सडक़ सुरक्षा माह के अन्तर्गत पचास नि:शुल्क हेलमेट का वितरण किया
एसपी देवेंद्र बिश्नोई एवं एडीजे अंकित रमन ने सड़क सुरक्षा का महत्व बताया https://www.facebook.com/share/p/sGVzJ335P7pSgNez/?sfnsn=wiwspmo&mibextid=RUbZ1f सडक़ सुरक्षा माह के अन्तर्गत पचास नि:शुल्क हेलमेट का वितरण किया एसपी देवेंद्र बिश्नोई एवं एडीजे अंकित रमन ने सड़क सुरक्षा का महत्व बताया झुंझुनू 19 जनवरी। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत शहर के विभिन्न इलाकों के जरूरतमंद चिन्हित लोगों को जिला पुलिस प्रशासन झुंझुनू एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में राजधानी क्राफ्ट फाउण्डेशन के सौजन्य से पचास नि:शुल्क हेलमेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में एसपी देवेंद्र बिश्नोई, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एडीजे अंकित रमन, एडिशनल एसपी गिरधारी लाल शर्मा एवं को ग्रामीण रोहिताश देवांडा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के सानिध्य में पचास नि:शुल्क हेलमेट का वितरण किया गया एवं सभी को सडक सुरक्षा नियमों की पालना करने की जानकारी से अवगत करवाया गया। इससे पूर्...