रेलवे : लालगढ-डिब्रुगढ का मार्ग बदला, दादर-हनुमानगढ एक्सप्रेस सहित ये ट्रेनें रद्द पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi


रेलवे : लालगढ-डिब्रुगढ का मार्ग बदला, दादर-हनुमानगढ एक्सप्रेस सहित ये ट्रेनें रद्द 
पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण अमलसाड, बिलीमोरा स्टेशनों पर ट्रेन मूवमेंट को सस्पेंडेड किया जा रहा है। जिसके कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवाएं प्रभावित रहेगी:-

*रद्द रेलसेवाएं*

1. गाडी संख्या 22965, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.07.2026 को रद्द रहेगी। 
2. गाडी संख्या 22966, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 25.07.2026 को रद्द रहेगी। 
3. गाडी संख्या 14708, दादर-हनुमानगढ एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.07.2026 को रद्द रहेगी। 
4. गाडी संख्या 09002, भिवानी-मुम्बई सेट्रल एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 25.07.2026 को रद्द रहेगी। 
5. गाडी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 28.07.2026 को रद्द रहेगी। 
6. गाडी संख्या 20495, जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 27.07.2026 को रद्द रहेगी। 

*जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित*

पूर्वाेत्तर रेलवे पर शिमलगुडी-सेलेंगहाट रेलखण्ड पर शिमलगुडी-नामति आलि स्टेशनों के मध्य शिमलगुडी यार्ड में जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त के कारण निम्न रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगीः-


1. गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 28.07.26 से 30.07.26 तक डिब्रुगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग डिब्रुगढ-नॉर्थ लखीमपुर-रंगापाडा नार्थ-रंगिया-नलबाडी होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ रेलसेवा जो दिनांक 25.07.2026 से 27.07.26 तक लालगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रंगिया-रंगापाडा नार्थ-नॉर्थ लखीमपुर-डिब्रुगढ होकर संचालित होगी

*आंशिक रद्द रेलसेवाएं*

1. गाडी संख्या 12216, बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 24.07.2026 को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा बान्द्रा टर्मिनस-अहमदाबाद के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
2. गाडी संख्या 09006, भिवानी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 23.07.2026 को भिवानी से प्रस्थान करेगी वह रतलाम तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रतलाम-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
3. गाडी संख्या 09002, भिवानी-मुम्बई सेट्रल रेलसेवा जो दिनांक 22.07.2026 को भिवानी से प्रस्थान करेगी वह दाहोद तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दाहोद-मुम्बई सेट्रल के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
4. गाडी संख्या 12998, बाडमेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 23.07.2026 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह सूरत तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सूरत-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
5. गाडी संख्या 21901, बान्द्रा टर्मिनस-बाडमेर रेलसेवा दिनांक 24.07.2026 को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर सूरत से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बान्द्रा टर्मिनस-सूरत के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं*

1. गाडी संख्या 20991, अजमेर-दौंड रेलसेवा जो दिनांक 23.07.2026 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह सूरत-पालधी-मनमाड होकर संचालित होगी। 
2. गाडी संख्या 20992, दौंड-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 27.07.2026 को दौंड से प्रस्थान करेगी वह दौंड-मनमाड-जलगांव-पालधी-सूरत होकर संचालित होगी। 

*रीशड्यूल रेलसेवाएं*

1. गाडी संख्या 12955 मुम्बई सेट्रल-जयपुर रेलसेवा 24.07.2026 को मुम्बई सेट्रल से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित समय 19.05 बजे के स्थान पर 05 घंटे 25 मिनट की देरी से दिनांक 25.07.26 को 00.30 बजे प्रस्थान करेगी।

*पश्चिम रेलवे के अलियावाडा-हापा-जामनगर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य*
*रेलसेवाएं आंशिक रद्द/रेगुलेट रहेगी*

पश्चिम रेलवे के अलियावाडा-हापा-जामनगर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकरी अमित सुदर्शन के अनुसार:-

*आंशिक रद्द रेलसेवाएं*

1. गाडी संख्या 19575, ओखा-नाथद्वारा रेलसेवा दिनांक 29.07.26 व 05.08.26 को ओखा के स्थान पर राजकोट से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा ओखा-राजकोट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

2. गाडी संख्या 19576, नाथद्वारा-ओखा रेलसेवा जो दिनांक 06.08.26 को नाथद्वारा से प्रस्थान करेगी वह हापा तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हापा-ओखा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

*रेगुलेट रेलसेवाएं*

1. गाडी संख्या 19269, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा दिनांक 24.07.2026 को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
2. गाडी संख्या 19576, नाथद्वारा-ओखा दिनांक 31.07.2026 को नाथद्वारा से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 04 घंटे 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।
3. गाडी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय दिनांक 01.08.2026 को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 01 घंटे रेगुलेट रहेगी।

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

घेघड़ा झील का निरीक्षण, पर्यटन विकास की संभावनाओं का लिया जायजा जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

ब्रिज संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान पर, इन ट्रेनों का मूवमेंट को सस्पेंडेड पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित