Posts

आयुष्मान आरोग्य मंदिर से घर-घर तक पहुंच रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं : विधायक जेठानंद व्यास

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner आयुष्मान आरोग्य मंदिर से घर-घर तक पहुंच रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं : विधायक जेठानंद व्यास बीकानेर, 26 जुलाई। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने रविवार को गणेश विहार स्थित नव विकसित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया।  इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से आमजन को अपने घर के निकट ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। विधायक व्यास ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के परिणामस्वरूप स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार हुआ है। बीते ढाई वर्षों में बीकानेर के जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यहां आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता के साथ अनेक नई प्रकार की शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) शुरू हुई हैं,...

कारगिल विजय दिवस पर एमजीएसयू में हुआ पौधारोपण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner कारगिल विजय दिवस पर एमजीएसयू में हुआ पौधारोपण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि बीकानेर, 26 जुलाई। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे की प्रेरणा से रविवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की अमृत वाटिका में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर कुलसचिव यशपाल आहूजा, वित्त नियंत्रक देवेन्द्र सिंह राठौड़, पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रो. अनिल कुमार छंगाणी, सम्पदा अधिकारी कुलदीप जैन, योग विभाग के हितेन्द्र मारू, एनसीसी प्रभारी उमेश शर्मा, एनएसएस प्रभारी प्रभुदयाल चारण, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कैडेट्स एवं स्वयंसेवकों सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का...

श्रीमती प्रभा बिस्सा को पीएचडी की उपाधि प्रदान

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner श्रीमती प्रभा बिस्सा को पीएचडी की उपाधि प्रदान बीकानेर। टांटिया विश्वविद्यालय श्रीगंगानगर ने श्रीमती प्रभा बिस्सा को पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। बिस्सा ने डॉ प्रीति ग्रोवर के निर्देशन में बीकानेर जिले के उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के व्यक्तित्व गुणों एवं पारिवारिक संस्कारों का उनकी शैक्षिक निष्पिति पर प्रभाव का अध्ययन विषय पर अपना शोध कार्य किया है। बीकानेर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा की पत्नी की इस उपलब्धि पर परिजनों व शुभचिंतकों ने खुशी का इजहार किया।  Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर https://bahubhashi.blogspot.com यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) #viral, #trending,...

35 वर्षों से निरंतर मनाया जा रहा सावन महोत्सव: श्री रामसर में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक और भक्ति का विराट आयोजन

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner 35 वर्षों से निरंतर मनाया जा रहा सावन महोत्सव: श्री रामसर में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक और भक्ति का विराट आयोजन बीकानेर, 25 जुलाई। धर्मनगरी बीकानेर में पिछले 35 वर्षों से निरंतर आयोजित होने वाला भगवान शिव को समर्पित पावन सावन महोत्सव इस वर्ष भी श्रद्धा, आस्था और भक्ति के साथ आयोजित किया जाएगा। पूजनीय गुरुदेव गोपाल जी महाराज के सानिध्य में श्री रामसर स्थित श्री रामाकृष्ण सदन, राजकीय विद्यालय के सामने वाली गली में एक माह तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में हजारों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की आराधना करेंगे। आयोजकों ने बताया कि महादेव के प्रिय श्रावण मास में आयोजित होने वाला यह अनुष्ठान बीते 35 वर्षों से निरंतर जारी है और हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या तथा आस्था में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस बार भी पूरे श्रावण माह विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक, विशेष श्रृंगार, भजन संध्या और भंडार...

गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग, 27 जुलाई को संत समाज व गौसेवक होंगे एकजुट, कलक्टर को सौंपेंगे 11 लाख संकल्प पत्र

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग, 27 जुलाई को संत समाज व गौसेवक होंगे एकजुट, कलक्टर को सौंपेंगे 11 लाख संकल्प पत्र बीकानेर। देशभर में 27 जुलाई 2026 को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा। उक्त अभियान के तहत शनिवार को गंगाशहर के सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में संत समाज, गौभक्तों एवं तहसील स्तर पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता को राष्ट्रीय संत श्री सरजूदास जी महाराज ने सम्बोधित करते हुए कहा कि गौ सम्मान अभियान आह्वान का मुख्य उद्देश्य यही है कि गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिले, गोसेवा मंत्रालय का गठन हो तथा गौहत्या पर पूर्णत: प्रतिबंध लगे। गौहत्या बंद हो, गौमाता व नंदी को संवैधानिक मान्यता मिले, राष्ट्रमाता, राष्ट्र आराध्या अथवा राष्ट्र देव के रूप में अधिकारिक मान्यता मिले। गौवंश के संरक्षण, सम्पोषण एवं संवर्धन के लिए पशुपालन विभाग से पृथक पूर्णत: स्वतंत्र गौपालन मंत्रालय का गठन हो। गोचर भूमि संरक्षण, गोअभ्यार...

शिक्षित लूणकरणसर–विकसित लूणकरणसर के संकल्प के साथ रायसर के नए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने किया लोकार्पण 2 जिला कलेक्टर ने ली ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की मैराथन बैठक

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner शिक्षित लूणकरणसर–विकसित लूणकरणसर के संकल्प के साथ रायसर के नए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने किया लोकार्पण 2 जिला कलेक्टर ने ली ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की मैराथन बैठक *4.49 करोड़ की लागत से निर्मित आधुनिक विद्यालय राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, खाद्य मंत्री ने की विकास कार्यों की घोषणाएं*  *रायसर में ही 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का भी खाद्य मंत्री श्री गोदारा में किया शिलान्यास* बीकानेर,25 जुलाई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने शनिवार को रायसर में 4 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया। समग्र शिक्षा अभियान (समसा) के तहत निर्मित इस आधुनिक विद्यालय में 24 कक्षाएं, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब तथा दो पुस्तकालयों का निर्माण किया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, ...

भाजपा ने बनाई 'संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान' की रूपरेखा, गुरु रविदास का जीवन समाज के लिए प्रेरणा – प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner बीकानेर 25 जुलाई 2026 जिला स्तरीय कार्यशाला में भाजपा ने बनाई 'संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान' की रूपरेखा, गुरु रविदास का जीवन समाज के लिए प्रेरणा – प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक प्रदेशभर में संचालित किए जाने वाले 'संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान' को लेकर शनिवार को भाजपा संभाग कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अभियान की विस्तृत रूपरेखा, उद्देश्य, संगठनात्मक जिम्मेदारियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति तय की गई। मुख्य वक्ता एवं भाजपा प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, से...