Posts

Showing posts from June, 2022

मुख्यमंत्री ने उदयपुर में कन्हैयालाल के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि कन्हैयालाल की पत्नी को दिया गया 50 लाख रुपये सहायता राशि का चैक

Image
खबरों में बीकानेर खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें । ✍🏻 मुख्यमंत्री ने उदयपुर में कन्हैयालाल के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि कन्हैयालाल की पत्नी को दिया गया 50 लाख रुपये सहायता राशि का चैक जयपुर, 30 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने उदयपुर में हुए जघन्य हत्याकांड में दिवंगत कन्हैयालाल तेली के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।  श्री गहलोत ने कन्हैयालाल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उनका ढांढस बंधाया। उन्होंने उनके पुत्रों यश और तरूण को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार आपके साथ है। उन्होंने कन्हैयालाल की पत्नी श्रीमती जशोदा से बात की और परिवारजनों को भरोसा दिलाया कि इस घटना में राज्य सरकार पूरी तरह सुनिश्चित करेगी कि पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय मिले और अपराधियों को कठोरतम दंड मिले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृह राज्य मंत्री श्री राजेन्द्र यादव ने श्रीमती जशोदा साहू को राज्य सरकार की ओर से 50 लाख रुपये की सहाय...

मुख्यमंत्री ने उदयपुर में कानून व्यवस्था की ली बैठक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनी रहे, सतर्क रहे अधिकारी -मुख्यमंत्री

Image
खबरों में बीकानेर खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें । ✍🏻 मुख्यमंत्री ने उदयपुर में कानून व्यवस्था की ली बैठक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनी रहे, सतर्क रहे अधिकारी -मुख्यमंत्री संदिग्ध गतिविधियों पर रखें नजर, कानून का उल्लंघन करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई जयपुर, 30 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। चाहे वह किसी भी जाति, धर्म, वर्ग या दल का क्यों न हो। श्री गहलोत ने पूरी सतर्कता के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने व हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। श्री गहलोत गुरूवार को उदयपुर स्थित सर्किट हाउस में कानून-व्यवस्था के संबंध में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम करने एवं पुलिस व प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने उदयपुर की घटना के संबंध में महानिरीक्षक पुलिस श्री हिंगलाजदान, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार एवं घटना के बाद ...

बीकानेर में इस गांव में फ़र्नीचर मार्केट बनेगा ! एंटी अवैध कब्जा 6 जोन प्लान में और भी बहुत कुछ शामिल होगा

Image
खबरों में बीकानेर खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें । ✍🏻 बीकानेर में इस गांव में फ़र्नीचर मार्केट बनेगा ! एंटी अवैध कब्जा  6 जोन प्लान में और भी बहुत कुछ शामिल होगा न्यास द्वारा विकसित की जाएगी 4 नई योजनाएं नगर विकास न्यास ट्रस्ट की बैठक में हुआ अनुमोदन जमीन सुरक्षा के लिए तकनीक का करें उपयोग-भगवती प्रसाद नगर विकास न्यास ट्रस्ट की बैठक आयोजित बीकानेर, 30 जून। नगर विकास न्यास द्वारा चार नई स्कीम विकसित की जाएगी। जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में गुरूवार को आयोजित हुई ट्रस्ट की बैठक में इन योजनाओं का अनुमोदन किया। न्यास अध्यक्ष ने बताया कि न्यास द्वारा शिवबाड़ी ग्राम में फर्नीचर मार्केट विकसित करने के उद्देश्य से विश्वकर्मा योजना, उदयरामसर में न्यास की जमीन पर वेयर हाउस योजना( कुबेर नगर) विकसित किए जाने के लिए प्रस्ताव अनुमोदित किया गया है। इसी प्रकार शिव बाड़ी में न्यास के जमीन पर रूरल हाट योजना विकसित की जाएगी। इसके माध्यम से आसपास के क्षेत्र के किसानों को सब्जी फल फसल इत्यादि बेचने के लिए एक प्लेटफार्म उपलब्ध हो ...

आरपीएससीः-प्रधानाध्यापक, प्रवेशिका विद्यालय प्रतियोगी परीक्षा-2021 का परिणाम जारी

Image
खबरों में बीकानेर खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें । ✍🏻 आरपीएससीः-प्रधानाध्यापक, प्रवेशिका विद्यालय प्रतियोगी परीक्षा-2021 का परिणाम जारी मुख्य सूची में 83 अभ्यर्थी सफल घोषित जयपुर, 30 जून। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा संस्कृत शिक्षा विभाग हेतु आयोजित प्रधानाध्यापक, प्रवेशिका विद्यालय प्रतियोगी परीक्षा, 2021 में 83 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।  आयोग सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि इस परीक्षा के अन्तर्गत पात्रता की जांच के लिए विचारित सूची 29 अप्रेल को जारी की गई थी। विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच काउंसलिंग के माध्यम से करवाई जाकर नियमानुसार पात्र अभ्यर्थियों की मुख्य सूची जारी की गई है। एक अभ्यर्थी का परिणाम प्रशासनिक कारणों से रोका गया है। 

उदयपुर हत्या प्रकरण पर रोष, सौंपे ज्ञापन

Image
खबरों में बीकानेर खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें । ✍🏻 उदयपुर हत्या प्रकरण पर रोष, सौंपे ज्ञापन  बीकानेर  नोखा भाजपा के सभी घटकों और बीकानेर में  अधिवक्ता परिषद राजस्थान की ईकाई सदस्यों ने उदयपुर हत्याकांड पर रोष प्रकट कर समुचित शीघ्र कार्यवाही के लिए प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन भिजवाए। 

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने किया रक्तदान, कैंप में करवाया हैल्थ चैकअप

Image
खबरों में बीकानेर खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें । ✍🏻 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने किया रक्तदान,  कैंप में करवाया हैल्थ चैकअप  बीकानेर। दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउन्टेन्टस ऑफ इण्डिया की बीकानेर बांच की ओर से मनाएं जा रहे सीए डे कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरूवार को शिव वैली स्थित ब्रांच भवन में रक्तदान शिविर व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सीए ब्रांच के पदाधिकारियों,ब्रांच टीम व सीए विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में पीबीएम के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ कुलदीप मेहरा की टीम ने सेवाएं दी। इस मौके पर 40 जनों ने रक्तदान किया। अध्यक्ष अंकुश चोपडा ने बताया कि शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ सीए व पूर्व अध्यक्ष सीए बी जी दैया व सीए माणकचंद कोचर ने किया। दैया ने रक्तदान करने वालों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महान काम है। इससे जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बच सकेगी। शिक्षित और सभ्य समाज न केवल अपना बल्कि दूसरे के भले के लिए भी कार्य करते हैं। रक्तदान सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसे हर नर और नारी को निभाना चाहिए। सीए कोचर ने नियमित रूप स...

संभागीय आयुक्त ने दिए निर्देश, मरीजों एवं उनके परिजनों को मिले बेहतर सेवा

Image
खबरों में बीकानेर खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें । ✍🏻 पीबीएम अस्पताल की आरएमआरएस की बैठक आयोजित संभागीय आयुक्त ने दिए निर्देश, मरीजों एवं उनके परिजनों को मिले बेहतर सेवा जिला कलक्टर सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद बीकानेर, 30 जून। पीबीएम अस्पताल की आरएमआएस की बैठक गुरुवार को संभागीय आयुक्त डाॅ. नीरज के. पवन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिड़दा, सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. मोहम्मद सलीम, पीबीएम अधीक्षक डाॅ. पी.के. सैनी, आरएमआरएस के मनोनीत सदस्य त्रिलोकी कल्ला, नवरत्न सिंघी, विशेष आमंत्रित सदस्य द्वारका प्रसाद पचिसिया सहित चिकित्सक मौजूद रहे। इस दौरान संभागीय आयुक्त ने कहा कि पीबीएम अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को अस्पताल में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था और वातावरण मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि पीबीएम अस्पताल के नियमित कार्मिकों के अलावा सभी संविदा, निविदा और अन्य माध्यमों से नियोजित कार्मिकों का पुलिस वेर...

देखें वीडियो : सफल महिलाओं के संघर्ष की कहानियों से बेटियों को मिले प्रेरणाः जिला कलक्टर* *मेघा हर्ष ने किया शक्ति ई-मैगजीन के नए अंक का विमोचन*

Image
खबरों में बीकानेर खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें । ✍🏻  देखें वीडियो : सफल महिलाओं के संघर्ष की कहानियों से बेटियों को मिले प्रेरणाः जिला कलक्टर* *मेघा हर्ष ने किया शक्ति ई-मैगजीन के नए अंक का विमोचन* बीकानेर, 30 जून। सबसे बड़ी पेंटिंग बनाने की विश्व रिकाॅर्ड होल्डर मेघा हर्ष ने गुरुवार को जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की मौजूदगी में शक्ति अभियान की ई-मैगजीन के नए अंक का विमोचन किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि जन्म के समय लिंगानुपात सुधारने, महिलाओं एवं किशोरियों में खून की कमी दूर करने, गुड टच-बैड टच तथा माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरुकता के साथ महिलाओं को आगे बढ़ने का बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य में जिले में शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रतिमाह एक ई-पत्रिका भी प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं के संघर्ष की कहानियों को सम्मिलित किया जाता है, जिससे दूसरी महिलाएं भी इससे प्रेरित हो सकें तथा इनके परिजनों को भी इससे प्रेरणा मिले। उन्होंने कहा कि इसी श्रृंखला में प्रति मा...

श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 नए ट्यूबवेल स्वीकृत, ऊर्जा मंत्री भाटी के प्रयास लाये रंग

Image
खबरों में बीकानेर खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें । ✍🏻 श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 नए ट्यूबवेल स्वीकृत, ऊर्जा मंत्री भाटी के प्रयास लाये रंग *आम्बासर, मेघासर, बच्छासर, कोलासर व पलाना में 1 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से बनेंगे ट्यूबवेल* बीकानेर, 30 जून। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी की अनुशंसा पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता (ग्रामीण) जयपुर ने श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में 5 नवीन ट्यूबवेल स्वीकृति के आदेश जारी किए हैं। यह ट्यूबवेल आम्बासर, मेघासर, बच्छासर, कोलासर व पलाना में 1 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से बनाए जाएंगे। ऊर्जा मंत्री भाटी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र श्रीकोलायत के आम्बासर में 38.32 लाख, मेघासर में 31.90 लाख, बच्छासर में 31.18 लाख, कोलासर में 37.78 लाख तथा नए ट्यूबवेल के लिए पलाना में 34.85 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इन ट्यूबवेल से क्षेत्र के 20 हजार से अधिक निवासियों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं जलदाय मंत्री श्री महेश जोशी का आभार जताया है।  *श्रीकोलायत...

देखें 6 वीडियो : स्टार्क फिटनेस सेन्टर की वर्षगांठ पर आकर्षक छूट का ऑफर

Image
खबरों में बीकानेर खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें । ✍🏻 देखें 6 वीडियो : स्टार्क फिटनेस सेन्टर की वर्षगांठ पर आकर्षक छूट का ऑफर स्टार्क फिटनेस सेन्टर की वर्षगांठ पर आकर्षक छूट का ऑफर बीकानेर। समय के इस बदलते दौर में हर व्यक्ति की जीवन शैली में काफी बदलाव आ चुका है और यह बदलाव उनके लिए काफी हानिकारक साबित होने लगा है। आज के समय में लोगों को पौष्टिक खाना खाने की जगह हानिकारक चीजें खाने की आदत लग चुकी है। जिस वजह से लोगों में मोटापा बढऩे लगा है और उनका स्वास्थ्य बिगडऩे लगा है। इन परेशानियों को देखते हुए लोगअपने स्वास्थ्य के प्रति काफी जागरूक हो गये है और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए जिम व फिटनेस सेन्टर की ओर लोगों की रूचि बढ़ी है। ऐसे में कम कीमत में लोगों को बेहतर सेवाएं देने के उद्देश्य से सिल्वर स्क्वायर में स्थापित स्टार्क फिटनेस सेन्टर अपनी चौथी वर्षगांठ पर स्पेशल ऑफर देने जा रहा है। सेन्टर के संचालक उज्जवल नांगल ने बताया कि एक से पांच जुलाई तक फिटनेस सेन्टर पर आने वाले नये ग्राहकों को एक मुश्त शुल्क में 40 प्रतिशत तक की रियायत दी जा रही है। ...

देखें वीडियो : बीकानेर में अधिकारियों की गाड़ियों का काफिला... फ्लैग मार्च

Image
खबरों में बीकानेर खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें । ✍🏻 Bikaner  देखें वीडियो : बीकानेर में अधिकारियों की गाड़ियों का काफिला... फ्लैग मार्च  अधिकारियों ने दिया शांति सौहार्द्र कायम रखने का संदेश... अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त सुरक्षा और कानून व्यवस्था प्रबंधन और इंतजामों का अवलोकन किया 

स्वतंत्रता सेनानी मालचंद सोनी स्मृति सम्मान समारोह

Image
खबरों में बीकानेर खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें । ✍🏻  स्वतंत्रता सेनानी मालचंद सोनी स्मृति सम्मान समारोह - डॉ.शुक्लबाला पुरोहित, डॉ.एल के कपिल समाजसेवी जुगराज, प्रेमरतन मंडोरा का सम्मान               बीकानेर 29 जून । स्वतंत्रता सेनानी मालचंद सोनी की 17 वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को ब्राह्मण स्वर्णकार तीन गुवाड़ पंचायती भवन में स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे स्व सोनी की राष्ट्र सेवाओं का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आव्हान किया गया |              स्वतंत्रतता सेनानी मालचंद सोनी स्मृति ट्रस्ट के महासचिव राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि कार्यक्रम में ट्रॉमा सेंटर सी.एम. ओ. डॉ. एल के कपिल, शिक्षाविद श्रीमती शुक्लाबला पुरोहित, समाजसेवी जुगराज मंडोरा एवं प्रेमरतन मंडोरा को माल्यार्पण, शाल, सम्मान पत्र अर्पित कर सम्मानित किया गया । ट्रस्ट के संरक्षक शिवकुमार सोनी ने अतिथियों का स्वागत किया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कवि कथाकार राजेंद्र जोशी ने कहा स्वतंत...

स्ट्रीट वेंडर कमेटी के दस सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Image
खबरों में बीकानेर खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें । ✍🏻 स्ट्रीट वेंडर कमेटी के दस सदस्य निर्विरोध निर्वाचित चार अभ्यर्थियों ने वापस लिए नाम निर्देशन पत्र बीकानेर, 29 जून। नगर निगम के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर कमेटी के 10 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनमें 7 पुरूष तथा 3 महिला सदस्य हैं। टाउन वेंडिंग कमेटी के निर्वाचन अधिकारी तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) पंकज शर्मा ने बताया कि निर्धारित तिथि तक कमेटी के लिए कुल 15 स्ट्रीट वेंडर्स द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए। मंगलवार को इनकी संवीक्षा की गई। इस दौरान एक नाम निर्देशन पत्र निरस्त हो गया। वहीं बुधवार को चार अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिए। इस प्रकार कुल दस अभ्यर्थी शेष रहे, जो कि निर्विरोध निर्वाचित हुए। *ये सदस्य हुए निर्विरोध निर्वाचित* निर्वाचन कार्यालय के राजेन्द्र कुमार तिवाड़ी ने बताया कि ज्ञान देवी पत्नी लालचंद, शकुंतला पत्नी रवि कुमार, सोनू पत्नी मोहम्मद असलम, मुरलीधर सर्वटे पुत्र काशी राम, प्रदीप सिंह पुत्र रामसिंह, सोहनलाल पुत्र रामूराम, इनायत अली पुत्र मोहम्मद सदीक, दुर्गाद...

सीए कोर्स में बदलाव पर चर्चा,वरिष्ठों का किया सम्मान

Image
खबरों में बीकानेर खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें । ✍🏻 सीए कोर्स में बदलाव पर चर्चा,वरिष्ठों का किया सम्मान बीकानेर। दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउन्टेन्टस ऑफ इण्डिया की बीकानेर बांच की ओर से मनाएं जा रहे सीए डे कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को वर्तमान सीए कोर्स में बदलाव हेतु प्रस्तावित नई स्कीम पर चर्चा की गई। होटल राजमहल में आयोजित सेमीनार में मुख्य अतिथि सी.आई.आर.सी. के सचिव सीए लोकेश माहेश्वरी ने कहा कि दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के द्वारा एक कमिटी- कमिटी फॉर रिव्यु ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग बनाई गई है। जो पूरे विश्व में हो रहे बदलावों और शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक के उपयोग के बारे में विस्तृत अध्ययन कर सीए कोर्स में बदलावों की अनुशंसा करती है। जिस पर इंस्टिट्यूट के कौ ंसिल अपने सदस्यों, विद्यार्थियों और अन्य स्टेकहोल्डर्स के फीडबैक के आधार पर क ोर्स में बदलावों को स्वीकृत करती है। विशेष अतिथि सी. आई.आर.सी सदस्य सीए आकाश बरगोती ने कहा कि एक स्किल्ड प्रोफेशनल के तौर पर एक चार्टर्ड एकाउंटे ंट्स की पहचान और प्रतिष्ठा ...

बालिकाओं ने कथक प्रस्तुति से समां बांधा

Image
खबरों में बीकानेर खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें । ✍🏻 बालिकाओं ने कथक प्रस्तुति से समां बांधा  बीकानेर  जिला प्रशासन बीकानेर के तत्वाधान में आयोजित निशुल्क कथक  प्रशिक्षण शिविर   23 मई से 23 जून तक  कोटगेट स्थित सादुल स्कूल में हुआ। शिविर समापन संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन की उपस्थिति में रविंद्र रंग मंच पर  28 जून को हुआ।   ख्याति प्राप्त  वीणा जोशी के द्वारा प्रशिक्षित बालिकाओं ने कथक प्रस्तुति से समां बांधा ।  मुख्य अतिथि  संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने कहा कि संगीत जहां एक तरफ भीतर व्यक्ति को आप महान बनाता है वहीं दूसरी तरफ संगीत समाज में समरसता को एक हारमोनी को पैदा करता है।   कार्यक्रम मे नवरत्न जोशी  तेजस जोशी  संगत कृष्ण कुमार जोशी दामोदर  तंवर ने वाद्यों पर संगत की । संचालन चार्टर्ड अकाउंटेंट  साहिल कालरा व पदमा जोशी ने किया। कार्यक्रम में  पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर भानु प्रताप सिंह  शिक्षा विभाग से मनोज  तंवर डॉ दीप्ति वाहल डॉक्टर ए...

सांख्यिकी दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Image
खबरों में बीकानेर खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें । ✍🏻 *सांख्यिकी दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित*  बीकानेर, 29 जून। सांख्यिकी दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को होटल सागर में किया गया।  कार्यशाला की मुख्य अतिथि जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने कहा कि सांख्यिकी का महत्व केवल आंकडों के संकलन से नहीं है। सही रूप में समंकों का विश्लेषण कर समाज की विभिन्न समस्याओं के निराकरण में इनका उपयोग करना है। विभिन्न सामाजिक समस्याओं का समाधान सांख्यिकी पद्धतियों के आधार पर ही किया जाना संभव है। कार्यशाला की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक (सांख्यिकी) इन्दीवर दुबे ने की। उन्होंने सांख्यिकीविद् प्रो. पी.सी महालनोबिस के जीवन एवं सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला ।  आर्थिक एव संख्यिकी विभाग के उपनिदेशक सुशील शर्मा ने भारत सरकार द्वारा निर्धारित थीम ‘सतत विकास हेतु समंक’ विषय पर आयोजित कार्यशाला तथा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त में परिचय दिया। कार्यशाला में महालनोबिस के जीव...