Posts

Showing posts from March, 2018

रात को मुस्कराएगा सूरज : बीकानेर के गांवों में

Image
बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में 1,23,37500 /-  रुपए की राशि स्वीकृत  रात को मुस्कराएगा सूरज : बीकानेर के गांवों में  बीकानेर / 29.03.2018 बीकानेर सांसद व केंद्रीय जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल के संसदीय क्षेत्र विकास को लेकर किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरुप " पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड" के द्वारा CSR ( कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी) के अंतर्गत बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में 1,23,37500 /-  रुपए की राशि स्वीकृत की है।    सोलर लाइटें लगाने से ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर आ रही समस्याओं से कुछ हद तक निजात मिलेगी तथा सार्वजनिक मार्गो / स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था होने से सभी ग्रामीणो को राहत मिलेगी।  ग्रामीण क्षेत्र में मुख्य चौराहों राजकीय विद्यालयों उप स्वास्थ्य केंद्रों, ग्रामीण गौरव पथ इत्यादि स्थानों पर सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।  बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में अनूपगढ़ विधानसभा के 1SKM, 1MLK, रोजड़ी कुंडल 4 LM, 7 MLD,  8 PSD, 54 GB, 59...

जयपुर-दिल्ली बाइपास पर हुआ बीकाजी के भव्य शोरूम का उद्घाटन

Image
जयपुर दिल्ली बाईपास पर बीकाजी के भव्य शोरूम का उद्घाटन  माननीय श्री शिवरतन जी अग्रवाल (फन्ना बाबू) बीकाजी ग्रुप के चेयरमैन राजस्थान सरकार के वरिष्ठ अधिकारी एआईएस निरंजन जी आर्य के हाथों संपन्न हुआ  इस अवसर पर मक्खनलाल अग्रवाल घनश्याम लखाणी विष्णु पुरी हेतराम गौड रविंद्र जोशी महेंद्र अग्रवाल सूरजमल खंडेलवाल व शोरूम के सभी संचालक मौजूद रहे।                 

अंतिम अवसर : शिक्षण संस्थाएं, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर एनएसपी पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित करें' ; अंतिम तिथि 31 मार्च

पोर्टल पर पंजीयन के लिए अंतिम अवसर 31 तक बीकानेर, 28 मार्च। वित्तीय वर्ष 2018-19 में राज्य की जिन शिक्षण संस्थाओं का अब तक एनएसपी पोर्टल पर पंजीयन नहीं हुआ है, उन संस्थाओं को अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति आवेदन के लिए 31 मार्च तक अंतिम अवसर पर प्रदान किया गया है।      अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद सलीम परिहार ने बताया कि जिले की ऎसी समस्त शिक्षण संस्थाएं, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर एनएसपी पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित करें। पंजीयन के अभाव में अल्पसंख्यक समुदाय के अध्ययन विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन से वंचित रहा तो सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संस्था प्रधान की होगी। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 8560085101 पर संपर्क किया जा सकता है।

केवलिया ने बताया “राष्ट्रीय कार्यक्रमों को सफल बनाने में हिन्दी भाषा का महत्त्व”

Image
राष्ट्र की एकता का सेतु है हिन्दी -केवलिया बीकानेर, 28 मार्च। कथाकार शरद केवलिया ने कहा कि हिन्दी भाषा में देश की आत्मा निवास करती है, हिन्दी राष्ट्र की एकता का सेतु है। हिन्दी आम व्यक्ति की भाषा है और आज का युग आमजन के हितों की बात करता है।         कथाकार शरद केवलिया ने कहा - राष्ट्र की एकता का सेतु है हिन्दी    केवलिया बुधवार को राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र सभागार में आयोजित राजभाषा कार्यशाला में “राष्ट्रीय कार्यक्रमों को सफल बनाने में हिन्दी भाषा का महत्त्व ”  विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यक्रमों की सफलता का मुख्य आधार राष्ट्र की सर्वाधिक बोली, पढ़ी तथा समझे जाने वाली भाषा होती है। इन कार्यक्रमों की सफलता का श्रेय हिन्दी को ही दिया जा सकता है, क्योंकि यह सवा सौ करोड़ देशवासियों की अस्मिता की भाषा है।        केवलिया ने कहा कि आज प्रशासन तेजी से ग्रामोन्मुख होता जा रहा है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं व कार्...

भगवान महावीर मेरी दृष्टि में ... गोष्ठी-अंंश

 https://www.youtube.com/watch?v=Ijev0KYTQRg&sns=tw via @youtube

एक साथ 72 लोग उड़ कर पहुंच सकेंगे जयपुर-बीकानेर-जयपुर

Image
बीकानेर 27/3/28। सरकार की उड़ान योजना के तहत  एयर इंडिया की अलायंस एयर की जयपुर से बीकानेर के लिए पहली डायरेक्ट  फ्लाइट्स का संचालन 27 मार्च से शुरू हुआ है। यह बीकानेर के लिए रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत शुरू होने वाला पहला 72 सीटर बड़ा एटीआर विमान है। इस फ्लाइट का न्यूनतम किराया 1035 होगा। अभी बीकानेर के लिए सुप्रीम एयरलाइंस की सिर्फ 9 सीटर फ्लाइट ही संचालित हो रही है। इंट्रा स्टेट हवाई सेवा की शुरुआत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पिछले साल 4 अक्टूबर को की थी। इसके तहत अभी जयपुर से जोधपुर, जैसलमेर, कोटा, उदयपुर सहित अन्य शहरों के लिए फ्लाइट संचालित की जा रही है आज बीकानेर से जयपुर के लिए शिवरतन जी अग्रवाल के साथ मखनलाल            घनश्याम लखाणी हेतराम गौड़ विष्णु पुरी राजेंद्र डीडवानिया महेन्द्र अग्रवाल रविन्द्र जोशी भी जयपुर गये हैं । बीकानेर से जयपुर के लिये रवाना हुए बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष  शिवरतन अग्रवाल का नाल एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट के अधिकारियों ने साफा पहनाकर सम्मान किया ।बीकानेर नाल एयरपोर्ट का सौन्दर्य करण बीकाजी ग...

प्रकाशकों की हिंदी फॉन्‍ट/हिंदी सॉफ्टवेयर संबंधी समस्‍याओं का निराकरण में गूगल/माइक्रोसॉफ्ट तथा सी-डेक आदि संस्‍थाओं का सहयोग

Image
राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा हिंदी प्रकाशकों की बैठक आयोजित की गई  राजभाषा विभाग ,  गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा  (26 मार्च, 2018) जयसिंह रोड, नई दिल्‍ली स्थित एन डी एम सी कंवेंशन सेंटर में प्रकाशकों के साथ राजभाषा हिंदी के टंकण/मुद्रण संबंधी तकनीकी समस्‍याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस चर्चा का मुख्‍य उद्देश्‍य प्रकाशकों द्वारा हिंदी फॉन्‍ट/हिंदी सॉफ्टवेयर संबंधी समस्‍याओं का निराकरण करना था जिसे गूगल/माइक्रोसॉफ्ट तथा सी-डेक, इत्‍यादि संस्‍थाओं के सहयोग से किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता राजभाषा विभाग के सचिव श्री प्रभास कुमार झा द्वारा की गई तथा संयुक्‍त सचिव (रा.भा.) डॉ. बिपिन बिहारी सहित केंद्र सरकार के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में सचिव (रा.भा.) ने कहा कि आज अंग्रेजी की तुलना में हिंदी की सामग्री (कंटेंट) बहुत कम है जिसका प्रमुख कारण हिंदी के विभिन्‍न सॉफ्टवेयरों में  आपसी तालमेल की कमी है जिस पर हम सबको मिलकर काम करना होगा। एक फॉन्‍ट से दूसरे फॉन्‍ट में कन्‍वर्ट करते समय भाषा ...

अपने 530 वर्ष की यात्रा पूरी कर बीकानेर दिखाएगा प्रदर्शनी : ‘दुनिया का प्रतिबिम्ब-सिक्के‘

Image
नगर स्थापना दिवस पर आयोजित होगी वैविध्यमय कार्यक्रमों की त्रिदिवसीय श्रृंखला बीकानेर, 26 मार्च 2018। बीकानेर नगर 17 अप्रेल 2018 को अपनी स्थापना के 531वें वर्ष में प्रवेश करेगा। राव जोधा के पुत्र राव बीका ने विक्रम संवत् 1545 मिति वैसाख सुदी 2 तद्नुसार ईसवी सन् 1488 दिनांक 12 अप्रेल (शनिवार) को बीकानेर की स्थापना की थी। अतः 17 अप्रेल 2018 (मंगलवार) संवत् 2075 मिति बैसाख सुदी 2 (आखाबीज) को बीकानेर अपना स्थापना दिवस मनायेगा। रावबीकाजी संस्थान की नगर स्थापना दिवस आयोजन के संबंध में एक बैठक का आयोजन नागरी भण्डार मे किया गया। संस्थान के महामंत्री श्री विद्यासागर आचार्य ने बताया कि राव बीकाजी संस्थान की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन, नगर विकास न्यास, देवस्थान विभाग, श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति तथा आमजन की सहभागिता एवं सहयोग के साथ चार दिवसीय भव्य एवं वैविध्यमय कार्यक्रमों की श्रृंखला को आयोजित कर रहा है। इस आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए राव बीकाजी संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गिरिजाशंकर शर्मा ने बताया कि दिनांक 14 अप्रेल 2018 को प्रातः 10ः00 बजे महारा...

कोमल मन की स्वामिनी : एक दिवस ही सही; जरा खुशी दिखलाओ तो

Image
स्वत्वाधिकार देती रही संतानों को हे ममतामयी विदेही तुम भूमि-सी; देहार्पण किया भूमि को परिवार;समाज; देश पर तुम सदैव न्यौछावर हो  तुमने रचे शिखर-पुरुष; युग-पुरुष रच ली संग मृदुलता कोख में पनपाया संतोष तुम खुद सृजन-देवी प्रेम की परिभाषित बनी तुम किंतु तुम्हें मिला हक न इनसाफ स्वार्थों के यज्ञ में चढ़ा दिया तुम्हें बलि-वेदी पर  आंख भरी तब भी जताया न रोष जब-जब पुरुष पर मंडराये संकट तुम कठोर हुई भी तो आततायी के लिए  तुमने धरा रौद्र रूप तलवार ले हुई घोड़े पर सवार स्वराज्य के लिए दी युगों को धूप से बचाने आंचल की छांव कोमल मन की स्वामिनी स्व-विजयी तुम युगों से स्वजनों के रही अधीन क्या मिला तुम्हें बतलाओ तो  अधिक न कह सकता ये जनवादी तुमसे  एक दिवस ही सही; जरा खुशी दिखलाओ तो   - मोहन थानवी हमारा चैनल देखें ¶ Vishwas https://www.youtube.com/user/mohanthanvi

कस्टम क्लियरेंस असाइनमेंट : अनुभवों से सेवा

*खबरों में बीकानेर*/ कस्टम क्लियरेंस असाइनमेंट : अनुभवों से सेवा बीकानेर 16/9/17। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट व्यवसाय के बारे में मैं कुछ नहीं जानता मगर दो-चार महीने में जयपुर से यूएई के ...