बीकानेर 30 मई, 2017। फ्लैगशिप योजनाओं की न्यून उपलब्धि की स्थिति में सम्बंधित अधिकारी को सिर्फ बैठकों में समझाएं नहीं बल्कि नोटिस देकर जवाब तलब करें ताकि जवाबदेही तय हो सके। मंगलवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) यशवंत भाकर ने सीएमएचओ को फ्लैगशिप कार्यक्रमों की पूर्ण तुलनात्मक रिपोर्ट के साथ अलग से समीक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री राजश्री योजना में एक भी बालिका भुगतान से वंचित ना रहे इसकी पुख्ता व्यवस्था, विशेषकर पीबीएम अस्पताल में ऐसे मामलों की संख्या ज्यादा होने पर नोडल अधिकारी को प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एएनसी के दौरान ही भामाशाह नामांकन व बैंक खाते का विवरण ले लिया जाए तथा ना हो तो नामांकन सुनिश्चित करवाया जाए। उन्होंने भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में कम प्रगति वाली सीएचसी के प्रभारियों को अगली बैठक तक प्रगति सुनिश्चित करने, आदर्श पीएचसी पर कलेवा योजना को संचालित करते हुए शतप्रतिशत प्रसूताओं को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने, कुपोषण उपचार केन्द्रों पर अधिकाधिक ...