*मौसम : 24 घंटे में ठंडा कर दिया रेगिस्तान*

बीकानेर 4 नवम्बर 2018 । मरुधरा वासी अभी 24 घंट पहले तक गुलाबी सर्दी की बाट जोह रह थे कि  मौसम ने रंग बदलते हुए लोगों को कंबल रजाइयां निकालने पर विवश कर दिया । रविवार की सुबह कई इलाकों में हलके कोहरे का साम्राज्य रहा।  शुक्रवार रात तक जहां दिन व रात में पारे में उतार चढ़ाव रहने पर दिन में  गर्माहट और  रात को हलकी ठंडक थी वहीं शनिवार की सुबह से पारा लुढ़कने लगा और शनि-रवि की रात लोग कंबल की शरण लेने लगे। जबकि रविवार की सुबह 5 बजे के बाद मौसम में और अधिक ठंडक भर गयी। मौसम में आए इस बदलाव से रेल बस में यात्रा कर रहे लोगों के अलावा अलसुबह आवश्यक कार्यों से घरों-कारखानों-कार्यालयों से बाहर आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार रेगिस्तानी इलाके में मौसम के यकायक पलटने का कारण हिमालय तराई क्षेत्र वाले इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ रहा।  अनुमान है कि  अगले चौबीस घंटे में जम्मू कश्मीर में बारिश हो सकती है। राजस्थान प्रदेश में  उत्तर पूर्व से आ रही सर्द हवा के कारण जहां रात में मौसम का मिजाज ठंडा रहा वहीं सूर्योदय होते होते हवा और अधिक सर्द होती गयी। । अगले चौबीस घंटे में रात के तापमान में दो— तीन डिग्री तक बढ़ोतरी होने व उसके बाद फिर से पारे में गिरावट होने के संकेत मौसम वैज्ञानिकों ने दिए हैं।
 - ✍️ मोहन थानवी

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

वीडियो : व्यास कॉलोनी में श्वानों का दबदबा !!