चालिहा महोत्सव 2026 में विश्व वरिष्ठ जन दिवस पर समाज की वरिष्ठ महिलाओं का किया सम्मान


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi


Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com


भारतीय सिंधु सभा महानगर बीकानेर

दिनांक 21.08.2026 शुक्रवार

चालिहा महोत्सव 2026 में विश्व वरिष्ठ जन दिवस पर समाज की वरिष्ठ महिलाओं का किया सम्मान

संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, मातृ शक्ति सत्संग मंडली, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चालिहा महोत्सव 2026 के सैंतीसवें दिन दिनांक 21.08.2026 शुक्रवार को आज विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट धोबी तलाई में समाज की वरिष्ठ महिलाओं सरला, आशा मिंगवानी, रजनी खतूरिया, आरती गुवालानी, दुर्गा धिरानी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज की वरिष्ठ महिलाओं का ईष्टदेव झूलेलाल का दुपट्टा (पख) पहना कर सम्मान लता सदारंगानी, लाजवंती ढोलवानी पूनम टिकयानी, सिमरन हरवानी ने किया। वरिष्ठ महिला सदस्यों द्वारा इस अवसर पर केक काटा गया प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। 
कार्यक्रम कें विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण किशनानी, हरनाम खतूरिया, निर्मला हरवानी, पूनम गुवालानी रहे। 
मधु सादवानी, कुलविन्द्र, दिव्या वलीरमाणी, देवी नवानी आदि के गाये झूलण के भजनों ने सबका मन मोह लिया। निशा हरवानी, अनिता खत्री, मुस्कान सदारंगानी, पूजा सदारंगानी, गुंजन खतूरिया, लता वासवानी, जया हेमनानी, जया गुवालानी, रीटा गुवालानी के साथ नन्ही ईशिता, दर्शना उपस्थित रहे।
भारतीय सिन्धु सभा महानगर के किशन सदारंगानी ने बताया कि वर्तमान में आधुनिकता की होड़ में विभिन्न प्रकार के दिवस मनाये जाते हैं, लेकिन समाज के जिस अपेक्षित वर्ग को इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है वह है हमारे समाज के वरिष्ठजन। जिनके पास अनुभव का वह खजाना है जो वर्तमान युवाओ को जीवन के समस्त झंझावतों से सामना करने में मदद कर सकती है। उन्होने बताया कि चालिया महोत्सव के आगामी चरण में प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा। 




#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर 20.08.2026 गुरूवार संत कंवरराम मंदिर में मची झूलण की घूम, सिंधी छैज (डांडिया) पर थिरकी मातृ शक्ति चालिहा महोत्सव 2026

पुत्रदा एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में होगा श्याम बाबा और भोलेनाथ का अद्भुत श्रृंगार