Posts

Showing posts with the label #IPS

राजस्थान : आईपीएस बिश्नोई पहुंचे अपने गुरुजी के पास, लिया आशीर्वाद, कराया मुंह मीठा 47 वर्ष का सफर किया याद

Image
-राजस्थान : आईपीएस बिश्नोई पहुंचे अपने गुरुजी के पास, लिया आशीर्वाद, कराया मुंह मीठा 47 वर्ष का सफर किया याद *खबरों में बीकानेर* - - राजस्थान : आईपीएस बिश्नोई पहुंचे अपने गुरुजी के पास, लिया आशीर्वाद, कराया मुंह मीठा 47 वर्ष का सफर किया याद - मोहन थानवी  अजमेर/बीकानेर  अजमेर में पुलिस अधीक्षक पद दायित्व संभाल रहे आईपीएस देवेन्द्र बिश्नोई किशनगढ़ पहुंचे और वहां निवास कर रहे अपने बीकानेर के पीटीआई गुरुजी से शिक्षक दिवस पर आशीर्वाद लिया। उनका मुंह मीठा करवाया। गुरु - शिष्य के मिलन के इस अवसर पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए। यह भावुकता इसलिए भी थी की गुरु-शिष्य मिलकर अपने बीते 47 वर्षों के सफर की यादें  ताजा कर रहे थे। ऊंचे ओहदे पर सेवारत आईपीएस बिश्नोई 47 वर्षों बाद भी अपने गुरु जी को उतना ही सम्मान प्रदान कर रहे हैं जितना वे अपने विद्यार्थी जीवन में करते रहे।  आईपीएस बिश्नोई के शब्दों में :...  आदरणीय मोहम्मद युसुफ ... 1977 में केंद्रीय विद्यालय न.एक बीकानेर में मेरे PTI रहे, जो अब सेवानिवृत्त हो कर किशनगढ में रह रहे हैं, का शिक्षक दिवस पर आशीर्वाद लिया। ...