सिंधी समाज : इष्टदेव झूलेलाल जी का किया पंचामृत से अभिषेक


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

सिंधी समाज : इष्टदेव झूलेलाल जी का किया पंचामृत से अभिषेक
चालिहा महोत्सव 2026 का हुआ रंगारंग समापन
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com




सिंधी समाज : इष्टदेव झूलेलाल जी का किया पंचामृत से अभिषेक

संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, मातृ शक्ति सत्संग मंडली, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में विगत चालीस दिन से चल रहे चालिहा महोत्सव 2026 का आज सोमवार 24 अगस्तर 2026 संत कंवरराम सिंधी समाज ट्रस्ट धोबी तलाई में रंगारग समापन हुआ। 
महोत्सव के अंतिम दिवस आज प्रातः इष्टदेव झूलेलाल का पंचामृत से अभिषेक मातृ शक्ति की पल्ल्वी टिकयानी, आरती गुवालानी निशा नवानी कविता सदारंगानी व विद्या गुवालानी के द्वारा किया गया। मनुमल सदारंगानी, रमेश भगत, पिंकी वलीरमाणी, राम सदारंगानी के गाये भजनों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्ही दर्शना ने शिव का वेश धर ताण्डव नृत्य कर सबको भाव विभोर कर दिया। तपस्या व चाहत के नृत्य ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। 
चालीस दिन तक निरन्तर अपने भजन व गीतों से मंत्र मुग्ध करने वाली मातृ शक्ति सत्संग मंडली की कमला सदारंगानी, हर्षिता टिकयानी देवी नवानी, लालवंजी ढोलवानी, दिव्या नवानी, भारती गुवालानी, सरला पंजाबी, मधु सादवानी, दादी रूकमणी व कविन्द्र को पुरस्कार वितरण लक्ष्मण किशनानी, शालू खत्री, वर्षा लखानी, पूनम टिकयानी, निर्मला हरवानी, रजनी गुवालानी, कविता सदारंगानी व लता आसवानी द्वारा किया गया। भारतीय सिंधु सभा के संभाग प्रभारी मान सिंह मामनानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हासानंद मंघवानी व भारतीय सिंधु सभा के जिला अध्यक्ष हेमंत गोरवानी भी उपस्थित रहे।
सेवादार अजय टिकयानी हरीश वलीरमाणी श्याम वाधवानी घनश्याम सदारंगानी गणेश सदारंगानी तेजप्रकाश वलीरमाणी व कैलाश गुवालानी ने अपनी सेवाएं दी। गोधुलि वेला में निज मंदिर के जलकुण्ड में ज्योति व मोदक का विसृजन मातृ शक्ति के द्वारा किया गया।
भारतीय सिंधु सभा के किशन सदारंगानी ने बताया कि चालीस दिन तक चलने वाले सिंधी समाज के प्रमुख पर्व चालीहा का आज समापन किया गया। सिंधी समाज के सदस्यों द्वारा अपने ईष्टदेव को रिझाने व मनोकामना पूर्ति हेतु चालीस दिवस तक कठोर व्रत कर आज समापन किया गया। 



#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर 20.08.2026 गुरूवार संत कंवरराम मंदिर में मची झूलण की घूम, सिंधी छैज (डांडिया) पर थिरकी मातृ शक्ति चालिहा महोत्सव 2026

सावन-बीकानेर : डूंगर महाविद्यालय में सावन की हरियाली, पारम्परिक परिधान, मेहंदी, लोकगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों से दुगुनी हुई प्रकृति की मुस्कुराहट महिला प्रोफेसरों ने मनाया सावन महोत्सव

चालिहा महोत्सव 2026 में विश्व वरिष्ठ जन दिवस पर समाज की वरिष्ठ महिलाओं का किया सम्मान