Posts

Showing posts from November, 2022

जन्म मृत्यु विवाह रजिस्ट्रेशन संबंधित समस्याओं का समाधान करना जरूरी

Image
✳️✴️🔆 *खबरों में बीकानेर* ✍️ जन्म मृत्यु विवाह रजिस्ट्रेशन संबंधित  समस्याओं का समाधान करना जरूरी   बीकानेर 30.11.2022  एकदिवसीय जन्म-मृत्यु एवं विवाह (सीआरवीएस) परामर्श कार्यशाला हुई सम्पन्न   राजस्थान सरकार योजना भवन जीवनांक शाखा के कार्यक्रम अधिकारी नयन प्रकाश गाँधी एवं महावीर प्रसाद ओझा, उपनिदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी, बीकानेर एवं यूनिसेफ एवं आईआईएचएमआर प्रतिनिधियों के संयुक्त प्रतिनिधित्व में कार्यशाला हुई सम्पन्न हुई।  कार्यालय आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, बीकानेर के कांफ्रेंस हाल में आयोजित कार्यशाला में  जन्म मृत्यु विवाह रजिस्ट्रेशन संबंधित समस्याओं का समाधान करना आवश्यक बताया गया। अतिरिक्त मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं संयुक्त निदेशक (जीवनांक) अशोक कुमार वर्मा जयपुर के  निर्देशानुसार हुए दो दिवसीय आधिकारिक विजिट में अधिकाारियों ने मंगलवार को जिला रजिस्ट्रार (जन्म -मृत्यु) एवं उप निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी बीकानेर सुशील कुमार शर्मा से प्री सीआरवीएस कन्सलटेंशन वर्कशाॅप आयोजन संबंधित बैठक रखी। कार्यक्रम संचालन कर्ता भरत सोलंकी...

पुरुष नसबंदी सम्मेलन : एनएसवी लाभार्थियों का सपत्नीक सम्मान

Image
✳️✴️🔆 *खबरों में बीकानेर* ✍️ पुरुष नसबंदी सम्मेलन : एनएसवी लाभार्थियों का सपत्नीक सम्मान 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक मनाया जा रहा पुरुष नसबंदी पखवाड़ा बीकानेर, 30 नवम्बर। पुरुष नसबंदी पखवाड़े के कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गतत बुधवार को जिला स्वास्थ्य भवन सभागार में चौथा पुरुष नसबंदी सम्मेलन आयोजित किया गया। इससे पूर्व 2018, 2019 व 2021 में एनएसवी सम्मलेन आयोजित किए गए थे। पुरुष नसबंदी के लाभ बताने, इससे जुड़े भ्रम तोड़ने और सेवा लाभार्थियों के अनुभव जानने के उद्देश्य से सम्मेलन में पुरुष नसबंदी यानी कि एनएसवी करवाने वाले लाभार्थी दंपतियों को आमंत्रित कर सम्मान किया गया। परिवार सेवा संस्थान की ओर से सभी लाभार्थियों को उपहार दिए गए। डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ योगेंद्र तनेजा व ब्लॉक सीएमओ बीकानेर डॉ सुनील हर्ष द्वारा वर्ष 2021-22 में सर्वाधिक पुरुष नसबंदी व महिला नसबंदी प्रेरित करने वाले नर्सिंग अधिकारियों-कर्मचारियों को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में डॉ तनेजा द्वारा पुरुष नसबंदी की नवीन तकनीक नॉन स्केलपल वेसेक्टॉमी यानी कि एनएसवी की विस्तार से जानकारी दी गई।  कार्यक्...

महावीर रांका ने अपनी बीकानेर टीम सहित किया सरदारशहर में भाजपा प्रत्याशी पींचा के लिए जनसम्पर्क

Image
✳️महावीर रांका ने अपनी बीकानेर टीम सहित किया सरदारशहर में भाजपा प्रत्याशी पींचा के लिए जनसम्पर्क ✴️🔆 *खबरों में बीकानेर* ✍️ महावीर रांका ने अपनी बीकानेर टीम सहित किया सरदारशहर में भाजपा प्रत्याशी पींचा के लिए जनसम्पर्क  बीकानेर। सरदारशहर विधानसभा सीट पर चल रहे उपचुनावों में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका के नेतृत्व में बीकानेर से जनसम्पर्क हेतु कार्यकर्ताओं की टीम पहुंची। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि सरदारशहर के बूथ 145 व 146 के करीब 277 घरों में जनसम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी अशोक पींचा के समर्थन में वोट देने की अपील की गई।  जनसम्पर्क में सरदारशहर से विकास गुजर, विष्णु सोनी, हँसराज प्रजापत, मुकेश प्रजापत, लालकिशन स्वामी व बीकानेर से राजेन्द्र शर्मा, शम्भू गहलोत, आदर्श शर्मा, मधुसूदन शर्मा, आनन्द सोनी, तेजाराम राव, मनोज पडि़हार, संजू स्वामी, लोकेश छाबड़ा, लक्की पंवार, नरेन्द्र सिंह व जेठू सिंह शामिल रहे।

मुख्यमंत्री गहलोत का ज्ञापनों से स्वागत किया, मिला आश्वासन उद्यमियों /संगठनों /संस्थानों ने रखी मांगें

Image
✳️मुख्यमंत्री गहलोत का ज्ञापनों से स्वागत किया, मिला आश्वासन  उद्यमियों /संगठनों /संस्थानों ने रखी मांगें ✴️🔆 *खबरों में बीकानेर* ✍️ मुख्यमंत्री गहलोत का ज्ञापनों से स्वागत किया, मिला आश्वासन, महिला न्यास अध्यक्ष नियुक्ति की मांग भी हुई।  उद्यमियों /संगठनों /संस्थानों ने रखी मांगें  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीकानेर के एकदिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न संगठनों और संस्थाओं ने अपनी अपनी मांगों के ज्ञापन उन्हें सौंपा। ज्ञापन दाताओं को मुख्यमंत्री की ओर से आश्वासन मिला। बीकानेर पॉलिटेक्निकल कॉलेज मैदान में चल रहे रोजगार मेले में आए प्रदेश के मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत को ज्ञापन देने वालों में स्वर्णकार संगठन, मायड़ भाषा मान्यता के लिए संघर्ष करने, रोजगार की बाट जोहने वालों सहित उद्यमी भी शामिल रहे।  बीकानेर के औद्योगिक विकास की माँग को लेकर बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश कोठारी ने बीकानेर के औद्योगिक विकास में आ रही समस्याओं के निस्तारण हेतु ज्ञापन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंपा | अध्यक्...

... एंटरप्रेन्योर बनने के गुण आप में जन्मजात हैं..., प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन हुआ

Image
✳️✴️... एंटरप्रेन्योर बनने के गुण आप में जन्मजात हैं..., प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन हुआ🔆 *खबरों में बीकानेर* ✍️ ... एंटरप्रेन्योर बनने के गुण आप में जन्मजात हैं..., प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन  हुआ बीकानेर सबसे पहले, आप एक एंटरप्रेन्योर है और उद्यमी यानी एंटरप्रेन्योर बनने के गुण आप में जन्मजात है। बस, आपके अंदर छिपी हुई उद्यमिता की विशेषताओं को जागरूक करने की जरूरत है और आगे बढ़ कर शुरुआत करने की आवश्यकता है।  यह उद्बोधन निदेशक राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान जयपुर के डॉक्टर रमेश मित्तल ने कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय उधमिता एवं लघु व्यवसाय संस्थान नोएडा के सौजन्य से उधमिता पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन पर जयपुर में कहीं।  डॉक्टर मित्तल ने कहा कि यदि आप ठीक से सोचने और विश्लेषण करने में सक्षम हैं, तो इसका मतलब है कि आप एक उद्यमी बन सकते हैं। आप भी अपने बिजनेस को अरबों टर्नओवर में बदल सकते हैं। कार्यक्रम के शुभारंभ में डॉक्टर सौरभ चंद्रशेखरन् ने वरिष्ठ सलाहकार राष्ट्रीय उधमिता एव...

शहीद मेजर पूर्णसिंह राठौड़ को ५७ वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजिल अर्पित

Image
✳️✴️शहीद मेजर पूर्णसिंह राठौड़ को ५७ वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजिल अर्पित 🔆 *खबरों में बीकानेर* ✍️ बीकानेर - 30 नवम्बर 2022   शहीद मेजर पूर्णसिंह राठौड़ को ५७ वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजिल अर्पित  यह एक मात्र सर्किल या चौराहा नहीँ है ये हमारे लिए एक मंदिर है जहां से गुजरते हुए स्वतः ही सर श्रद्धा से झुक जाता है । यह उद्गगार आज गौरव सेनानी एसोसिएशन बीकाणा द्वारा आयोजित शाहिद मेजर पूर्णसिंह राठौड़ की 57 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मेजर पूर्णसिंह सर्किल पर आयोजित श्रधांजलि सभा मे बीकानेर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपूरोहित ने व्यक्त किये । उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि बीकानेर के लिए बड़े ही गर्व की वात है कि ऐसे वीर सपूतों देश रक्षामे अपने प्राणों की आहुति दे दी । इनके बारे में विद्यालयों में आवश्यक रूप से छात्रों को पढ़ाया जाना चाहिए ।  इस अवसर पर गौरव सेनानी एसोसिएशन बीकाणा के अध्य्क्ष कर्नल हेमसिंह शेखावत ने उपस्थित सभी सैनिक अधिकारियों ,बीकानेर के गणमान्य लोगो का स्वागत करते हुए शहीद मेजर पूर्णसिंह के व्यक्तित्व व पर प्रकाश डालते हुए उनके सैन्य प...

तीन दिन चली प्रदर्शनी का बड़ी संख्या में कला रसिकों ने अवलोकन किया

Image
✳️✴️🔆 *खबरों में बीकानेर* ✍️ तीन दिन चली प्रदर्शनी का बड़ी संख्या में कला रसिकों ने अवलोकन किया  तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी का समापन रामपुरिया महाविद्यालय में बीकानेर  बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज बीकानेर के तत्वावधान में ललित कला विभाग के संयोजन में तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी का समापन बुधवार को महाविद्यालय प्रांगण में समापन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.पंकज जैन ने की।  बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज के प्राचार्य डाॅ.पंंकज जैन एंव ललित कला विभाग के विभागाध्यक्ष अनिकेत कच्छावा ने कला विभाग की रिपोर्ट और  कला प्रदर्शनी की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।  वरिष्ठ चित्रकार योगेन्द्र पुरोहित ने कहा कि चित्र प्रदर्शनी में विशेष बात ये भी कही जा सकती है की छात्रों ने सेलिबस से अतिरिक्त सृजन कार्य किया है !    व्याख्याता मास्टर शंकर रॉय ने सभी का आभार ज्ञापित किया ! प्रदर्शनी का बीकानेर के कला रसिकों और कला प्रेमियों ने ...

युवा सपने देखें और लक्ष्य तय करें, हम आपके साथ -मुख्यमंत्री

Image
✳️✴️युवा सपने देखें और लक्ष्य तय करें, हम आपके साथ -मुख्यमंत्री🔆 *खबरों में बीकानेर* ✍️ *मुख्यमंत्री का बीकानेर दौरा* *युवा सपने देखें और लक्ष्य तय करें, हम आपके साथ -मुख्यमंत्री*  *- मुख्यमंत्री ने बीकानेर में मेगा जॉब फेयर व प्रदर्शनी का किया अवलोकन* *- फेयर में मुख्यमंत्री ने युवाओं को दिए जॉब ऑफर लैटर* बीकानेर, 30 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई गंभीर समस्या है, लेकिन राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं के सपने साकार करने में कोई कमी नहीं आने देगी। शिक्षा, रोजगार और युवा केंद्रित राज्य नीतियों से उन्हें संबल प्रदान किया जा रहा है। जोधपुर तथा जयपुर के बाद बीकानेर का मेगा जॉब फेयर इसी सोच का परिणाम है। युवाओं में आत्मविश्वास और इंटरव्यू दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ऐसे जॉब फेयर अब हर जिले में कराए जाएंगे।  उन्होंने कहा कि युवा सपने देखें और भविष्य के लिए लक्ष्य बनाएं। राज्य सरकार सदैव आपके साथ है।  श्री गहलोत बुधवार को बीकानेर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में मेगा जॉब फेयर के अंतिम दिन...

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बीकानेर में हेलीपेड पर भव्य अभिनंदन

Image
✳️✴️मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बीकानेर में हेलीपेड पर भव्य अभिनंदन🔆 *खबरों में बीकानेर* ✍️ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बीकानेर में हेलीपेड पर भव्य अभिनंदन बीकानेर, 30 नवंबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक दिवसीय दौरे पर बुधवार प्रातः बीकानेर पहुंचे। यहां बीएसएफ हेलीपैड पहुंचने पर शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला, पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर, अंबेडकर पीठ के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल, भूदान बोर्ड के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण कड़वासरा, संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के. पवन, महा निरीक्षक पुलिस ओम प्रकाश, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, बीएसएफ महा निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ तथा पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने उनकी अगवानी की।  खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गोविंद राम मेघवाल तथा रोजगार एवं कौशल विकास राज्यमंत्री अशोक चांदना मुख्यमंत्री के साथ आए।  इस अवसर पर यशपाल गहलोत, अनिल कल्ला, हजारीमल देवड़ा, जियाउर रहमान, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मक़सूद अहमद, गोपाल गहलोत, रवि पुरोहित, मनोज किराडू, डॉ अशोक...

सरपंच प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्तियों ने किया मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफॉर्म वितरण

Image
✳️✴️सरपंच प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्तियों ने किया मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफॉर्म वितरण🔆 *खबरों में बीकानेर* ✍️ सरपंच प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्तियों ने किया मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफॉर्म वितरण । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रहलाद की ढाणी में विद्यार्थियों को निशुल्क यूनिफॉर्म का वितरण किया गया । सरपंच प्रतिनिधि ऋषिराज सिंह , प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंपालाल मेघवाल,पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल भादू ,समाजसेवी ठाकुर भोम सिंह , रामनारायण भादू रामेश्वर देहडू,प्रधानाध्यापक भागीरथ राय चौधरी ,अध्यापक नदीम अहमद, प्रहलाद राम सीगड़ का सानिध्य रहा ।  इस अवसर पर प्रधानाध्यापक भागीरथ राय चौधरी ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए योजना की जानकारी साझा की ।सरपंच प्रतिनिधि ऋषिराज सिंह ने विद्यार्थियों के हितार्थ जनकल्याणकारी योजना की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों का आव्हान किया की अभिभावकों से कहकर ड्रेस की सिलाई अतिशीघ्र करवा लें । अतिथियों ने विद्यालय का अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया । कार्यक्रम का संचालन प्रहलाद राम सीगड़ ने किया ।

MGSU : वुमन स्टडी सेंटर और एनएसएस ने कर दिखाया गोदित गांव में economic and social survey

Image
✳️✴️MGSU : वुमन स्टडी सेंटर और एनएसएस ने कर दिखाया गोदित गांव में economic and social survey🔆 *खबरों में बीकानेर* ✍️ MGSU : वुमन स्टडी सेंटर और एनएसएस  ने कर दिखाया गोदित गांव में economic and social survey आर्थिक एवं सामाजिक सर्वेक्षण महाराजा महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा गोदित गांव स्वरूपदेसर में आज दिनांक 29 नवंबर 2022 को एनएसएस तथा महिला अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आर्थिक एवं सामाजिक सर्वेक्षण कार्यक्रम करवाया गया ।  उक्त प्रोग्राम में ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच भी विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की गई। इस अवसर पर वुमन स्टडी सेंटर की तरफ से एमएस कॉलेज की प्राध्यापिका डॉ श्रद्धा सोइन ने महिलाओं की पोषण संबंधी समस्याओं पर व्याख्यान दिया। एनएसएस के प्रभारी डॉ उमेश शर्मा ने बताया की ग्राम वासियों की प्रमुख समस्याओं की पहचान एवं उनके उचित निवारण हेतु एनएसएस विद्यार्थियों द्वारा एक सर्वेक्षण करवाया गया।  सर्वे में पाया गया कि गांव की मूलभूत सुविधाओं के अंतर्गत वहां बने उप स्वास्थ्य केंद्र में कम से कम 5 बेड, विद्यालय में 5 कंप्यूटर तथा विद्यार्...

बाबू जयशंकर जोशी का सम्मान श्रीविश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान

Image
✳️✴️बाबू जयशंकर जोशी का सम्मान  श्रीविश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान 🔆 *खबरों में बीकानेर* ✍️ बाबू जयशंकर जोशी का सम्मान  श्रीविश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान   बीकानेर। श्रीविश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान की ओर से सोमवार शाम दिनांक 29/11/20-220को बीकानेर शहर के जाने माने उद्योगपति ओर राजस्थान कांग्रेस पीसीसी सदस्य बाबू जयशंकर जोशी का बीकानेर में लोकल संगीत कार्यक्रमों को बढ़ावा देने और स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए रानी बाजार स्थित उनके आवास पर स्वागत- सम्मान किया गया। स्वागत सम्मान कार्यक्रम के आयोजक मेघराज नांगल ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजाराम धारणिया ऑटोमोबाइल कंपनी के ओनर रामरतन धारणिया के द्वारा बाबू जयशंकर जोशी को फूल मालाएं पहनाकर ओर संस्थान का मोमेंटो भेंट कर स्वागत सम्मान किया।  इस अवसर पर बीकानेर शहर भाजपा के महामंत्री नरेश नायक, कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ नेता नरसिंह व्यास, अजीज आजाद, शादत अली सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वाह ! बीकानेर की इस ग्राम पंचायत के सभी परिवार चिरंजीवी बीमित

Image
✳️✴️वाह ! बीकानेर की इस ग्राम पंचायत के सभी परिवार चिरंजीवी बीमित🔆 *खबरों में बीकानेर* ✍️ वाह ! बीकानेर की इस ग्राम पंचायत के सभी परिवार चिरंजीवी बीमित सीलवा बनी जिले की पहली शत प्रतिशत चिरंजीवी बीमित ग्राम पंचायत बीकानेर । नोखा पंचायत समिति की सीलवा ग्राम पंचायत ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत शत-प्रतिशत पंजीकृत होने वाली पहली ग्राम पंचायत बनने का गौरव हासिल किया है। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि उपखंड अधिकारी स्वाति गुप्ता द्वारा मंगलवार को ग्राम पंचायत की पेड कैटेगरी के समस्त 163 परिवारों का पंजीकरण पूर्ण करवाकर यह उपलब्धि हासिल करवाई।  इसके साथ ही सीलवा के शत प्रतिशत नागरिकों को अब इस योजना का लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि योजना के तहत बीमित परिवार को दस लाख रुपए तक की कैशलेस इलाज सुविधा तथा प्रत्येक बीमित व्यक्ति के लिए 5 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा उपलब्ध करवाया जाता है।  सीलवा में कुल 624 परिवारों में से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 424, एमएमएफ के तहत 24 तथा कोविड एक्स ग्रेसिया श्रेणी के 13 सहित कुल 461 परिवार निशुल्क श्रेणी के ...

निःशुल्क दवा व जांच योजना में बीकानेर अव्वल

Image
✳️✴️🔆 *खबरों में बीकानेर* ✍️ निःशुल्क दवा व जांच योजना में बीकानेर अव्वल बीकानेर, 29 नवम्बर। मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना में बीकानेर गत 7 माह से तथा निशुल्क जांच योजना में 4 महीनों से प्रदेश में पहले स्थान पर बना हुआ है। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की प्रभावी मानिटरिंग और योजना की नियमित समीक्षा के चलते यह उपलब्धि हासिल की जा सकी है। आमजन को निशुल्क व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कियान्वित इन योजनाओं में बीकानेर की जनता को राहत मिल पा रही है।           मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि गत 4 वर्षों में 1 करोड़ 91 लाख से अधिक लाभार्थियों को 2 अरब 30 करोड़ रूपए से ज्यादा की निशुल्क दवाओं का वितरण कर लाभान्वित किया गया है। जिला दवाओं के भंडारण, वितरण, उपलब्धता, दवा केन्द्रों के संचालन, ऑनलाइन इंद्राज तथा प्रबंधन जैसे आठ बिंदुओं पर बनाई गई रैंकिंग में बीकानेर को 8.46 अंक हासिल हुए।          मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना के में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर 15...

स्काउट गाइड : शिविर में 58 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

Image
✳️स्काउट गाइड : शिविर में 58 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया✴️🔆 *खबरों में बीकानेर* ✍️       स्काउट गाइड : शिविर में 58 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया      बीकानेर 29 नवंबर । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ बीकानेर के तत्वाधान में स्व. सुभाष चंद्र ,स्व. कैलाश कुमार एवं स्व.डूंगरमल सुथार की नवम पुण्यतिथि एवं स्व.बृजमोहन पुरोहित की द्वितीय पुण्यतिथि पर पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय ,कृषि विश्वविद्यालय ,पंजाब नेशनल बैंक ,आदित्य बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ,कंसेप्ट एवं एचडीएफसी बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।  फोर्ट स्कूल के समीप बिस्कुटो वाली गली में स्थानीय संघ कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 58 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया ।        रक्तदान शिविर का शुभारंभ अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, ए.एच. गौरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अबरार पवार , पूर्व मंडल चीफ कमिश्नर डॉ विजय शंकर आचार्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्षा डॉ विमला मेघवाल, सहायक स्टेट कमिश्नर स्काउट राजे...

रोजगार मेले में : एसएसआर की दी जानकारी

Image
✳️✴️🔆 *खबरों में बीकानेर* ✍️ रोजगार मेले में : एसएसआर की दी जानकारी मेगा जॉब फेयर के दौरान एसएसआर की दी जानकारी बीकानेर, 29 नवंबर। मेगा जॉब फेयर के दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित स्टॉल लगाई गई। इस दौरान नए वोटर के पंजीयन, वोटर कार्ड को आधार से लिंक करना, मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से हटाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी और जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश ने इसका अवलोकन किया।  स्टाल प्रभारी तहसीलदार कुलदीप सिंह ने बताया कि इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने स्टाल में शिरकत की। स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर डॉ. वाई.वी माथुर, डॉ. एस.एल राठी, स्वीप प्रकोष्ठ के गोपाल जोशी, सुधीर मिश्रा, पवन खत्री ने युवाओं को एसएसआर की जानकारी दी। वर्ष में चार बार होने वाले पंजीकरण की जानकारी दी।  इस दौरान यहां लगाया गया सेल्फी प्वाइंट विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या ने युवाओं यहां सेल्फी ली।