ब्रिज संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान पर, इन ट्रेनों का मूवमेंट को सस्पेंडेड पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित


औरों से हटकर सबसे मिलकर

social media 🙏
फाइल चित्र प्रतीकात्मक - सोशल मीडिया ☝️ 

bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi


ब्रिज संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान पर, इन ट्रेनों का मूवमेंट को सस्पेंडेड
पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित

और
पूर्वाेत्तर रेलवे पर शिमलगुडी-सेलेंगहाट रेलखण्ड पर शिमलगुडी-नामति आलि स्टेशनों के मध्य शिमलगुडी यार्ड में जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा 

पश्चिम रेलवे के घोलवड़ एवं उमरगाम रोड स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 203 पर जल का स्तर खतरे के निशान पर होने के कारण ट्रेन मूवमेंट को सस्पेंडेड किया जा रहा है। जिसके कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवा रद्द/आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी।

*रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 12955, मुम्बई सेट्रल-जयपुर रेलसेवा दिनांक 23.07.2026 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 12956, जयपुर-मुम्बई सेट्रल रेलसेवा दिनांक 24.07.2026 को रद्द रहेगी।

*आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 22452, चंडीगढ-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 22.07.26 को चंडीगढ से प्रस्थान की है, वह अंकलेश्वर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अंकलेश्वर-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

3. गाडी संख्या 22451, बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ रेलसेवा दिनांक 23.07.26 को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर अंकलेश्वर से ंसंचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बान्द्रा टर्मिनस-अंकलेश्वर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

4. गाडी संख्या 14707, हनुमानगढ-दादर रेलसेवा जो दिनांक 22.07.26 को हनुमानगढ से प्रस्थान की है, वह नवसारी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा नवसारी-दादर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

5. गाडी संख्या 14708, दादर-हनुमानगढ रेलसेवा दिनांक 23.07.26 को दादर के स्थान पर नवसारी से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दादर-नवसारी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

6. गाडी संख्या 12479, जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 22.07.26 को जोधपुर से प्रस्थान की है, वह नडियाद तक ही सचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा नडियाद-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

7. गाडी संख्या 12480, बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 23.07.26 को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर नडियाद से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बान्द्रा टर्मिनस-नडियाद के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं*
1. गाडी संख्या 20693, जोधपुर-बेंगलुरू रेलसेवा जो दिनांक 23.07.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग सूरत-उधना-पालधी-जलगांव होकर संचालित होगी।

और

*जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित*

पूर्वाेत्तर रेलवे पर शिमलगुडी-सेलेंगहाट रेलखण्ड पर शिमलगुडी-नामति आलि स्टेशनों के मध्य शिमलगुडी यार्ड में जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त के कारण निम्न रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगीः-

1. गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 25.07.26 से 27.07.26 तक डिब्रुगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग डिब्रुगढ-नॉर्थ लखीमपुर-रंगापाडा नार्थ-रंगिया-नलबाडी होकर संचालित होगी।

2. गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ रेलसेवा जो दिनांक 24.07.2026 तक लालगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रंगिया-रंगापाडा नार्थ-नॉर्थ लखीमपुर-डिब्रुगढ होकर संचालित होगी।
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी