नापासर में वीरेंद्र बेनीवाल का चुनावी रणनीति पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद


औरों से हटकर सबसे मिलकर




bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

नापासर में वीरेंद्र बेनीवाल का चुनावी रणनीति पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद
कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मैदान में उतरने का आह्वान
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com


नापासर में वीरेंद्र बेनीवाल का चुनावी रणनीति पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद


कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मैदान में उतरने का आह्वान


नापासर,26 अगस्त।  आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायती राज चुनावों से पहले नापासर में कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। बुधवार को आसोपा धर्मशाला में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल के नेतृत्व में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ता जुटे। कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस की जमीनी सक्रियता और संगठनात्मक मजबूती के संकेत के रूप में देखा गया। बैठक में चुनावी तैयारियों, स्थानीय राजनीतिक समीकरणों और संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से मंथन हुआ।

पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी और लंबे समय से संगठन के लिए मेहनत करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं की भावनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। 

बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसका जमीनी कार्यकर्ता है। आगामी चुनावों में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने, स्थानीय समस्याओं एवं विकास के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

पूर्व प्रधान लालचंद आसोपा ने कहा कि नापासर में कांग्रेस का संगठन मजबूत है और कार्यकर्ता आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता के समर्थन से कांग्रेस आगामी चुनावों में मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच सक्रिय रहेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुनराम कुकणा, भंवरलाल पड़िहार, पूर्व सरपंच गोविंद मूंड सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संभावित उम्मीदवारों, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम को आगामी चुनावों से पहले नापासर क्षेत्र में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर 20.08.2026 गुरूवार संत कंवरराम मंदिर में मची झूलण की घूम, सिंधी छैज (डांडिया) पर थिरकी मातृ शक्ति चालिहा महोत्सव 2026

सावन-बीकानेर : डूंगर महाविद्यालय में सावन की हरियाली, पारम्परिक परिधान, मेहंदी, लोकगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों से दुगुनी हुई प्रकृति की मुस्कुराहट महिला प्रोफेसरों ने मनाया सावन महोत्सव

चालिहा महोत्सव 2026 में विश्व वरिष्ठ जन दिवस पर समाज की वरिष्ठ महिलाओं का किया सम्मान