बदलती दुनिया बदल रही राजनीति
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* बदलती दुनिया बदल रही राजनीति हो क्या रहा है आगे होगा क्या... मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में धुरंधरों को उतारना अप्रत्याशित कहें या भारतीय जनता पार्टी की एक तय चुनावी रणनीति ! ऊपर से जो सामने आ रहा है वह गणितीय फलक और बड़ा होने का कयास बन रहा है। कहां जा रहा है कि दुनिया बदल रही है और अपने साथ-साथ राजनीति को भी बदलने वाली है। क्योंकि केंद्रीय मंत्री और सांसद भी अब विधानसभा चुनावों में विधायक बनने के लिए उतारे जा रहे हैं। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान दौरे के अभी जुम्मा जुम्मा 4 दिन भी न हुए कि अब तुरत-फुरत फिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह जयपुर पहुंच रहे हैं। कहा जा रहा है मध्य प्रदेश की तर्ज पर ही राजस्थान में भी भारतीय जनता पार्टी अपने 6 सांसदों और 2 केंद्रीय मंत्रियों को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने जा रही है ! मोदी है तो ऐसा मुमकिन है। इन चर्चाओं के चलते ही बीते कुछ घंटे में राजनीतिक जगत में राजस्थान की राजनीति के लिए पहले से सामने आ रहे समीकरण...