विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा का बीकानेर आगमन बड़ी संख्या में पदाधिकारियों की मौजूदगी को सराहा गया
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा का बीकानेर आगमन
बड़ी संख्या में पदाधिकारियों की मौजूदगी को सराहा गया
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा का बीकानेर आगमन
बड़ी संख्या में पदाधिकारियों की मौजूदगी को सराहा गया
बीकानेर, 26 अगस्त 2026। विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा जी के बीकानेर आगमन पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश एवं जिला संगठन के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा बीकानेर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने दुपट्टा पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा भगवान परशुराम के जयघोष के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। ओझा के आगमन को लेकर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
फाउंडेशन की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार, सामाजिक सरोकारों तथा समाजहित में संचालित गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
अपने उद्बोधन में सुशील ओझा जी ने कहा कि किसी भी संगठन का परिणाम ही उसकी वास्तविक पहचान और सफलता का सर्वोच्च मापदंड होता है। उन्होंने कहा कि विप्र फाउंडेशन के माध्यम से वर्तमान में शिक्षा एवं संस्कार के क्षेत्र में दस से अधिक प्रकल्प देशभर में संचालित किए जा रहे हैं। किसी भी समाज को सर्वोच्च स्तर तक पहुंचाने तथा उसके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा एवं संस्कार सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। इसी उद्देश्य को केंद्र में रखकर देशभर में विभिन्न प्रकल्पों का संचालन किया जा रहा है।
बाद में उन्होंने गांधी नगर में विप्र फाउंडेशन को आवंटित भूमि का अवलोकन किया। प्रस्तावित परशुराम ज्ञान पीठ भवन निर्माण समिति का गठन भी किया गया। राजेश चूरा को सर्वसम्मति से भवन निर्माण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। समिति में कुल 11 सदस्यों को शामिल किया गया है
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित ने किया।
बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों की मौजूदगी को सराहा गया।
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,



Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...