Posts

Showing posts with the label #RajasthanElection2023

politics : ऊंट बैठे तो हो करवट की बात...! कयासों और अफवाहों का बाजार गर्म...!

Image
💃 चुनाव : पर्दे के पीछे -  👉 politics  ऊंट बैठे तो हो करवट की बात...! कयासों और अफवाहों का बाजार गर्म...!  - मोहन थानवी राजस्थान में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से चार दिन गुजरने पर भी गुरुवार दोपहर बाद तक मुख्यमंत्री का नाम जाहिर नहीं होने के कारण कयासों और अफवाहों का बाजार गर्म होता जा रहा है। बीते दिन सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के नाम संबंधित एक लिस्ट वायरल हुई जिस पर भाजपा ने तुरंत उसे फेक बताते हुए खारिज किया। दूसरी ओर एक रिसॉर्ट में 5-7 विधायकों के जमावड़े को लेकर भी तरह-तरह की अफवाहें सुनाई देने लगी। इससे इतर, यूट्यूब पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ। जिसमें किसी कथित वकील द्वारा चुनाव पर ही प्रश्न चिन्ह लगाते हुए 10 दिसंबर को फिर से चुनाव करवाए जाने की अपील लेकर कोर्ट जाने की बात कही गई है। बहरहाल, अफवाहें हैं, अफवाहों का क्या !!  यथार्थ में तो मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कार्यकर्ताओं और आम जन में उत्सुकता बढ़ गई है। राजनीतिक जगत के जानकारों का ऐसा मानना है कि यह सब मतदान के प्रति जागरूकता अभियान का परिण...

राजस्थान : गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में धरना देर रात खत्म हो गया #karnisena,

Image
💃 राजस्थान : गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में धरना देर रात खत्म हो गया  जयपुर। राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में चल रहा धरना बुधवार देर रात करीब 10 बजे खत्म हो गया।  गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने जयपुर के मानसरोवर स्थित मेट्रो मास हॉस्पिटल के सामने चल रहे धरने को संबोधित करते हुए आंदोलन खत्म करने की घोषणा की।  उन्होंने कहा- पुलिस ने 72 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का लिखित आश्वासन दिया है। साथ ही, दृक्त मनीष, बीट प्रभारी और बीट कॉन्स्टेबल को सस्पेंड किया गया है। गुरुवार को गोगामेड़ी में सुखदेव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।  इससे पहले रात करीब 8 बजे सुखदेव सिंह की पत्नी ने मांगें पूरी नहीं होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया था। मंगलवार को जयपुर के श्याम नगर में दो बदमाशों ने सुखदेव सिंह की घर में घुसकर गोली मार हत्या कर दी थी।  इसके बाद इन्हें मानसरोवर स्थित मेट्रो मास हॉस्पिटल लाया गया, जहां मंगलवार से उनके समर्थक आरोपियों की गिरफ्तारी की मां...

राजनीति : बीकानेर का कद और बढ़ेगा...! इन विधायकों के मंत्री बनने और रांका को महत्वपूर्ण दायित्व की संभावना, मेघवाल प्रदेश पदाधिकारियों से मिले #politics

Image
💃 👉 राजनीति : बीकानेर का कद और बढ़ेगा...! इन विधायकों के मंत्री बनने और रांका को महत्वपूर्ण दायित्व की संभावना, मेघवाल प्रदेश पदाधिकारियों से मिले बीकानेर  राजस्थान में बम्पर जीत के बाद भाजपा की गठित हो रही सरकार में कई नवाचार दिखाई दे सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो बात कहते हैं उसे विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर क्रियान्वित करने के लिए भी ख्यात नाम हैं। इसी के तहत राजनीतिक जानकार यह अनुमान जाता रहे हैं की निवर्तमान कांग्रेस सरकार में बीकानेर के तीन मंत्री शामिल थे। अब भाजपा की गठित हो रही सरकार में भी बीकानेर से कम से कम दो मंत्री हो सकते हैं।  इनमें प्रबल संभावना बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद और  खाजूवाला  विधायक डॉ विश्वनाथ की जताई जा रही है। जबकि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी तथा लोकप्रिय भाजपा नेता महावीर रांका को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने की चर्चाओं के साथ बीकानेर का कद और अधिक ऊंचा होने की बातें भी की जा रही हैं।  इधर,  खाज...