युवा संबल मेले ने 1 हजार 179 युवाओं को दिए निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर पांच हजार से अधिक युवाओं की रही भागीदारी, सैकड़ों युवाओं ने विभिन्न कौशल प्रशिक्षणों के लिए करवाया पंजीकरण
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com 20 जनवरी 2026 मंगलवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi युवा संबल मेले ने 1 हजार 179 युवाओं को दिए निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर पांच हजार से अधिक युवाओं की रही भागीदारी, सैकड़ों युवाओं ने विभिन्न कौशल प्रशिक्षणों के लिए करवाया पंजीकरण https://bahubhashi.blogspot.com युवा संबल मेले ने 1 हजार 179 युवाओं को दिए निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर पांच हजार से अधिक युवाओं की रही भागीदारी, सैकड़ों युवाओं ने विभिन्न कौशल प्रशिक्षणों के लिए करवाया पंजीकरण बीकानेर, 20 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर पहला संभाग स्तरीय युवा संबल मेला मंगलवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित हुआ। मेले में 42 नियोक्ताओं ने रोजगार के सात हजार अवसर उपलब्ध करवाए। मेले के लिए कुल 5 हजार 226 युवाओं का पंजीकरण हुआ तथा 1 हजार 179 युवाओं का विभिन्न ट्रेड्स के तहत प्राथमिक चयन किया गया। शिविर में निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित नियोजकों के अतिरिक्त 11 विभिन्न सरकारी विभागों, प्रशिक्षण संस्थाओं द्वारा 352 बेरोजगार प्रार्थियों को व्यावसायिक मार्गदर...