बीकानेर 20.08.2026 गुरूवार संत कंवरराम मंदिर में मची झूलण की घूम, सिंधी छैज (डांडिया) पर थिरकी मातृ शक्ति चालिहा महोत्सव 2026
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर 20.08.2026 गुरूवार
संत कंवरराम मंदिर में मची झूलण की घूम,
सिंधी छैज (डांडिया) पर थिरकी मातृ शक्ति
चालिहा महोत्सव 2026
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
बीकानेर 20.08.2026 गुरूवार
संत कंवरराम मंदिर में मची झूलण की घूम,
सिंधी छैज (डांडिया) पर थिरकी मातृ शक्ति
चालिहा महोत्सव 2026
संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, मातृ शक्ति सत्संग मंडली, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान मे चालिहा महोत्सव 2026 के छत्तीसवें दिवस दिनांक 20.08.2026 गुरूवार को संत कंवरराम सिंधी समाज ट्रस्ट धोबी तलाई का कार्यक्रम ईस्टदेव झूलेलाल जी के भजनों पर केन्द्रित था। ट्रस्ट के लक्ष्मण किशनानी अध्यक्ष एवं पूनम टिकयानी, निर्मला पंजाबी, प्रीतम हरवानी व रमेश भगत विशिष्ट अतिथि रहें। झूलण की झंकार सरीखे भजनों पर नृत्य कर अपनी मनोकामना पूर्ति के लिये ईष्टदेव झूलेलाल को रिझाने के लिये कविता सदारंगानी, गुंजन खतूरिया, सिमरन हरवानी, निशा नवानी, काजल किशनानी, रजनी गुवालानी आदि के साथ नन्ही इशिता ने भी नृत्य किया। मातृ शक्ति द्वारा मधु सादवानी, सरला पंजाबी, भारती गुवालानी दिव्या नवानी व लाजवंती ढोलवानी द्वारा सिंधी लोक भजनों छैज (डांडिया) कर सबका मन मोह लिया।
रूकमणी नवानी, हरनाम खतूरिया, आरती गुवालानी, विद्या गुवालानी, नेहा घिरानी, देवी नवानी, हर्षिता टिकयानी आदि ने अपनी उपस्थिति दी। हरीश वलीरमाणी ने अपनी सेवाएं दी।
महानगर संरक्षक किशन सदारंगानी व प्रचार मंत्री पवन खत्री ने बताया कि चालिहा महोत्सव 2026 के अगले चरण में प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा।
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,



Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...