सावन-बीकानेर : डूंगर महाविद्यालय में सावन की हरियाली, पारम्परिक परिधान, मेहंदी, लोकगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों से दुगुनी हुई प्रकृति की मुस्कुराहट महिला प्रोफेसरों ने मनाया सावन महोत्सव
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
सावन-बीकानेर : डूंगर महाविद्यालय में सावन की हरियाली, पारम्परिक परिधान, मेहंदी, लोकगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों से दुगुनी हुई प्रकृति की मुस्कुराहट
महिला प्रोफेसरों ने मनाया सावन महोत्सव
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
महिला प्रोफेसरों ने मनाया सावन महोत्सव
बीकानेर 26 अगस्त। सम्भाग के सबसे बडे राजकीय डूंगर महाविद्यालय में महिला प्रोफेसरों ने मंगलवार को सावन महोत्सव मनाया। महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डाॅ. सोनू शिवा ने बताया कि कार्यक्रम में महाविद्यालय की महिला प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक पूर्वक भाग लिया तथा सावन की पारंपरिक संस्कृति और लोक परंपराओं को जीवंत किया। डाॅ. सोनू ने बताया कि महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ के द्वारा वर्ष पर्यन्त कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित नवीनतम जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है
वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. अनिला पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान परिसर में सावन की हरियाली, पारम्परिक परिधान, मेहंदी, लोकगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों ने वातावरण को उल्लासमय बना दिया। महिला प्राध्यापकों ने सावन के गीतों ओर पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति एव ंभारतीय परम्पराओं की सुदर झलक प्रस्तुत की।
इस अवसर पर प्रतिभागियों ने आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए सावन पर्व की महत्ता पर विचार व्यक्त किये।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राजेन्द्र पुरोहित ने सावन महोत्सव के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को समृद्ध बनाने के साथ-साथ हमारी लोक परम्पराओं एवं सांस्कृतिक विरासत ये नई पीढ़ी को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रो. पुरोहित ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएॅं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की विविधता और उत्सवधर्मिता हमारी सामाजिक एकता की महत्वपूर्ण आघारशिला है।
कार्यक्रम में डाॅ. अनिला पुरोहित, डाॅ. ममता शर्मा, डाॅ. अर्चना पुरोहित, डाॅ. सुनीता मण्डा, डाॅ. अनीता गोयल, डाॅ. सुनीता गोयल, डॉ.ऊषा लामरोड़, श्रीमती निधि शर्मा, डाॅ. सुषमा, डाॅ. छाया शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला संकाय सदस्यों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एक दूसरे को सावन पर्व की शुभकामनाएॅं दी।
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,





Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...