सितारे मुस्कुराते हैं राशिफल बताते हैं : आज इन राशियों को मिलेगा मालामाल होने का अवसर
*खबरों में बीकानेर* 📝 सितारे मुस्कुराते हैं राशिफल बताते हैं : आज इन राशियों को मिलेगा मालामाल होने का अवसर 25 नवम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन बेहतर रहेगा । किसी अधूरे कार्य के पूर्ण होने से धनागम या खुशी होगी। आज आपके सामाजिक व्यवहारों में वृद्धि होगी । मध्यान के बाद सेहत के साथ साथ कार्य क्षेत्र में भी सुधार होगा। परिजनों से मधुरता बनाएँ रखे । गुस्से पर नियन्त्रण रखें। योगा व हल्का व्यायाम करें । स्वास्थ्य सुधार निश्चित है। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा । स्वभाव से चंचल रहेंगे । किसी की भी बातो को बिना तथ्य जाने सच न माने । पुरानी बीमारियों में आज थोड़ा सुधार आएगा फिर भी लापरवाही से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। आय-व्यय लगभग समान ही रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा। मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। विरोध करने वालो को अपनी गलती का अहसास होगा। कार्य क्षेत्र पर आज अनमने मन से ही कार्य करेंगे। धन लाभ अल्प मात्रा में होगा। ...