Posts

Image
*मौसम : 24 घंटे में ठंडा कर दिया रेगिस्तान* बीकानेर 4 नवम्बर 2018 । मरुधरा वासी अभी 24 घंट पहले तक गुलाबी सर्दी की बाट जोह रह थे कि  मौसम ने रंग बदलते हुए लोगों को कंबल रजाइयां निकालने पर विवश कर दिया । रविवार की सुबह कई इलाकों में हलके कोहरे का साम्राज्य रहा।  शुक्रवार रात तक जहां दिन व रात में पारे में उतार चढ़ाव रहने पर दिन में  गर्माहट और  रात को हलकी ठंडक थी वहीं शनिवार की सुबह से पारा लुढ़कने लगा और शनि-रवि की रात लोग कंबल की शरण लेने लगे। जबकि रविवार की सुबह 5 बजे के बाद मौसम में और अधिक ठंडक भर गयी। मौसम में आए इस बदलाव से रेल बस में यात्रा कर रहे लोगों के अलावा अलसुबह आवश्यक कार्यों से घरों-कारखानों-कार्यालयों से बाहर आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार रेगिस्तानी इलाके में मौसम के यकायक पलटने का कारण हिमालय तराई क्षेत्र वाले इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ रहा।  अनुमान है कि  अगले चौबीस घंटे में जम्मू कश्मीर में बारिश हो सकती है। राजस्थान प्रदेश में  उत्तर पूर्व से आ रही सर्द हवा के कारण जहां रात में मौसम क...

सन् 2019 में 50 में से 15 राजकीय अवकाश शनि-रवि को

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 बीकानेर । राजस्थान सरकार ने 2019 के लिए राजकीय अवकाश का अवकाश सहित घोषित कर दी है इनकी कुल संख्या 50 अवकाश है और इनमें से कुल 10 अवकाश रविवार के दिन और पांच शनिवार के दिन होंगे शेष त्योहारों के अवकाश के दिन सोमवार से लेकर शुक्रवार के बीच की है कर्मचारी अवकाश कैलेंडर को देख कर अपने पैतृक गांव शहर जाने के लिए छुट्टियों का कार्यक्रम बना सकते हैं । -✍️ मोहन थानवी

दीवाली पर पुलिस आवागमन में लोगों को परेशान नहीं होने देगी, व्यापार उद्योग मंडल ने सीओ सिटी दीपक का स्वागत किया

Image
खबरों में बीकानेर 🎤  दीवाली पर पुलिस आवागमन में लोगों को परेशान नहीं होने देगी, बाजारों में किए पुख्ता इंतजाम  व्यापार उद्योग मंडल ने सीओ सिटी दीपक का स्वागत किया  बीकानेर 2 नवंबर । दीवाली पर पुलिस आवागमन में लोगों को परेशान नहीं होने देगी । यह जानकारी सीओ सिटी दीपक शर्मा ने व्यापारियों को देते हुए बताया कि बाजारों में  पुख्ता इंतजाम   किए गये हैं। शर्मा ने अपने कार्यालय में मिलने पहुंचे  व्यापारी उद्यमियों को कानून व्यवस्था व यातायात के किए जा चुकेे इंतजाम के बारे में बताया।  बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के  शिष्ट मंडल ने गुरुवार को उपाध्यक्ष हेतराम गौड़ व कोषाध्यक्ष रवि पुरोहित के नेतृत्व मे सी.ओ.सीटी दीपक शर्मा से मिलकर उनके पदभार  ग्रहण करने पर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।  प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि मंडल हमेशा बीकानर के विकास एव कानून व्यवस्था मे सहयोग करता आ रहा है ।  कानून व्यवस्था बनाने के लिए आगे भी मंडल  पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है और हमेशा रहेगा। इस अवसर पर सी.ओ. सिटी शर्मा ने कहा कि पुलिस ...

बीकानेर के उत्पाद मिलेंगे अॉनलाइन, स्मार्ट बीकाणा डॉट कॉम की लॉंचिंग 1 नवंबर को होगी

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 स्मार्ट बीकाणा डॉट कॉमकी लॉंचिंग 1 नवंबर को होगी बीकानेर । स्मार्ट बीकाणा डॉट कॉम की लॉंचिंग 1 नवंबर 2018 को शाम को सूरदासाणी बगेची नत्थूसर गेट पर नगर के गणमान्य लोगों द्वारा की जाएगी। वेबसाइट के सीएमओ सुरेंद्र चुरा ने होटल वृंदावन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि  वेबसाइट पर स्थानीय उत्पादकों को भी अपना माल अॉनलाइन विक्रय के लिए जोड़ा जा रहा है। इससे लोकल अॉनलाइन मार्केट के विकास की संभावनाओं को पंख लगेंगे। कस्टमर के विश्वास के लिए वेबसाइट मशहूर चीजों को  विश्वसनीयता के साथ पेश कर रही है और  गुणवत्ता सहित कीमत से भी समझौता नहीं किया जाएगा । उनकी वेबसाइट पर  सर्विस के साथ-साथ कस्टमर के लिए  यह सुविधा उपलब्ध रहेगी कि बेरोजगार अपना बायोडाटा अपलोड कर सकेंगे जिन्हें वर्गीकृत कर वेबसाइट पर दर्शाया जाएगा विभिन्न कंपनियां, प्रतिष्ठान, ऑफिस, फैक्ट्रियों आदि के मालिक या संचालक अपनी आवश्यकतानुसार रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए आमंत्रित कर सकेंगे।  स्मार्ट बीकाणा डॉट कॉम बैनर का लोकार्पण प्रेसवार्ता के दौरान सीएओ सुरेन्द्र चूरा, संजय चूरा सहित ...

"ऐल्केमी ग्रैंड साइंस फेयर" में शामिल 150 से अधिक मॉडल, उद्घाटन 31 अक्टूबर को होगा"

Image
खबरों में बीकानेर 🎤  "ऐल्केमी ग्रैंड साइंस फेयर" में शामिल 150 से अधिक मॉडल, उद्घाटन 31 अक्टूबर को होगा" बीकानेर ।   ऐल्केमी इंस्टिट्यूट के द्वारा 31 अक्टूबर 2018 से 4 नवंबर 2018 तक पांच दिवसीय विज्ञान मेला में  किया जाएगा | पहले तीन विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। विज्ञान मेला का उद्घाटन सुबह  11:00 बजे मुख्य अतिथि एच पी व्यास करेंगे।  मेलेे में प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियां होंगी। यह जानकारी प्रेसवार्ता में एल्केमी के डायरेक्टर लोकेश कच्छावा की ओर से इंजी मुकेश राय व इंजी मूलाराम  चौधरी ने दी।  एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि सादुल गंज में इंस्टीट्यूट में ही आयोजित होने वाले इस मेले लिए अब तक करीब 80 स्कूलों के कक्षा 9वीं  से 12वीं तक के छात्रों के पंजीयन किए जा चुके हैं।  संभाग के स्कूली बच्चे विज्ञान में अपनी रुचि को प्रतिभा में परिवर्तित कर विज्ञान के सिद्धांतो पर आधारित अलग-अलग करीब 150 मॉडल बनाए हैं। इनका प्रदर्शन  मेले में बीकानेर संभाग के लगभग 80 स्कूलों के 2500 से...

" ऐल्केमी ग्रैंड साइंस फेयर" 31 अक्टूबर से, 80 स्कूलों के छात्र भाग लेंगे

 " ऐल्केमी ग्रैंड साइंस फेयर" 31 अक्टूबर से, 80 स्कूलों के छात्र भाग लेंगे बीकानेर । ऐल्केमी इंस्टिट्यूट के द्वारा 31 अक्टूबर 2018 से 4 नवंबर 2018 तक पांच दिवसीय विज्ञान मेला  आयोजित किया जाएगा |  मेले में बीकानेर संभाग के लगभग 80 स्कूलों के छात्रों द्वारा निर्मित विज्ञान के सिद्धांतो पर आधारित अलग-अलग मॉडलों को प्रदर्शित किया जायेगा।  साथ ही इन सभी की कार्यप्रणाली छात्रों तथा विशेषज्ञों द्वारा सभी को समझायी जाएगी।  यह जानकारी लोकेश कच्छावा, डायरेक्टर एल्केमी ने दी। -✍️ मोहन थानवी

खबरों में बीकानेर 🎤 : कासिम की "आज कह दूं..."पुस्तक में जीवन की सच्चाई से वाकिफ करवाते हैं 400 शेर

Image
कासिम की  "आज कह दूं..."पुस्तक में जीवन की सच्चाई से वाकिफ करवाते हैं 400 शेर बीकानेर। युवा शायर क़ासिम बीकानेरी की 400 शे'र वाली तवील ग़ज़ल की पुस्तक  'आज कह दूं कोई ग़ज़ल ऐसी' का  लोकार्पण अतिथियों ने किया । वक्ताओं का कहना था कि 400 शे'र वाली तवील ग़ज़ल की पुस्तक  'आज कह दूं कोई ग़ज़ल ऐसी' के माध्यम से बीकानेर ही नहीं प्रदेश के उर्दू अदब में और विशेष तौर से शायरी के मामले में एक नया अध्याय जोड़ा है जिसके जरिए से नगर की साहित्यिक परंपरा को और समृद्ध होने का अवसर प्राप्त हुआ है ।          महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम, नागरी भंडार में बज़्मे-फ़िक्रो-फ़न एवं प्रज्ञालय संस्थान के साझा आयोजन  की अध्यक्षता टोंक के वरिष्ठ शायर सय्यद साबिर हसन रईस ने की। उन्होंने कहा कि  ये ग़ज़ल की किताब इतिहास में दर्ज की जाएगी | समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार, डॉ.बी.डी.कल्ला ने कहा कि  लोकार्पित पुस्तक में क़ासिम बीकानेरी सच्चाई की वकालत करते हुए नज़र आते हैं |  मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार आलोचक भवानी शंकर ...