Posts

देवशयनी एकादशी पर दिल्ली से आए फूलों से होगा श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार, चातुर्मास का होगा शुभारंभ

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner देवशयनी एकादशी पर दिल्ली से आए फूलों से होगा श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार, चातुर्मास का होगा शुभारंभ बीकानेर, 23 जुलाई। शनिवार 25 जुलाई 2026 को  देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर जयपुर रोड स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा तथा दिल्ली से मंगाए गए ताजे एवं सुगंधित फूलों से बाबा श्याम का भव्य विशेष श्रृंगार किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए पूरे दिन दर्शन की विशेष व्यवस्था रहेगी ताकि अधिक से अधिक भक्त बिना किसी असुविधा के बाबा के दर्शन कर सकें। मंदिर में दिनभर भजन-कीर्तन, आरती और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन होगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर स्टाफ की भी तैनाती की जाएगी, जिससे दर्शन व्यवस्था व्यवस्थित बनी रहे। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि देवशयनी एकादशी एवं अ...

संतश्री गुरु रविदास महाराज की जयंती पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित, समरसता संकल्प अभियान बना समानता का प्रतीक पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के महापुरुषों को मिल रहा वास्तविक सम्मान : अविनाश जोशी

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner संतश्री गुरु रविदास महाराज की जयंती पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित, समरसता संकल्प अभियान बना समानता का प्रतीक पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के महापुरुषों को मिल रहा वास्तविक सम्मान : अविनाश जोशी जयपुर। भाजपा की ओर से संतश्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित आरआईसी केंद्र के सभागार में आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश प्रभारी अविनाश जोशी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर व दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। समरसता संकल्प अभियान की प्रदेश कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के आदर्शों का प्रतीक रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुरु रविदास महाराज के संदेशों को निरंतर स्मरण करते हुए एक भारत-श्रेष्ठ भारत तथा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका ...

घोषणा : ओम पुरोहित 'कागद' स्मृति युवा सम्मान बीकानेर के युवा कवि रोशन बाफना को कृति 'इत्ती सी तो बात है' के लिए

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner घोषणा : ओम पुरोहित 'कागद' स्मृति युवा सम्मान बीकानेर के युवा कवि रोशन बाफना को   कृति 'इत्ती सी तो बात है' के लिए युवा कवि रोशन बाफना को मिलेगा राजस्थानी भाषा का युवा सम्मान, ओमपुरोहित कागद की स्मृति में दिया जाता है पुरस्कार, पढ़ें ख़बर  बीकानेर। कागद फाउंडेशन द्वारा साहित्य के क्षेत्र में हर वर्ष दिए जाने वाले सम्मानों की घोषणा कर दी गई है।‌ वरिष्ठ साहित्यकार दिवंगत ओम पुरोहित 'कागद' की स्मृति में दिया जाने वाला युवा सम्मान इस वर्ष बीकानेर के युवा कवि-साहित्यकार रोशन बाफना को प्रदान किया जाएगा। कागद फाउंडेशन की बैठक में बाफना के नाम पर सहमति बनी। यह पुरस्कार राजस्थानी भाषा के साहित्य के लिए प्रदान किया जाता है। यह राजस्थानी भाषा का बेहद प्रतिष्ठित सम्मान है। यह सम्मान हर वर्ष पूरे देश में मात्र एक युवा साहित्यकार को दिया जाता है। रोशन बाफना को यह सम्मान उनकी कृति 'इत्ती सी तो बात है' के लिए प्रदान किया जाएगा। राजस्थानी भाषा की य...

घेघड़ा झील का निरीक्षण, पर्यटन विकास की संभावनाओं का लिया जायजा जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner घेघड़ा झील का निरीक्षण, पर्यटन विकास की संभावनाओं का लिया जायजा जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए  बीकानेर, 23 जुलाई। जिला कलेक्टर  निशान्त जैन के निर्देशानुसार जिला परिषद बीकानेर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडेय ने छत्तरगढ़ के निकट स्थित प्राकृतिक पर्यटन स्थल घेघड़ा झील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक महत्त्व तथा पर्यटन विकास की संभावनाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि घेघड़ा अपनी प्राकृतिक छटा, ऐतिहासिक विरासत और शांत वातावरण के कारण पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। यदि यहां मूलभूत सुविधाओं का समुचित विकास किया जाए तो यह जिले का पर्यावरण आधारित प्रमुख पर्यटन आकर्षण बन सकता है। उन्होंने स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, बोटिंग,सूचना ...

ब्रिज संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान पर, इन ट्रेनों का मूवमेंट को सस्पेंडेड पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर फाइल चित्र प्रतीकात्मक - सोशल मीडिया ☝️  bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner ब्रिज संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान पर, इन ट्रेनों का मूवमेंट को सस्पेंडेड पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित और पूर्वाेत्तर रेलवे पर शिमलगुडी-सेलेंगहाट रेलखण्ड पर शिमलगुडी-नामति आलि स्टेशनों के मध्य शिमलगुडी यार्ड में जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा  पश्चिम रेलवे के घोलवड़ एवं उमरगाम रोड स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 203 पर जल का स्तर खतरे के निशान पर होने के कारण ट्रेन मूवमेंट को सस्पेंडेड किया जा रहा है। जिसके कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवा रद्द/आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी। *रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)* 1. गाडी संख्या 12955, मुम्बई सेट्रल-जयपुर रेलसेवा दिनांक 23.07.2026 को रद्द रहेगी। 2. गाडी संख्या 12956, जयपुर-मुम्बई सेट्रल रेलसेवा दिनांक 24.07.2026 को रद्द रहेगी। *आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)* 1. गाडी संख्या 22452, चंडीग...

परम्परा : कठोर तप, आराधना और सेवा-संकल्प के साथ Chaliha Mahotsav झूलेलाल का करते हैं आह्वान बीकानेर सिंधी समाज के युवाओं ने पुरोधाओं को समर्पित करते हुए सेवा-संकल्प की परंपरा को नए आयाम दिए ऐतिहासिक बना कोरोना काल में सेवा-संकल्प

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner परम्परा : कठोर तप, आराधना और सेवा-संकल्प के साथ चालिहा महोत्सव  झूलेलाल का करते हैं आह्वान  बीकानेर सिंधी समाज के युवाओं ने पुरोधाओं को समर्पित करते हुए सेवा-संकल्प की परंपरा को नए आयाम दिए ऐतिहासिक बना कोरोना काल में सेवा-संकल्प - मोहन थानवी  दैनिक युगपक्ष 23 जुलाई 2026 गुरुवार  बीते करीब 80 वर्ष से बीकानेर में सिंधी समाज ने अपने आपको स्थापित करने के साथ साथ अपनी सिंधु-संस्कृति के संरक्षण का कार्य भी बखूबी किया है । समाज के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर तय गाइडलाइन के मुताबिक हर वर्ष 16 जुलाई से चालिहा महोत्सव का आगाज और 24 अगस्त को पूर्णाहुति होती है। समाज ने सिंध से चली आ रही परम्पराएं यहां भी कायम रखी हैं। ऐसी ही चालिहा महोत्सव की परम्परा है, इसके तहत आराधना के साथ 40 दिन का कठोर तप और व्रत करने वालों की संख्या आरंभ में बमुश्किल कुछ दर्जन थी जो आज प्रतिवर्ष बढ़ते हुए सैकड़ों तक आ पहुंची है। समाज विरासत में मिली अपनी परंपराओं का बीकानेर में अमर...

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर 'समरसता संकल्प अभियान' के लिए भाजपा शहर जिला बीकानेर की समिति घोषित

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर 'समरसता संकल्प अभियान' के लिए भाजपा शहर जिला बीकानेर की समिति घोषित Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर https://bahubhashi.blogspot.com यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर 'समरसता संकल्प अभियान' के लिए भाजपा शहर जिला बीकानेर की समिति घोषित बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे "समरसता संकल्प अभियान" के सफल संचालन हेतु भाजपा शहर जिला बीकानेर की जिला समिति का गठन किया गया है। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छा...