कपिल सरोवर श्रीकोलायत : कार्तिक पूर्णिमा पर सभी 52 घाटों विशेष पूजन संध्या समय दीपदान 🪔 विशेष आकर्षण Kapil Muni Temple bikaner thanvi
इमेज 🪔 सोशल मीडिया🙏 -कपिल सरोवर श्रीकोलायत : कार्तिक पूर्णिमा पर सभी 52 घाटों विशेष पूजन संध्या समय दीपदान 🪔 विशेष आकर्षण *खबरों में बीकानेर* - - - - कपिल सरोवर श्रीकोलायत : कार्तिक पूर्णिमा पर सभी 52 घाटों विशेष पूजन संध्या समय दीपदान 🪔 विशेष आकर्षण - मोहन थानवी सांख्य दर्शन के प्रणेता कपिल मुनि की तपोस्थली पर न सिर्फ बीकानेर संभाग के बल्कि देशभर से लोग आते हैं। श्रीकोलायत के कपिल सरोवर में बने सभी 52 घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर विशेष पूजन होता है। हर घाट पर लोग एक एक बार स्नान करते हैं। मंदिरों का आकर्षण संध्या को दीपदान के समय चरम पर होता है। इस बार कोलायत मेला 15 नवम्बर को भर रहा है। रंगीन फव्वारे और रंगबिरंगी रोशनी से कपिल मुनी सरोवर को अभी से सजाया जा रहा है। मेले में राजस्थानी लोक संस्कृति के रंग और पारंपरिक भजनों की गूंज अभी से श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है । राजस्थान के विेभिन्न अंचलों से मेले में आने वाले कलाकार अपनी कला की प्रस्तुति देते हैं। ...