Posts

उदासर रोड : संकटमोचन इच्छापूर्ण वीर हनुमान मंदिर का नवम् स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

Image
उदासर रोड : संकटमोचन इच्छापूर्ण वीर हनुमान मंदिर का नवम् स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न bahubhashi.blogspot.com    29 जून 2025 रविवार    खबरों में बीकानेर  @Mohan Thanvi   बीकानेर 28 जून 2025 स्थान: बीकानेर संकटमोचन इच्छापूर्ण वीर हनुमान मंदिर का नवम् स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न बीकानेर के सेक्टर-1, डिफेंस कॉलोनी, उदासर रोड स्थित संकटमोचन इच्छापूर्ण वीर हनुमान मंदिर का नवम् स्थापना दिवस आज श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील कुमार मोदी एवं समिति के सदस्यों ने समस्त आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। कार्यक्रम की शुरुआत पंचामृत से हनुमानजी महाराज के अभिषेक के साथ हुई। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन और फिर सुंदरकांड पाठ हुआ। पाठ के दौरान भक्ति भाव में डूबे श्रद्धालुओं ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम का समापन महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर समिति के सक्रिय सदस्य तोलारामजी, पवन कुमारजी, राधाचरणजी, विजय कुमारजी, मुकेशजी, डॉ. मानपालजी, मंदिर के पूजारीजी एवं अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर प...

जोधपुर मंडल ने विकसित किया अत्याधुनिक स्वदेशी सॉफ्टवेयर-ट्रेन गति विश्लेषण हुआ और भी आसान व प्रभावी

Image
जोधपुर मंडल ने विकसित किया अत्याधुनिक स्वदेशी सॉफ्टवेयर-ट्रेन गति विश्लेषण हुआ और भी आसान व प्रभावी bahubhashi.blogspot.com    29 जून 2025 रविवार    खबरों में बीकानेर  @Mohan Thanvi   जोधपुर मंडल ने विकसित किया अत्याधुनिक स्वदेशी सॉफ्टवेयर-ट्रेन गति विश्लेषण हुआ और भी आसान व प्रभावी *ड्राइविंग पैटर्न, ब्रेकिंग तकनीक एवं गति प्रतिबंधों के पालन की वास्तविक समय में होगी निगरानी* भारतीय रेलवे में तकनीकी नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने पूरी तरह से इन-हाउस (स्वदेशी) रूप से एक उन्नत वेब-आधारित स्पीडो मीटर विश्लेषण सॉफ्टवेयर का सफल विकास किया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार यह सॉफ्टवेयर ट्रेन संचालन के दौरान उत्पन्न स्पीडो मीटर डेटा का विश्लेषण कर, लोको पायलट की ड्राइविंग तकनीक और गति प्रतिबंधों के अनुपालन की निगरानी करता है। इस नवाचार की पहल जोधपुर मंडल के यांत्रिक विभाग के वरिष्ठ इंजीनियर, जोगेन्द्र मीणा के नेतृत्व में पूर्णतः मंडल स्तर पर विकसित की गई है। शशि किरण ने बताया कि इस सॉफ्टवेयर क...

मैडल विजेता मुक्केबाज अर्जुन व कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ का भव्य स्वागत

Image
मैडल विजेता मुक्केबाज अर्जुन व कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ का भव्य स्वागत  bahubhashi.blogspot.com    29 जून 2025 रविवार    खबरों में बीकानेर  @Mohan Thanvi   मैडल विजेता मुक्केबाज अर्जुन व कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ का भव्य स्वागत  बीकानेर, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) द्वारा आयोजित 19 से 25 जून 2025 तक राष्ट्रीय मुक्केबाजी अकादमी, रोहतक, हरियाणा में 6वी जूनियर बालक और बालिका नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया जिसमे अर्जुन ने सिल्वर मैडल जीत बीकानेर को गौरवान्वित किया  बॉक्सिंग कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि आज बीकानेर के बॉक्सर अर्जुन में पदक प्राप्त किया है अर्जुन बॉक्सिंग कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ का नियमित प्रशिक्षु है  बॉक्सिंग कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया की अर्जुन इससे पहले भी अनेक मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं में मैडल जीत चुके है ओर बीकानेर का नाम रोशन कर रहे है आने वाले समय में बीकानेर मुक्केबाजी के क्षेत्र में यूहीं अपना परचम लहराता रहेगा  बीकानेर पहुँचने पर सैकड़ों खे...

"ICAI बीकानेर शाखा : 'Stock Markets and Smart Investments ' विषय पर समझदारी से निवेश की सीख"

Image
"ICAI बीकानेर शाखा : 'Stock Markets and Smart Investments ' विषय पर समझदारी से निवेश की सीख" bahubhashi.blogspot.com    29 जून 2025 रविवार    खबरों में बीकानेर  @Mohan Thanvi   "ICAI बीकानेर शाखा : 'Stock Markets and Smart Investments ' विषय पर समझदारी से निवेश की सीख" बीकानेर 28 जून 2025, शनिवार स्थान: ICAI शाखा, बीकानेर सीए डे – 2025 उत्सव श्रृंखला के अंतर्गत आज ICAI बीकानेर शाखा में छात्रों के लिए एक शैक्षिक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसका विषय था “ Stock Markets and Smart Investments”। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को पूंजी बाजार की बुनियादी समझ प्रदान करना और निवेश के प्रति जागरूक बनाना था। इस सत्र के मुख्य वक्ता शशांक शेखर जोशी व  अंकित मोहता रहे, जिन्होंने स्टॉक मार्केट की कार्यप्रणाली, स्मार्ट निवेश की रणनीतियों एवं वित्तीय जोखिम प्रबंधन पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। ICAI बीकानेर शाखा के अध्यक्ष सीए हेतराम पूनिया ने इस सफल आयोजन के लिए ब्रांच CICASA अध्यक्ष सीए अभय शर्मा एवं उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के ...

बीकानेर के डॉ. हरि शंकर आचार्य ने अध्यक्ष पद की ली शपथ जनसम्पर्क सेवाओं के संगठन 'प्रसार' की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ विभाग के केडर रिव्यू करने और जनसंपर्क दिवस आयोजित करने की रखी मांग

Image
बीकानेर के डॉ. हरि शंकर आचार्य ने अध्यक्ष पद की ली शपथ जनसम्पर्क सेवाओं के संगठन 'प्रसार' की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ विभाग के केडर रिव्यू करने और जनसंपर्क दिवस आयोजित करने की रखी मांग bahubhashi.blogspot.com    29 जून 2025 रविवार    खबरों में बीकानेर  @Mohan Thanvi   बीकानेर के डॉ. हरि शंकर आचार्य ने अध्यक्ष पद की ली शपथ जनसम्पर्क सेवाओं के संगठन 'प्रसार' की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ विभाग के केडर रिव्यू करने और जनसंपर्क दिवस आयोजित करने की रखी मांग जयपुर, 28 जून। जनसंपर्क अधिकारियों के संगठन पब्लिक रिलेशंस एंड एलाइड सर्विसेज एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (प्रसार) की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को जयपुर के सूचना केंद्र में आयोजित हुआ। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के उप निदेशक डॉ. हरिशंकर आचार्य ने प्रदेश अध्यक्ष पद की शपथ ली। वहीं कुमार अजय ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र मीणा ने उपाध्यक्ष (क्षेत्रीय), चंद्रशेखर पारीक ने उपाध्यक्ष (मुख्यालय), हरि शंकर शर्मा ने कोषाध्यक्ष, अभय सिंह भाटी ने महासचिव, मोहित जैन ने सचिव और अंजलिका पवार ने संयुक्त स...

तीन मुनियों का प्रवास आज उदयरामसर में, चातुर्मासिक प्रवेश 4 जुलाई को

Image
तीन मुनियों का प्रवास आज उदयरामसर में, चातुर्मासिक प्रवेश 4 जुलाई को bahubhashi.blogspot.com    29 जून 2025 रविवार    खबरों में बीकानेर  @Mohan Thanvi   तीन मुनियों का प्रवास आज उदयरामसर में, चातुर्मासिक प्रवेश 4 जुलाई को बीकानेर, 28 जून। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ के गच्छाधिपति आचार्य प्रवर श्री जिन मणि प्रभ सूरीश्वरजी महाराज की आज्ञानुवर्ती गणिवर्य श्री मेहुल प्रभ सागर म.सा., मुनि मंथन प्रभ सागर व बाल मुनि मीत प्रभ सागर म.सा. रविवार को सुबह थानमल बोथरा विहार धाम से उदयरामसर दादाबाड़ी होते हुए उदयरामसर गांव के जैन मंदिर पहुंचेंगे। वहीं साध्वीश्री दीपमाला श्रीजी व साध्वीश्री शंख निधि श्रीजी औद्योगिक क्षेत्र रानी बाजार से तुलसी विहार पहुंचेगी। श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के सान्निध्य में अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद बीकानेर शाखा की ओर से होने वाले संबोधि चातुर्मास के लिए तीन मुनि व दो साध्वीजी महाराज बीकानेर की ओर आ रहे है। उनका चातुर्मासिक प्रवेश 4 जुलाई को होगा। अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद बीकानेर शाखा (के.यू.प.) के अध्यक्ष अनिल सुराणा ने बताय...

राजस्थान स्कैट एसोसिएशन की प्रदेशाध्यक्ष बनीं ममता रांका

Image
राजस्थान स्कैट एसोसिएशन की प्रदेशाध्यक्ष बनीं ममता रांका bahubhashi.blogspot.com    29 जून 2025 रविवार    खबरों में बीकानेर  @Mohan Thanvi   राजस्थान स्कैट एसोसिएशन की प्रदेशाध्यक्ष बनीं ममता रांका बीकानेर। भारतीय रोलर स्कैटिंग के सचिवालय द्वारा राजस्थान स्केट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बीकानेर की ममता रांका को नियुक्त किया गया है। भारतीय रोलर स्केटिंग के सचिवालय से नरेश शर्मा ने इस खेल को राजस्थान में और ऊंचाई पर ले जाने के लिए ममता रांका को यह दायित्व सौंपा है। गौरतलब है कि ममता रांका जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन की चैयरपर्सन हैं तथा इससे पहले गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। ममता रांका को मिली इस बड़ी जिम्मेदारी पर पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष गणेशमल बोथरा, हनुमानमल रांका, पवन महनोत, रमेश भाटी, प्रणव भोजक आदि ने बधाई दी। जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP — Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025 https://bahubhashi.blogspot.com...