राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी-2025 लागू व्यापार एवं निर्यात को मिलेगा बढ़ावा


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

 राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी-2025 लागू
व्यापार एवं निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

बीकानेर, 24 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में व्यापार एवं निर्यात को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी-2025 लागू की गई है। पॉलिसी के तहत नए सूक्ष्म व्यापारिक उद्यमों को ब्याज अनुदान सहित विभिन्न वित्तीय प्रोत्साहन उपलब्ध कराए जाएंगे।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, बीकानेर की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि पॉलिसी के अंतर्गत नए सूक्ष्म उद्यमों को 2 करोड़ रुपये तक के ऋण पर ब्याज अनुदान का प्रावधान किया गया है। इसके तहत 1 करोड़ रुपये तक के ऋण पर 6 प्रतिशत तथा 1 से 2 करोड़ रुपये तक के ऋण पर 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान मिलेगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला एवं दिव्यांग वर्ग के उद्यमियों को 1 से 2 करोड़ रुपये तक के ऋण पर अतिरिक्त 1 प्रतिशत ब्याज अनुदान भी देय होगा।

उन्होंने बताया कि उद्यमियों को बीमा प्रीमियम की 50 प्रतिशत राशि (अधिकतम एक लाख रुपये प्रतिवर्ष) का पुनर्भरण, सीजीटीएमएसई शुल्क का 50 प्रतिशत (अधिकतम 5 वर्ष तक) तथा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से लेन-देन करने पर प्लेटफॉर्म शुल्क का 75 प्रतिशत (अधिकतम 50 हजार रुपये प्रतिवर्ष) पुनर्भरण सहायता के रूप में प्रदान किया जाएगा।

महाप्रबंधक ने बताया कि योजना के तहत आवेदन एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी पोर्टल पर किए जा सकते हैं। योजना संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक उद्यमी कार्यालय समय में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, रानी बाजार, बीकानेर से संपर्क कर सकते हैं।
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

ब्रिज संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान पर, इन ट्रेनों का मूवमेंट को सस्पेंडेड पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित

घेघड़ा झील का निरीक्षण, पर्यटन विकास की संभावनाओं का लिया जायजा जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए