भगवान जगन्नाथ पधारे निज धाम रसिक शिरोमणि मंदिर से जैलवेल स्थित धाम तक गाजे बाजे से आए घर वापिस


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर



✒️@Mohan Thanvi

भगवान जगन्नाथ पधारे निज धाम
रसिक शिरोमणि मंदिर से जैलवेल स्थित धाम तक गाजे बाजे से आए घर वापिस
 भगवान जगन्नाथ रतन बिहारी पार्क स्थित अपने ससुराल में 9 दिन भांति भांति के व्यंजनों एवं सेवाओं का लाभ लेकर पुनः अपने निवास रवाना हुए। इस अवसर पर ठाकुर जी की महाआरती की गई । घर वापसी पर नाचते गाते ढोल बजाते श्रद्धालुओं ने अपने देवाधिदेव जगन्नाथ का स्वागत किया । भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र तथा देवी सुभद्रा के साथ अपने निज धाम विराजमान हुए । जगन्नाथ रथ यात्रा समिति संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं अध्यक्ष घनश्याम लखानी ने बताया कि वापसी में रथयात्रियों के लिए जगह जगह जलपान की व्यवस्था व्यापारियों द्वारा की गई ।
पूरे रास्ते भगवान की पूजा अर्चना की गई । आज से नित्य दर्शन जगन्नाथ मन्दिर जेलवेल रोड पर ही होंगे। अथाह जनसमूह के साथ साथ सरजू दास जी महाराज, शंकरानन्द जी महाराज,पुजारी परिवार, पीयूष सिंघवी, वीरेन्द्र किराडू,रमेश अग्रवाल, राजेंद्र डिडवानिया, श्री भगवान अग्रवाल, लोकेश चतुर्वेदी, राजीव शर्मा भी उपस्थित रहे ।
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

ब्रिज संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान पर, इन ट्रेनों का मूवमेंट को सस्पेंडेड पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित

घेघड़ा झील का निरीक्षण, पर्यटन विकास की संभावनाओं का लिया जायजा जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए