दीवाली पर पुलिस आवागमन में लोगों को परेशान नहीं होने देगी, व्यापार उद्योग मंडल ने सीओ सिटी दीपक का स्वागत किया

खबरों में बीकानेर 🎤 
दीवाली पर पुलिस आवागमन में लोगों को परेशान नहीं होने देगी, बाजारों में किए पुख्ता इंतजाम 

व्यापार उद्योग मंडल ने सीओ सिटी दीपक का स्वागत किया 

बीकानेर 2 नवंबर ।दीवाली पर पुलिस आवागमन में लोगों को परेशान नहीं होने देगी । यह जानकारी सीओ सिटी दीपक शर्मा ने व्यापारियों को देते हुए बताया कि बाजारों में  पुख्ता इंतजाम  किए गये हैं। शर्मा ने अपने कार्यालय में मिलने पहुंचे  व्यापारी उद्यमियों को कानून व्यवस्था व यातायात के किए जा चुकेे इंतजाम के बारे में बताया।  बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के  शिष्ट मंडल ने गुरुवार को उपाध्यक्ष हेतराम गौड़ व कोषाध्यक्ष रवि पुरोहित के नेतृत्व मे सी.ओ.सीटी दीपक शर्मा से मिलकर उनके पदभार 
ग्रहण करने पर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।  प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि मंडल हमेशा बीकानर के विकास एव कानून व्यवस्था मे सहयोग करता आ रहा है ।  कानून व्यवस्था बनाने के लिए आगे भी मंडल  पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है और हमेशा रहेगा। इस अवसर पर सी.ओ. सिटी शर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन 24 घंटे आम नारिकों की सुरक्षार्थ सभी के सहयोग से सदैव जनहित में तथा अमन शांति, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यरत रहता है।  उन्होंने दीपावली के त्यौहार को देखते हुए बाजार मे ट्रेफिक सुविधा के लिए किए जा रहे पुख्ता इंतजामों की जानकारी भी शिष्टमंडल को दी । शिष्टमंडल मे 
घनश्याम लखाणी सुरेन्द्र पटवा रविन्द्र जोशी मखनलाल अग्रवाल शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

वीडियो : व्यास कॉलोनी में श्वानों का दबदबा !!