संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने लिया देहदान का संकल्प
*संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने लिया देहदान का संकल्प : प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी को सौंपा संकल्प पत्र* *दिनांक 16 जून, बीकानेर।* समाज को कुशल चिकित्सक देने हेतु उसको मानव शरीर रचना का पूरा ज्ञान होना आवश्यक है। जो मृत शरीर पर परीक्षण द्वारा ही संभव है। इसके लिए देहदान अर्थात मृत्यु उपरान्त संपूर्ण शरीर का दान करना अति महत्वपूर्ण है। इस गंभीर विषय को लेकर आम जन को जागरूक करने के लिए संभागीय आयुक्त डॉक्टर नीरज के. पवन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज पहूंचकर डॉक्टर नीरज के. पवन ने अपनी देह दान हेतु एक संकल्प पत्र भर को प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी को सौंपा है। डॉक्टर नीरज के पवन ने इस अवसर पर बताया कि मेरा बीकानेर जिले से अलग ही लगाव है यहां के लोगों का मुझसे विशेष स्नेह है अब मरणोपरांत भी मेरी देह यहां मेडिकल स्टूडेंट्स के अध्ययन हेतु काम आएगी। डॉक्टर नीरज के पवन ने प्राचार्य सोनी को सुझाव दिया कि कैडेबरिक ऑर्गन डोनेशन के लिए भी एसपी मेडिकल कॉलेज में शीघ्र प्रारंभ किया जाए। उन्होने बताया कि राजस्थान का पहला कैडेबरिक ऑर्गन डोनेशन उन्हीं के प्रयासों से...