आयुष्मान आरोग्य मंदिर से घर-घर तक पहुंच रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं : विधायक जेठानंद व्यास


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

आयुष्मान आरोग्य मंदिर से घर-घर तक पहुंच रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं : विधायक जेठानंद व्यास

बीकानेर, 26 जुलाई। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने रविवार को गणेश विहार स्थित नव विकसित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया।

 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से आमजन को अपने घर के निकट ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

विधायक व्यास ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के परिणामस्वरूप स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार हुआ है। बीते ढाई वर्षों में बीकानेर के जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यहां आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता के साथ अनेक नई प्रकार की शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) शुरू हुई हैं, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार स्थानीय स्तर पर ही मिल रहा है। इसके अलावा शहर के अन्य सरकारी चिकित्सा संस्थानों में भी आधारभूत सुविधाओं और चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का अवलोकन किया तथा यहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों से आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संवेदनशीलता और गुणवत्ता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। विधायक व्यास ने क्षेत्र में चल रहे अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी जनहित के अनेक कार्य किए जाएंगे।

इस दौरान किशन चौधरी, दिनेश चौहान, रामकुमार व्यास, कमल सांखला, ब्रजरतन हर्ष, तुलसीदास पारीक, नरेन्द्र नाथ पारीक, दिलीप बोथरा, इन्द्र कुमार ओझा, नितेश रंगा, मदन हर्ष, किशन ओझा, रमेश जोशी, मूल सुथार, सुरेन्द्र हर्ष, नंदू हर्ष, मंजू सुथार, नुकरा महाराज, सुरेन्द्र ओझा, निरमा खींची, आशाराम गुप्ता, राधा रानी ओझा आदि मौजूद रहे।
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

घेघड़ा झील का निरीक्षण, पर्यटन विकास की संभावनाओं का लिया जायजा जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

ब्रिज संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान पर, इन ट्रेनों का मूवमेंट को सस्पेंडेड पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित