Posts

गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग, 27 जुलाई को संत समाज व गौसेवक होंगे एकजुट, कलक्टर को सौंपेंगे 11 लाख संकल्प पत्र

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग, 27 जुलाई को संत समाज व गौसेवक होंगे एकजुट, कलक्टर को सौंपेंगे 11 लाख संकल्प पत्र बीकानेर। देशभर में 27 जुलाई 2026 को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा। उक्त अभियान के तहत शनिवार को गंगाशहर के सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में संत समाज, गौभक्तों एवं तहसील स्तर पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता को राष्ट्रीय संत श्री सरजूदास जी महाराज ने सम्बोधित करते हुए कहा कि गौ सम्मान अभियान आह्वान का मुख्य उद्देश्य यही है कि गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिले, गोसेवा मंत्रालय का गठन हो तथा गौहत्या पर पूर्णत: प्रतिबंध लगे। गौहत्या बंद हो, गौमाता व नंदी को संवैधानिक मान्यता मिले, राष्ट्रमाता, राष्ट्र आराध्या अथवा राष्ट्र देव के रूप में अधिकारिक मान्यता मिले। गौवंश के संरक्षण, सम्पोषण एवं संवर्धन के लिए पशुपालन विभाग से पृथक पूर्णत: स्वतंत्र गौपालन मंत्रालय का गठन हो। गोचर भूमि संरक्षण, गोअभ्यार...

शिक्षित लूणकरणसर–विकसित लूणकरणसर के संकल्प के साथ रायसर के नए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने किया लोकार्पण 2 जिला कलेक्टर ने ली ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की मैराथन बैठक

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner शिक्षित लूणकरणसर–विकसित लूणकरणसर के संकल्प के साथ रायसर के नए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने किया लोकार्पण 2 जिला कलेक्टर ने ली ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की मैराथन बैठक *4.49 करोड़ की लागत से निर्मित आधुनिक विद्यालय राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, खाद्य मंत्री ने की विकास कार्यों की घोषणाएं*  *रायसर में ही 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का भी खाद्य मंत्री श्री गोदारा में किया शिलान्यास* बीकानेर,25 जुलाई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने शनिवार को रायसर में 4 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया। समग्र शिक्षा अभियान (समसा) के तहत निर्मित इस आधुनिक विद्यालय में 24 कक्षाएं, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब तथा दो पुस्तकालयों का निर्माण किया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, ...

भाजपा ने बनाई 'संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान' की रूपरेखा, गुरु रविदास का जीवन समाज के लिए प्रेरणा – प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner बीकानेर 25 जुलाई 2026 जिला स्तरीय कार्यशाला में भाजपा ने बनाई 'संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान' की रूपरेखा, गुरु रविदास का जीवन समाज के लिए प्रेरणा – प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक प्रदेशभर में संचालित किए जाने वाले 'संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान' को लेकर शनिवार को भाजपा संभाग कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अभियान की विस्तृत रूपरेखा, उद्देश्य, संगठनात्मक जिम्मेदारियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति तय की गई। मुख्य वक्ता एवं भाजपा प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, से...

राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी-2025 लागू व्यापार एवं निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner  राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी-2025 लागू व्यापार एवं निर्यात को मिलेगा बढ़ावा बीकानेर, 24 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में व्यापार एवं निर्यात को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी-2025 लागू की गई है। पॉलिसी के तहत नए सूक्ष्म व्यापारिक उद्यमों को ब्याज अनुदान सहित विभिन्न वित्तीय प्रोत्साहन उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, बीकानेर की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि पॉलिसी के अंतर्गत नए सूक्ष्म उद्यमों को 2 करोड़ रुपये तक के ऋण पर ब्याज अनुदान का प्रावधान किया गया है। इसके तहत 1 करोड़ रुपये तक के ऋण पर 6 प्रतिशत तथा 1 से 2 करोड़ रुपये तक के ऋण पर 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान मिलेगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला एवं दिव्यांग वर्ग के उद्यमियों को 1 से 2 करोड़ रुपये तक के ऋण पर अतिरिक्त 1 प्रतिशत ब्याज अनुदान भी देय होगा। उन्होंने बताया कि उद्यमियों को बीमा प्रीमियम की 50 प्रतिशत राशि (अधिकतम एक लाख रुपये प्...

गंग नहर के 100 वर्ष और थार की जलवायु सहनशीलता पर रविवार को होगा राष्ट्रीय मंथन

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner गंग नहर के 100 वर्ष और थार की जलवायु सहनशीलता पर रविवार को होगा राष्ट्रीय मंथन केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की पहल पर चूरू में होगा यूएनसीसीडी कोप-17 का प्री-कोप संवाद,  चूरू, 24 जुलाई। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की पहल पर चूरू में यूएनसीसीडी कोप-17 का प्री-कोप का आयोजन रविवार को किया जाएगा। 'ए कंट्री ऑफ द गंग कैनाल : लैंड, वाटर एंड क्लाइमेट रेसिलियंस इन द थार डेजर्ट' विषय पर राष्ट्रीय स्तर का संवाद गंगनहर की स्थापना के शताब्दी वर्ष (1927–2027) के अवसर पर आयोजित होगा। इस दौरान भूमि पुनर्स्थापन, जल प्रबंधन, मरुस्थलीय पारिस्थितिकी, घासभूमि संरक्षण एवं जलवायु सहनशीलता पर देश के अग्रणी वैज्ञानिकों, नीति-निर्माताओं और विशेषज्ञों को एक मंच पर लाया लाएगा।  इस कार्यक्रम की संकल्पना अशोका ट्रस्ट फॉर रिसर्च इन इकॉलॉजी एंड द एनवायरनमेंट (एटीआरईई ) तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों से की गई ...

भगवान जगन्नाथ पधारे निज धाम रसिक शिरोमणि मंदिर से जैलवेल स्थित धाम तक गाजे बाजे से आए घर वापिस

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner भगवान जगन्नाथ पधारे निज धाम रसिक शिरोमणि मंदिर से जैलवेल स्थित धाम तक गाजे बाजे से आए घर वापिस  भगवान जगन्नाथ रतन बिहारी पार्क स्थित अपने ससुराल में 9 दिन भांति भांति के व्यंजनों एवं सेवाओं का लाभ लेकर पुनः अपने निवास रवाना हुए। इस अवसर पर ठाकुर जी की महाआरती की गई । घर वापसी पर नाचते गाते ढोल बजाते श्रद्धालुओं ने अपने देवाधिदेव जगन्नाथ का स्वागत किया । भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र तथा देवी सुभद्रा के साथ अपने निज धाम विराजमान हुए । जगन्नाथ रथ यात्रा समिति संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं अध्यक्ष घनश्याम लखानी ने बताया कि वापसी में रथयात्रियों के लिए जगह जगह जलपान की व्यवस्था व्यापारियों द्वारा की गई । पूरे रास्ते भगवान की पूजा अर्चना की गई । आज से नित्य दर्शन जगन्नाथ मन्दिर जेलवेल रोड पर ही होंगे। अथाह जनसमूह के साथ साथ सरजू दास जी महाराज, शंकरानन्द जी महाराज,पुजारी परिवार, पीयूष सिंघवी, वीरेन्द्र किराडू,रमेश अग्रवाल, राजेंद्र डिडवानिया, श्री भगवान अग्रव...

रेलवे : लालगढ-डिब्रुगढ का मार्ग बदला, दादर-हनुमानगढ एक्सप्रेस सहित ये ट्रेनें रद्द पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner रेलवे : लालगढ-डिब्रुगढ का मार्ग बदला, दादर-हनुमानगढ एक्सप्रेस सहित ये ट्रेनें रद्द  पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण अमलसाड, बिलीमोरा स्टेशनों पर ट्रेन मूवमेंट को सस्पेंडेड किया जा रहा है। जिसके कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवाएं प्रभावित रहेगी:- *रद्द रेलसेवाएं* 1. गाडी संख्या 22965, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.07.2026 को रद्द रहेगी।  2. गाडी संख्या 22966, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 25.07.2026 को रद्द रहेगी।  3. गाडी संख्या 14708, दादर-हनुमानगढ एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.07.2026 को रद्द रहेगी।  4. गाडी संख्या 09002, भिवानी-मुम्बई सेट्रल एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 25.07.2026 को रद्द रहेगी।  5. गाडी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस रेल...