Posts

Showing posts from September, 2024

युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक सशक्त बनाना केंद्र और राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : कुमावत

Image
- *खबरों में बीकानेर* - - युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक सशक्त बनाना केंद्र और राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : कुमावत *रोजगार विभाग और बीकानेर पश्चिम विधायक सेवा केंद्र की ओर से रोजगार और करियर मेला आयोजित* बीकानेर, 30 सितंबर। पशुपालन एवं देवस्थान विभाग मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने कहा कि युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना केंद्र और राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की पहल पर पांच वर्षों में चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां देने और दस लाख को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जो कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास में महत्त्वपूर्ण साबित होगा। श्री कुमावत ने सोमवार को बीकानेर के एमएम ग्राउंड में बीकानेर (पश्चिम) विधायक सेवा केंद्र तथा रोजगार विभाग द्वारा आयोजित रोजगार एवं करियर मेले के दौरान यह बात कही।  पशुपालन विभाग मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश भर में दो बार मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव आयोजित करते हुए 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों क...

रोजगार मेला: 1057 युवाओं को मिला रोजगार

Image
- *खबरों में बीकानेर* - - *रोजगार मेला: 1057 युवाओं को मिला रोजगार* बीकानेर, 30 सितंबर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक सेवा केंद्र तथा रोजगार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को आयोजित द्वितीय रोजगार और करियर मेले के दौरान 1057 युवाओं का चयन विभिन्न नियोक्ताओं द्वारा किया गया। विधायक श्री जेठानंद व्यास ने बताया कि इन युवाओं को 10 हजार से लेकर 25 हजार रुपए प्रति माह के हिसाब से रोजगार के ऑफर लेटर दिए गए। समापन समारोह में एलएम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के जेपी व्यास, किसन चौधरी, पार्षद किशोर आचार्य आदि मौजूद रहे। विधायक ने सभी नियोक्ताओं और सरकारी विभागों के अधिकारियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

पेट्रोल के अवैध भंडारण का किया पर्दाफाश, 359 लीटर पेट्रोल किया बरामद

Image
-पेट्रोल के अवैध भंडारण का किया पर्दाफाश, 359 लीटर पेट्रोल किया बरामद *खबरों में बीकानेर* - - जिला कलक्टर के निर्देश पर रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई - पेट्रोल के अवैध भंडारण का किया पर्दाफाश, 359 लीटर पेट्रोल किया बरामद जयपुर, 30 सितंबर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर रसद विभाग ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला रसद अधिकारी, जयपुर द्वितीय श्री त्रिलोक चन्द मीना ने बताया कि विभाग के प्रवर्तन दस्ते ने जिले के दो स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से स्टॉक किया गया 359 लीटर पेट्रोल बरामद किया है। सांगानेर के छीतरोली में एचपीसीएल डिपो के पीछे विभाग के प्रवर्तन दल ने कार्रवाई करते हुए एक बाड़े से 202 लीटर पेट्रोल बरामद किया। वहीं, प्रवर्तन दल ने दूसरी कार्यवाई को अंजाम देते हुए एचपीसीएल डिपो रोड छीतरोली में एक बाड़े से अवैध भंडारित किये गए 157 लीटर पेट्रोल जब्त कर पुलिस थाना बगरू को सुपुर्द किया है। कार्रवाई के दौरान जिला रसद अधिकारी त्रिलोक चन्द मीना के साथ प्रवर्तन अधिकारी श्री महेश मीणा एवं प्रवर्तन निरीक्षक श्री मुकेश खींची उपस्थित रहे। जिल...

बदलता मौसम, बढ़ती बीमारियां, बचाव के लिए गंभीर सरकार

Image
-बदलता मौसम, बढ़ती बीमारियां, बचाव के लिए गंभीर सरकार स्वायत्त शासन विभाग ने सभी निकायों को जारी किए निर्देश *खबरों में बीकानेर* - - बदलता मौसम, बढ़ती बीमारियां, बचाव के लिए गंभीर सरकार स्वायत्त शासन विभाग ने सभी निकायों को जारी किए निर्देश  जयपुर, 30 सितम्बर। बदलते मौसम के कारण बढ़ती मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। इसके लिए स्वायत्त शासन विभाग ने समस्त नगरीय निकायों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। डीएलबी निदेशक श्री कुमार पाल गौतम ने अधिकारियों को मौसमी बीमारियों को रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। कचरा-मलबा तुरंत उठाएं, नालों-सार्वजनिक शौचालयों में छिड़कें कीटनाशक —  श्री कुमार पाल गौतम ने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्रों में एकत्रित कचरे / मलबे को अविलम्ब हटाया जाए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की गाईड लाईन के अनुरूप शहर की नालियों व अन्य स्थानों पर एकत्रित पानी की निकासी सुनिश्चित की जाकर पानी व नालियों में कीटनाशक और मच्छरनाशक दवाओं के साथ काले तेल का छिड़काव करवाया जाये।   मलेरिया-डेंगू नोटिफाइएबल डिजीज, नियमों की पाल...

उपरे : 56 स्पेशल ट्रेनों से त्योहारी रेलयात्रा होगी सहज-सुगम दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर रेलवे द्वारा व्यापक प्रबंध

Image
-उपरे : 56 स्पेशल ट्रेनों से त्योहारी रेलयात्रा होगी सहज-सुगम  दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर रेलवे द्वारा व्यापक प्रबंध *खबरों में बीकानेर* - - उपरे : 56 स्पेशल ट्रेनों से त्योहारी रेलयात्रा होगी सहज-सुगम  दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर रेलवे द्वारा व्यापक प्रबंध *उत्तर पश्चिम रेलवे पर विभिन्न गंतव्य स्थानों के लिए 56 स्पेशल ट्रेनों का संचालन और अक्टूबर माह में 115 अतिरिक्त डिब्बें जोडे जा रहे हैं* रेलवे द्वारा दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। यात्रियों को गंतव्य तक सुगमता के साथ पहुंचाने के लिए रेलवे द्वारा स्पेशल रेल सेवाओं के संचालन के साथ-साथ अतिरिक्त डिब्बें लगाए जा रहे हैं। आगामी त्यौहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा 56 स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही नियमित रेल सेवाओं में अतिरिक्त डिब्बें लगाकर यात्रियों को राहत दी जा रही हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार दुर्गा पूजा, दिव...

स्कूल टाइम : शिविरा पंचांग इस बार भी लागू होने से वंचित, बदलाव 15 अक्टूबर तक टला

Image
- *खबरों में बीकानेर* - - स्कूल टाइम : शिविरा पंचांग इस बार भी लागू होने से वंचित, बदलाव 15 अक्टूबर तक टला बीकानेर /जयपुर  bahubhashi.blogspot.com  वर्ष 2022 और 23 की तरह ही इस बार भी राजस्थान शिक्षा विभाग के पंचांग के मुताबिक 1 अक्टूबर से स्कूलों के समय में बदलाव नहीं होगा इस संबंध में आज 30 सितंबर को आदेश जारी किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक एक अक्टूबर से आगामी 15 अक्टूबर तक स्कूलों का समय सुबह सात बजे दोपहर एक बजे तक ही रहेगा। गर्मियों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा शिक्षक संगठनों ने भी शिक्षा मंत्री को ज्ञापन देकर एक अक्टूबर से समय नहीं बदलने की मांग की थी। शिक्षक संगठनों का कहना है कि स्कूलों के समय में बदलाव 15 अक्टूबर तक टाल देना चाहिए, जब मौसम ठंडा हो जाएगा और बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी। पिछले दो साल से ऐसा ही हो रहा है।  शिक्षा विभाग की शिविरा पंचांग के अनुसार, एक अक्टूबर से शीतकालीन समय लागू हो जाता है। इसके अनुसार, एक अक्टूबर से 31 मार्च तक स्कूलों का समय सुबह दस बजे शाम ...

सिंधी डिप्लोमा कक्षाओं का विधिवत उद्घाटन

Image
-सिंधी डिप्लोमा कक्षाओं का विधिवत उद्घाटन *खबरों में बीकानेर* - - सिंधी समाज बीकानेर दिनांक:- 30.09.2024 सोमवार सिंधी डिप्लोमा कक्षाओं का विधिवत उद्घाटन राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद, नई दिल्ली, भारतीय सिन्धू सभा राजस्थान न्यास एवं भारतीय सिन्धू सभा बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 30.09.2024 सोमवार को सिंधी डिप्लोमा कक्षाओं का विधिवत उद्घाटन रथखाना स्थित साधु वासवानी सेन्टर मे किया गया।  ईष्टदेव झूलेलाल जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन हंसराज मूलचंदानी, गणेश कुमार, मानसिंह मामनानी, हासानंद मंघवानी, के कुमार आहूजा व मातृ शक्ति की ज्योति , वर्षा , मीनाक्षी व काव्या ने किया। इसके पश्चात सिंधी कक्षाओं के बैनर का विमोचन किया गया जिसमें प्रेम मामनानी, लोकेश मनसुखानी, मुस्कान मीरचंदानी, दिव्या रमानी व यशोदा पारवानी ने सहयोग किया। डिप्लोमा कक्षाओ के पर्यवेक्षक टीकम पारवानी ने अपने उद्बोधन मे बताया कि सिन्धी भाषा के समस्त कोर्स की कक्षाएं आगामी तीन माह तक 100 घंटे पूर्ण होने तक लगायी जायेगी। शिक्षा मित्र नीता सामनानी, कान्ता वाधवानी, सुरेश केशवानी व दिलीप मनसुखानी...

बीकानेर से हरियाणा चुनाव में ड्यूटी पर जाएंगे होम गार्ड, मंगलवार को कार्यालय में उपस्थिति के निर्देश

Image
- *खबरों में बीकानेर* - - बीकानेर से हरियाणा चुनाव में ड्यूटी पर जाएंगे होम गार्ड, मंगलवार को कार्यालय में उपस्थिति के निर्देश  हरियाणा विधानसभा चुनावी ड्यूटी के लिए होमगार्ड जवानों को मंगलवार को कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश  बीकानेर। कार्यालय गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र बीकानेर के कमांडेंट प्रदीप सेठी ने सोमवार को एक आदेश जारी कर गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के समस्त होमगार्ड जवानों को 1 अक्टूबर मंगलवार को प्रातः 7 बजे कार्यालय परिसर में आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए है। आदेश में कमांडेंट सेठी ने बताया की हरियाणा विधानसभा चुनाव ड्यूटी के लिए होमगार्ड जवानों को उपस्थित होने को कहा है। उपस्थित नहीं होने वाले स्वयं सेवकों के विरूद्ध राजस्थान होमगार्डस् एक्ट 1963 की धारा 8 (1) के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

ओपीडी टाइम : 1 अक्टूबर से जिला अस्पताल का ओपीडी समय बदला

Image
- *खबरों में बीकानेर* - - ओपीडी टाइम :  1 अक्टूबर से जिला अस्पताल का ओपीडी समय बदला *बीकानेर, दिनांक 30 सितंबर ।*  एक अक्टूबर मंगलवार से पुरानी गजनेर रोड़ स्थित राजकीय जिला अस्पताल सेटेलाइट के आउटडोर मे मरीजों को देखने के समय मे परिवर्तन रहेगा जिसके अनुसार अब जिला अस्पताल में ओपीडी समय अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा एवं इसी प्रकार अस्पताल में जांचों हेतु सैंपल लेने एवं एक्सरे एवं अन्य जांचों का समय भी सुबह 9 बजे से रहेगा। जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष ने बताया कि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी के दिशा निर्देशों की पालना मे जिला अस्पताल में ओपीडी समय में परिवर्तन किया गया है. रविवार एवं अन्य राजपत्रित अवकाश वाले दिनों में ओपीडी समय सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे तक यथावत रहेगा।

श्री खत्री मोदी समाज सार्वजनिक प्रन्यास के श्याम मोदी अध्यक्ष बने

Image
-श्री खत्री मोदी समाज सार्वजनिक प्रन्यास के श्याम मोदी अध्यक्ष बने *खबरों में बीकानेर* - - श्री खत्री मोदी समाज सार्वजनिक प्रन्यास के श्याम मोदी अध्यक्ष बने बीकानेर | श्री खत्री मोदी समाज सार्वजनिक प्रन्यास, बीकानेर के चुनाव 29 सितंबर को खत्री मोदी भवन, मरुधरा कॉलोनी, बीकानेर में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार खत्री, पुष्पेंद्र चौधरी, गगन मोदी और अन्य एडवोकेट की देखरेख में, देवस्थान विभाग की पर्यवेक्षक कविता चौधरी ने चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की। श्याम मोदी ने लक्ष्मण मोदी को 97 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद जीत प्राप्त की । मनोज मोदी ने राजेश खत्री को 7 वोटों से हराकर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। सचिन मोदी ने गौरव मोदी को 39 वोटों से हराकर कोषाध्यक्ष पद हासिल किया। मंत्री पद के लिए दिनेश मोदी ने सुशील मोदी को 7 वोटों से पराजित किया। सुनील मोदी ने नारायण मोदी को 108 वोटों से हराकर उपमंत्री पद जीता। प्रचार मंत्री के लिए नितिन खत्री ने श्याम सुंदर मोदी और मुकेश कुमार मोदी को क्रमशः 90 और 54 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। खत्री मोदी समाज सार्वजनिक प्रन्यास, बीकानेर के चुन...

अनियमितताएं पाए जाने पर एक मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र निलंबित

Image
- *खबरों में बीकानेर* - - *अनियमितताएं पाए जाने पर एक मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र निलंबित* बीकानेर, 30 सितंबर। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर मेउसर स्थित सिद्ध मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 9 से 18 अक्टूबर 10 दिनों के लिए निलंबित किया गया हैं।

देशभर के एक हजार से अधिक मूक-बधिर बच्चों ने सीखे हुनरमंद बनने के गुर

Image
-देशभर के एक हजार से अधिक मूक-बधिर बच्चों ने सीखे हुनरमंद बनने के गुर पांच दिवसीय शिविर आयोजित मूक-बधिर बच्चों का कौशल विकास समाजिक न्याय की दिशा में अभिनव प्रयास-कुमावत हुनर विकास के जरिए ही मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे मूक बधिर बच्चे - गहलोत मीसो तथा अनाम प्रेम संस्था द्वारा आयोजित किया गया शिविर *खबरों में बीकानेर* - - देशभर के एक हजार से अधिक मूक-बधिर बच्चों ने सीखे हुनरमंद बनने के गुर पांच दिवसीय शिविर आयोजित मूक-बधिर बच्चों का कौशल विकास समाजिक न्याय की दिशा में अभिनव प्रयास-कुमावत हुनर विकास के जरिए ही मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे मूक बधिर बच्चे - गहलोत मीसो तथा अनाम प्रेम संस्था द्वारा आयोजित किया गया शिविर बीकानेर, 30 सितम्बर। मूक-बधिर बच्चों में कौशल विकास हेतु डागा पैलेस में आयोजित पांच दिवसीय शिविर में पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत ने सोमवार को शिरक़त की। महावीर इंटरकोन्टिनेटल सर्विस आर्गेनाइजर और अनाम प्रेम संस्थान द्वारा इस शिविर का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पशुपालन मंत्री श्र...

महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200 वीं जयन्ती पर विद्वत् संवाद कार्यक्रम उद्घाटन 1 अक्टूबर को स्व. स्वामी रामनारायण की स्मृति को समर्पित अनुष्ठान

Image
-महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200 वीं जयन्ती पर विद्वत् संवाद कार्यक्रम उद्घाटन 1 अक्टूबर को स्व. स्वामी रामनारायण की स्मृति को समर्पित अनुष्ठान  *खबरों में बीकानेर* - - महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200 वीं जयन्ती पर विद्वत् संवाद कार्यक्रम उद्घाटन 1 अक्टूबर को स्व. स्वामी रामनारायण की स्मृति को समर्पित अनुष्ठान  महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की 200 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में आर्ष न्यास के तत्वावधान में आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स तथा पर्यावरण पोषण यज्ञ समिति के संयुक्त संयोजन में शिक्षाविद् एवं आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के संस्थापक स्व. स्वामी रामनारायण जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर संवाद / परिचर्चा कार्यक्रम का उद्घाटन होटल पाणिग्रहण में सुबह 9:30 से 10:30 तक होगा। 1 अक्टूबर से प्रारम्भ होकर यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर रात्रि तक चलेगा जिसमें महर्षि दयानंद के व्यक्तित्व एवं कार्यों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला जाएगा। महर्षि दयानंद सरस्वती जी ने अपने जीवन में समाज, राष्ट्र, धर्म, अध्यात्म आदि अनेक क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए सम्पूर्ण मानव जाति को एक नयी दिशा प्रदान की-ऋ...

बीकानेर : आशापुरा पोकरण में मेला 10 से, भामाशाहों ने व्यवस्थाओं का जिम्मा लिया

Image
- *खबरों में बीकानेर* - - बीकानेर : आशापुरा पोकरण में मेला 10 से, भामाशाहों ने व्यवस्थाओं का जिम्मा लिया बीकानेर 29 9 2024   आशापुरा भंडारा सेवा समिति की बैठक जुगल किशोर जोशी के निवास पर हुई। अध्यक्षता केशव प्रसाद बिस्सा ने की ।  बैठक में आगामी 11 10 2024 से बीकानेर से आशापुरा पोकरण में मेले का आयोजन 14  तक किए जाने की जानकारी दी गई । मेले में विभिन्‍न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी समाज के एवं समाज से जुड़े भामाशाहों को सौंपी गई है।  श्याम सुंदर जोशी ने बताया की आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट का बीकानेर देवस्थान विभाग में रजिस्टर्ड हो गई है।  

कल से स्कूलों का समय बदलेगा या नहीं, आज होगा फैसला !

Image
-कल से स्कूलों का समय बदलेगा या नहीं, आज होगा फैसला ! *खबरों में बीकानेर* - - कल से स्कूलों का समय बदलेगा या नहीं, आज होगा फैसला ! राजस्थान में सरकारी स्कूलों के समय में 1 अक्टूबर से परिवर्तन किया जाता रहा है। लेकिन इस बार मौसम को देखते हुए बहुत से शिक्षक संगठनों ने फिलहाल समय परिवर्तन नहीं करने की मांग उठाई है। जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग ने अभी तक यानी 30 सितंबर की सुबह तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है ।लेकिन संभावना जताई जा रही है कि आज शाम तक निर्णय लिया जाएगा कि मंगलवार से स्कूलों के समय में परिवर्तन होगा या नहीं। बताते चलें कि बीते दो वर्ष 2022 और 2023 में भी मौसम की वजह से 15 अक्टूबर तक स्कूलों के समय में परिवर्तन टाल दिया गया था।

बीछवाल : 300 श्रमिकों और आमजन ने लिया निशुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर का लाभ

Image
-बीछवाल : 300 श्रमिकों और आमजन ने लिया निशुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर का लाभ *खबरों में बीकानेर* - - बीछवाल : 300 श्रमिकों और आमजन ने लिया निशुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर का लाभ  ....बीकानेर 29 सितंबर 2024   बीछवाल उद्योग संघ परिसर में निशुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर का आयोजन टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा किया गया। चिकित्सा परामर्श शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ विजय पाल ने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। जनरल फिजिशियन के तौर पर डॉ. अफजल ने अपनी सेवाएं दी। वही नेत्र चिकित्सालय एएसजी टीम द्वारा आंखों की सुरक्षा के लिए निशुल्क आंखों का परीक्षण कर निशुल्क चश्मे के नंबर व दवाइयां परामर्श दिया। टीम के सदस्य डॉ मुंतज़िर फिरोज कमल ने सहयोग किया। फार्मासिस्ट तेजाराम, लैब टेक्नीशियन सुरेश राजपुरोहित, नर्सिंग देवीलाल द्वारा निशुल्क शुगर एवं बीपी की जांच की गई।   लेखराम पवार ने बताया की इस परामर्श चिकित्सा शिविर में 60 व्यक्तियों के आंखों का परीक्षण किया गया, 90 से अधिक व्यक्तियों की बीपी शुगर एवं अन्य जांच की गई, 40 से अधिक बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य जांच कि...

"ले चल मेरे जीवन साथी,ले चल मुझे उस दुनिया में" गीत एवं संगीत कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार सुरीले गीत

Image
-"ले चल मेरे जीवन साथी,ले चल मुझे उस दुनिया में" गीत एवं संगीत कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार सुरीले गीत *खबरों में बीकानेर* - - "ले चल मेरे जीवन साथी,ले चल मुझे उस दुनिया में" गीत एवं संगीत कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार सुरीले गीत बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान, बीकानेर द्वारा दिनांक 29 /9 /20-24 रविवार की शाम स्थानीय टाउन हॉल में “ले चल मेरे जीवन साथी,ले चल मुझे उस दुनिया में ”… गीत एवं संगीत  कार्यक्रम में सदाबहार हिन्दी फिल्मों के नये पुराने सुरीले गीत गूंजे। कार्यक्रम आयोजक मेघराज नागल ने बताया कि राजधानी दिल्ली से आयी गायक  कलाकार ‌ आशा राजपूत द्वारा यहां के स्थानीय कलाकारों के साथ सदाबहार हिन्दी फिल्मों के युगल गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वन्दना एवं मां सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर दिल्ली से गायिका आशा राजपूत का श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्था के पदाधिकारियों जिसमें अध्यक्ष मेघराज नागल, सुशील यादव, सैय्यद अख्तर अली, कमलकांत सोनी, रवि भल्ला, अयोध्या प...

68वी राज्य स्तरीय स्कूली बॉयज और गर्ल्स फुटबॉल प्रतियोगिता में मास्टर बच्ची क्लब की दस खिलाड़ियों का हुआ चयन

Image
-68वी राज्य स्तरीय स्कूली बॉयज और गर्ल्स फुटबॉल प्रतियोगिता में मास्टर बच्ची क्लब की दस खिलाड़ियों का हुआ चयन *खबरों में बीकानेर* - - 68वी राज्य स्तरीय स्कूली बॉयज और गर्ल्स फुटबॉल प्रतियोगिता में मास्टर बच्ची क्लब की दस खिलाड़ियों का हुआ चयन बीकानेर। 68वी राज्य स्तरीय बॉयज और गर्ल्स स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता में मास्टर बच्ची कल्ब की दस खिलाड़ियों का चयन हुआ ।  सचिव भरत पुरोहित ने बताया कि मास्टर बच्ची क्लब में बॉयज और गर्ल्स फुटबॉलर को नियमित प्रक्षिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें प्रैक्टिस कोच बुंदेला सिंह, देवेंद्र पुरोहित, विनोद जागा, आशीष किराडू, कालू भा, द्वारा लगातार प्रेक्टिस करवाई जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता में जिला स्तर पर 40 से अधिक खिलाड़ियो ने भिन्न-2 स्कूलों से भाग लिया एंव उनमें से दल खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर हुआ । क्लब के खिलाड़ी आशुतोष रंगा, शिव कुमार शर्मा अनिल छंगाणी, ने बताया कि क्लब से अंडर फोर्टीन बॉयज में, जगतनारायण पुरोहित, मितेश ओझा, नितेश जोशी, नैतिक तावणियाँ, अंडर सेवेनटीन में भविष्य शर्मा...

सिंधी हास्य नाटक "डैली सोप" का मंचन ठहाकों से गूंज उठा टाउन हॉल

Image
-सिंधी हास्य नाटक "डैली सोप" का मंचन ठहाकों से गूंज उठा टाउन हॉल *खबरों में बीकानेर* - - सिंधी हास्य नाटक "डैली सोप" का मंचन ठहाकों से गूंज उठा टाउन हॉल जोधपुर. सिंधी कल्चरल सोसाइटी , जोधपुर द्वारा संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से वरिष्ठ रंगकर्मी हरिश देवनानी के मार्गनिर्देशन में आधुनिक सिंधी रंगमंच को मध्य नजर रखते हुए सिंधी हास्य नाटक "डैली सोप" का मंचन   निरंजन असरानी के निर्देशन में जयनारायण व्यास स्मृति भवन टाउन हॉल  जोधपुर में सफलतापूर्वक किया गया ।  आधुनिक रंगमंच के तहत सिंधी भाषा में हास्य से सराबोर, इस नाटक को रियलिस्टिक सेट के साथ मंचित किया गया। सिंधी हास्य नाटक "डेली सोप" में दर्शाया गया कि हमारा दैनिक जीवन भी किताब का एक पन्ना है। नाटक में एक सामान्य परिवार जिसमें एक मेहनती व्यवसायी, साहसी पत्नी, एक विवाहित बेटी और एक बेटा है जो भविष्य की बेहतर संभावनाओं के लिए विदेश जा रहा है।  कहानी उस दिन शुरू होती है जब आदमी अपने व्यवसाय से सेवानिवृत्त होने का फैसला करता है। यह सोचकर कि वह पत्नी के साथ अच्छा समय ...