संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर 'समरसता संकल्प अभियान' के लिए भाजपा शहर जिला बीकानेर की समिति घोषित


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर 'समरसता संकल्प अभियान' के लिए भाजपा शहर जिला बीकानेर की समिति घोषित
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर 'समरसता संकल्प अभियान' के लिए भाजपा शहर जिला बीकानेर की समिति घोषित

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे "समरसता संकल्प अभियान" के सफल संचालन हेतु भाजपा शहर जिला बीकानेर की जिला समिति का गठन किया गया है।

भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ द्वारा जारी जिला समिति में कोशल शर्मा को संयोजक तथा सुभाष वाल्मीकि को सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं किशन चौधरी, सुनीता हटीला एवं रामचंद्र सोनी को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने नवगठित समिति के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि समिति संत गुरु रविदास जी के समरसता, समानता एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से सामाजिक समरसता, सद्भाव और एकात्मता का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा।


#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा