चुनाव-मैदान से : नगर निगम चुनाव में भाजपा की विजय का संकल्प अर्जुनराम मेघवाल ने कहा - प्रत्येक वार्ड तक संगठन की पहुंच और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के साथ भाजपा पूरी मजबूती से मैदान में उतरेगी
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
चुनाव-मैदान से : नगर निगम चुनाव में भाजपा की विजय का संकल्प
अर्जुनराम मेघवाल ने कहा - प्रत्येक वार्ड तक संगठन की पहुंच और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के साथ भाजपा पूरी मजबूती से मैदान में उतरेगी
कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शित किया अपना उत्साह
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
चुनाव-मैदान से : नगर निगम चुनाव में भाजपा की विजय का संकल्प
अर्जुनराम मेघवाल ने कहा - प्रत्येक वार्ड तक संगठन की पहुंच और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के साथ भाजपा पूरी मजबूती से मैदान में उतरेगी
कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शित किया अपना उत्साह
बीकानेर, 26 अगस्त 2026।
नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए बुधवार को ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ का आयोजन भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में आयोजित किया ।
मुख्य वक्ता अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। नगर निगम चुनाव में प्रत्येक वार्ड तक संगठन की पहुंच और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के साथ भाजपा पूरी मजबूती से मैदान में उतरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर भाजपा की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और प्रत्येक वार्ड को जीत का केंद्र बनाने का आह्वान किया।
चुनाव पर्यवेक्षक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा कि 80 वार्डों से आए आवेदनों ने कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की मजबूती को साबित किया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा के साथ वार्ड स्तर पर सक्रिय होकर चुनावी अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल टीटी ने कहा कि नगर निगम चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के साथ भाजपा नगर निगम चुनाव में मजबूत प्रदर्शन करेगी। उन्होंने वार्ड स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि भाजपा का संगठन प्रत्येक वार्ड में पूरी मजबूती के साथ सक्रिय है। कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की ताकत के साथ पार्टी विजय के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है।
नगर निगम के सभी 80 वार्डों से संभावित प्रत्याशियों द्वारा आवेदन किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ दल-बल से पहुंचे।
मंच संचालन जिला महामंत्री एड. कौशल शर्मा ने किया
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि सम्मेलन में पूर्व गृह मंत्री महाराष्ट्र कृपा शंकर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल गहलोत, सत्यप्रकाश आचार्य, संगठन प्रभारी देवेंद्र पारिक सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,



Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...