किए विभिन्न विकास कार्य
1 अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के 20 विभिन्न विकास कार्यों का होगा लोकार्पण एवं शिलान्यास
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 1 व 2 अगस्त को रहेंगे बीकानेर दौरे पर


शनिवार को आएंगे राज्यपाल बागडे, जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने की तैयारियों की समीक्षा

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का भी लिया फीडबैक, पूर्ण गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश 

बीकानेर, 31 जुलाई। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के शनिवार के बीकानेर दौरे तथा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता समारोह की तैयारियों की पूर्व समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर निशान्त जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने ली। 

जिला कलक्टर ने बताया कि राज्यपाल बागडे, शनिवार को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के 40वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे। इसके लिए विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व दिए गए हैं। सभी अधिकारी इनकी अक्षरशः पालना करें तथा आपसी समन्वय से सभी तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर स्थित विद्या मंडपम् में प्रवेश, निकास, बैठक, प्रस्तावित मिनट-टू-मिनट, सुरक्षा, यातायात सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। 

बीकानेर, 31 जुलाई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने शुक्रवार को नापासर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों और कस्बावासियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।

नगरपालिका परिसर में प्रातः 11 बजे से शुरू जनसुनवाई देर शाम तक चली। इस दौरान कुल 219 प्रकरण प्राप्त हुए। जनसुनवाई में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्र के वार्डों से आए लोगों ने पेयजल, विद्युत, सड़क, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, नगरीय निकाय तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़े प्रकरण मंत्री के समक्ष रखे।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और अनेक मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित करें। मंत्री गोदारा ने बताया कि बजट घोषणा में स्वीकृत नापासर उप जिला अस्पताल के लिए 17 करोड रुपए प्राप्त हो चुके हैं। शीघ्र ही भवन निर्माण के लिए निविदा की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि उप जिला अस्पताल से स्थानीय लोगों को स्तरीय चिकित्सा सुविधा मुहैया हो सकेगी। वहीं लूणकरणसर और नापासर नगर पालिका के लिए दो जेट मशीनें स्वीकृत हुई हैं। इसके नगरीय क्षेत्रों की स्वच्छता में और अधिक सुधार हो सकेगा। 

*नायक समाज के सामुदायिक भवन में विकास कार्यों का लोकार्पण*

इससे पूर्व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने नायक समाज के सामुदायिक भवन में लगभग 8.95 लाख रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। 

*जाट मोहल्ले में विद्युतीकरण कार्यों का उद्घाटन*

मंत्री  गोदारा ने जाट मोहल्ले में लगभग 9 लाख रुपये की लागत से पूर्ण किए गए विद्युतीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि बिजली संबंधी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से आमजन को राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। 

दौरे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।

1 अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के 20 विभिन्न विकास कार्यों का होगा लोकार्पण एवं शिलान्यास

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवं विधायक ताराचंद सारस्वत करेंगे लोकार्पण एवं शुभारंभ

बीकानेर , 31 जुलाई। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विभागों के लगभग 163 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण एवं स्वीकृत 20 विभिन्न विकास कार्यों का 1 अगस्त को केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवं श्रीडूंगरगढ़ विधायक  ताराचंद सारस्वत के मुख्य आतिथ्य में लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 1 व 2 अगस्त को रहेंगे बीकानेर दौरे पर

बीकानेर, 31 जुलाई। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 1 एवं 2 अगस्त को बीकानेर जिले के दौरे पर रहेंगे। श्री मेघवाल 1 अगस्त को प्रातः 4.05 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। प्रातः 9.30 बजे से स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के 40वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे विभिन्न कार्यक्रमों एवं बैठकों में शामिल होंगे तथा रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे।

केंद्रीय मंत्री मेघवाल 2 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे श्रीडूंगरगढ़ में आर.ओ.बी. एण्ड आर.यू.बी. का शिलान्यास व जी.एस.एस. का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12.30 बजे सोनियासर शिवदानसिंह में पी.एस.सी. के लोकार्पण, दोपहर 2.30 बजे उपनी में जी.एस.एस. लिखमीसर उत्तरादा सड़क नवीनीकरण, उपनी से पुन्दलसर सड़क व अटल प्रगति पथ बाना के शिलान्यास कार्यक्रम में, सायं 4 बजे बेनीसर में जी.एस.एस. हेमासर फांटा, नया सब स्टेशन व बेनीसर से दुलचासर सड़क का लोकार्पण, सायं 5.30 बजे डेलवा में जी.एस.एस., उप स्वास्थ्य केन्द्र, ट्यूबवैल, डेलवा-गुंसाईसर व गुंसाईसर बड़ा से थेह सड़क नवीनीकरण निर्माण, उप स्वास्थ्य केन्द्र धोलिया, लाधड़िया के लोकार्पण तथा सायं 7.30 बजे पुनरासर में पुनरासर से मणकरासर तक सड़क नवीनीकरण व राजपुरा-पुनरासर-सेरूणा-सावंतसर-राजेड़ू एकल लेन से दोहरी लेन सड़क के निर्माण व शिलान्यास के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे इसी दिन रात्रि 10.30 बजे रेल मार्ग से बीकानेर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर रेलवे : ये रेलफाटक 2 अगस्त तक बंद रहेगा

मो रफी तू बहुत याद के बैनर का हुआ विमोचन

101 वर्षीया शांतिदेवी कोचर के करकमलों से हुआ कोचर समाज परिवार निर्देशिका का विमोचन