आयुष्मान आरोग्य मंदिर से घर-घर तक पहुंच रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं : विधायक जेठानंद व्यास
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner आयुष्मान आरोग्य मंदिर से घर-घर तक पहुंच रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं : विधायक जेठानंद व्यास बीकानेर, 26 जुलाई। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने रविवार को गणेश विहार स्थित नव विकसित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से आमजन को अपने घर के निकट ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। विधायक व्यास ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के परिणामस्वरूप स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार हुआ है। बीते ढाई वर्षों में बीकानेर के जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यहां आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता के साथ अनेक नई प्रकार की शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) शुरू हुई हैं,...