Posts

Showing posts with the label cinema

वहीदा रहमान को 53वें दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* वहीदा रहमान को 53वें दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा https://www.pib.gov.in/Pressreleaseshare.aspx?PRID=1961056 केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने सुप्रसिद्ध अभिनेत्री वहीदा रहमान को वर्ष 2021 के दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित करने की आज घोषणा की। यह जानकारी देते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि भारतीय सिनेमा में वहीदा रहमान के शानदार योगदान के लिए इस पुरस्कार की घोषणा करते हुए उन्हें बेहद खुशी और सम्मान महसूस हो रहा है। श्री ठाकुर ने इस बात को रेखांकित किया कि वहीदा रहमान ने प्यासा, कागज के फूल, चौदहवी का चांद, साहेब बीवी और गुलाम, गाइड, खामोशी और कई अन्य प्रमुख हिंदी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए बेहद ख्याति अर्जित की है। उनके अभिनय कौशल के बारे में श्री ठाकुर ने कहा, “5 दशकों से भी ज्यादा लंबे अपने करियर में उन्होंने अपनी भूमिकाओं को बेहद कुशलता से निभाया।  फिल्म रेशमा और शेरा में उनकी उत्कृष्ट भूमिका के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म प...